CBSE: 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला


नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने सीबीएसी की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है। पीएम मोदी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सीबीएसई के चेयरमैन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल थे। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के हित में यह फैसला लिया गया। सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है।