'टूट गए' IAS टीना डाबी और अतहर आमिर! ब्यूरोक्रेसी के सबसे चर्चित कपल को फैमिली कोर्ट ने तलाक की डिक्री जारी की



जयपुर. जिस शादी के चर्चे कुछ सालों पहले तक पूरे देश में थे प्रधानमंत्री से लेकर ब्यूरोक्रेसी के टॉप आॅफिसर्स जिस शादी में शरीक हुए और इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, उस रिश्ते का इतना जल्दी अंत हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था. कभी दोनों ने एक दूसरे की आत्मा में अपनी खुशी ढूंढी थी वो ही रिश्ता टूटकर खुशियों की तलाश कर रहा है. बात ब्यूरोक्रेसी की सबसे च​र्चित जोड़ी आईएएस टीना टाबी और अतहर आमिर की हो रही है. जहां टीना डाबी (IAS Teena Dabi) और उनके आईएएस पति अतहर आमिर (athar amir) के बीच तलाक को जयपुर की फैमिली कोर्ट क्रम-1 ने विवाह विच्छेद की डिक्री जारी करने के आदेश दिए. यानी अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. यह जोड़ी टूट गई है. 


बता दें कि दोनों ने करीब छह माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक मांगा था, जिसके बाद मंगलवार को टीना डाबी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा गया कि विवाह विच्छेद के लिए प्रार्थना पत्र पेश किए 6 माह से अधिक का समय हो गया है. ऐसे में विवाह विच्छेद के प्रार्थना को जल्दी निस्तारित किया जाए, ताकि दोनों पक्ष व्यवस्थित जीवन जी सके. जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने विवाह विच्छेद की अर्जी की सुनवाई मंगलवार को ही तय की और आखिर में तलाक की डिक्री (decree) जारी करने के आदेश भी दे दिए. 

इसी के साथ इस रिश्ते का सुनहरी यादों, बातों, प्यार, लडाई, झगड़े, मिठास, वादों का भी अंत हो गया. यह रिश्ता क्या कहलाता है, इस बात पर हर कोई छुप छुप पर चर्चाएं कर रहा है. पूरे ब्यूरोक्रेसी में देशभर में इस रिश्ते के टूटने के चर्चे हैं​ लेकिन आखिर कमी कहां रहे गई? इसके भी अब सब अपने अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं. राह वो जिस पर दोनों चले थे, उसकी कोई मंजिल नहीं है आखिर दोनों को ऐसा क्यों महसूस हुआ? यह सवाल जरूर इस जोड़ी के प्रशंसकों को परेशान कर रहा है. लेकिन दोनों ने जिस तरह से एक समझदारी से बोझल से लगने वाले रिश्ते का शांतिपूर्वक अंत किया वो दोनों के लिए  सुखद भविष्य में जरूर मददगार होगा, इसमें कोई दो राय नहीं.