India

कृषि और किसानों की मजबूती के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े नवीनीकृत जीन बैंक का लोकार्पण

नई दिल्ली. देश की राजधानी में विश्व के दूसरे सबसे बड़े नवीनीकृत-अत्याधुनिक राष्ट्रीय जीन बैंक का लोकार्पण हो चुका है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका लोकार्पण किया. इस अवसर पर तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र के समक्ष विद्यमान चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उन पर विजयी प्राप्त करने में भारत के किसान पूरी तरह सक्षम है, हमारे किसान बिना किसी बड़ी शैक्षणिक डिग्री के भी कुशल मानव संसाधन है.  तोमर ने प्रो. बी.पी. पाल, प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन और प्रो. हरभजन सिंह जैसे दूरदर्शी विशेषज्ञों की सेवाओं को सराहते हुए कहा कि इन्होंने देश में स्वदेशी फसलों की विविधता संरक्षण के लिए मजबूत नींव रखी थी. हमारा गौरवशाली अतीत रहा है, उसे पढ़कर देश की प्रगति के लिए सभी को भविष्य के प्रति जिम्मेदारी के भाव के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए. यह नवीनीकृत-अत्याधुनिक राष्ट्रीय जीन बैंक इस...

अफगानिस्तान में अब तालिबान की सत्ता! राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ ताजिकिस्तान भागे, काबुल से एक विमान पहुंचा दिल्ली

काबुल. लगातार हमले और हिंसा के जरिए तालिबान ने अब अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। देश की सत्ता तालिबान के हाथ में आ गई है और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ भाग गए हैं। वह ताजिकिस्तान में शरण ले चुके हैं। इस बीच तालिबान ने कहा है कि वह काबुल के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने जा रहा है। उसने इस दौरान नागरिकों से न घबराने की अपील की है। तालिबान ने राष्ट्रपति भवन का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच ब्रिटिश एयरवेज ने अपने पायलटों को आदेश दिया है कि वह अफगानिस्तान में तेजी से बदलते सुरक्षा स्थितियों के चलते अफगानी एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) में न जाएं। अफगानिस्तान में सत्ता तालिबान के पास चली जाने के बाद वहां से दिल्ली आए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के वरिष्ठ सलाहकार रिजवानुल्लाह अहमदजई ने कहा कि अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्सों में शांति है। लगभग सभी राजनीतिक लोग काबुल छ...

राजस्थान में अब 15 सितंबर तक हो सकेंगे तबादले, सीएम ने एक माह और बढ़ाई अवधि

राजस्थान में तबादलों की चाह रखने वालों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अब तबादलों की अवधि एक माह और बढ़ा दी गई है। अब तबादलों पर प्रतिबंध आगामी 15 सितंबर को लगेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पहले तबादलों पर प्रतिबंध 14 अगस्त को लगाए जाने के आदेश जारी किए गए थे। बताया जा रहा है कि सीएम कुछ जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव के कारण विधायकों की सिफारिश पर अधिकांश तबादले नहीं हो पाए थे। ऐसे में विधायकों की मांग पर सीएम गहलोत ने तबादलों पर प्रतिबंध 1 माह नहीं लगाने का निर्णय किया है। सीएम के निर्देश पर ही सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों पर प्रतिबंध आगामी 15 सितंबर तक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब तबादले की प्रक्रिया आगामी 15 सितंबर तक पूरी की जा सकेगी। उधर तबादलों की चाह रखने वालों ने CM के इस फैसले का स्वागत किया है।...

प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान, अब सभी सैनिक स्कूलों में बेटियां भी पढ़ेंगी

75th Independence Day (15th August): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर पहली बार आयोजन स्थल पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं. साथ ही PM मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया जाएगा. देश के सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ेंगी. प्रधानमंत्री की इस घोषणा का पूरे देश मे स्वागत किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत को नई उंचाई पर पहुंचाने के लिए भारत के सामर्थ्य का सही और पूरा इस्तेमाल समय की मांग है, बहुत जरूरी है। इसके लिए जो वर्ग और क्षेत्र पीछे है उनकी हैंड होल्ड...

DGP, राजस्थान जुटे थे स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा मजबूत करने में, उधर खुद की ही मेल आईडी हैक, UP पुलिस को भेजा गया आतंकी हमले का अलर्ट

  जयपुर. साइबर क्राइम करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब राजस्थान पुलिस के डीजीपी एमएल लाठर की ही ई मेल आईडी हैक कर ली गई. और दुस्साहस इतना कि हैक करने के बाद डीजीपी की सरकारी मेल आईडी से यूपी पुलिस को आतंकी हमले को अलर्ट भी भेज दिया गया. जिसके बाद डीजीपी खुद हेरत में हैं.  हालांकि जैसे ही ईमेल आईडी हैक (DGP Email ID Hacked) होने की बात पता चली तो प्रशासन अलर्ट हो गया. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) के एक्पर्ट अधिकारियों ने 13 अगस्त की रात हैक हुए इस ईमेल आईडी को रिकवर भी कर लिया. लेकिन  आरोपी अभी कहां है, कौन है यह पता नहीं चल पाया.  मामले की जानकारी तक ​सामने आई जब यूपी पुलिस को 13 अगस्त को राजस्थान डीजीपी के ईमेल आईडी से एक मैसेज मिला, जिसमें अलर्ट के ज़रिये कहा कि सेना की वर्दी में आतंकी यूपी, राजस्थान की सीमा पर मौजूद हैं, अलर्ट रहने की जरुर...

भारत में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा: PM मोदी

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि कल भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ है लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा. ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि #PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी....

जोमैटो द्वारा ग्रोफर्स इंडिया और हैंड्स ऑन ट्रेड्स दोनों में 9.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को CCI ने दी स्वीकृति

नई दिल्ली. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जोमैटो लिमिटेड (जोमैटो) द्वारा प्रत्येक लक्षित कंपनी में चुनिंदा अधिकारों के साथ ग्रोफर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (ग्रोफर्स इंडिया) और हैंड्स ऑन ट्रेड्स प्राइवेट लिमिटेड (एचओटी) में लगभग 9.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्तावित संयोजन को स्वीकृति दे दी है। जोमैटो की बात करें तो यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है। यह मुख्य रूप से खाद्य सेवा बाजार में परिचालन करती है और एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, जो ग्राहकों, रेस्टोरैंट पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर को जोड़ती है, उनकी विविध आवश्यकताओं को पूरा करती है। जोमैटो की अनुषंगी, जोमैटो इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड हाइपरप्योर का भी संचालन करती है, जो मुख्य रूप से जोमैटो के रेस्टोरैंट पार्टनर्स को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों (जैसे सब्जियां, फल, मीट आदि) की आपूर्ति करती है।   ग्रोफर...

भारत में लॉन्च हुई वाहन स्क्रैप नीति, जानें क्या है यह नीति?

नई दिल्ली. भारत में वाहन स्क्रैप नीति लॉन्च कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने ट्विट कर लिखा कि “आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव है. वाहन स्क्रैपिंग अवसंरचना स्थापित करने के लिये गुजरात में हुये निवेशक सम्मेलन से संभावनाओं की नई दिशायें खुलती हैं. मैं देश के नौजवानों और स्टार्ट-अप कंपनियों से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों.” वाहन स्क्रैपिंग से धीरे-धीरे तथा पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाये प्रदूषण फैलाने वाले और अनुपयुक्त वाहनों को हटाने में मदद मिलेगी. हमारा लक्ष्य है पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सभी हितधारकों के लिये एक कारगर #circulareconomy की रचना और मूल्य-संवर्धन करना।” बता द...

देश की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली के लिए बनेगा व्य​वस्थित तंत्र, अब स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली. जन स्वास्थ्य में आयुष प्रणाली को शामिल करने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आज निर्माण भवन में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्रियों, सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में, दोनों मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की उम्मीदों के अनुरूप, देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली क्षेत्र में एकीकरण के व्यापक दृष्टिकोण को सुव्यवस्थित और संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों के एकीकरण को हासिल करने के लिए एक व्यवस्थित तंत्र स्थापित किया जा रहा है। बैठक की शुरूआत में मनसुख मंडाविया ने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया को मिलकर आगे ब...

राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान

जयपुर. राज्य सरकार ने मंत्रियों की समिति की अनुशंसा के आधार पर एक सितंबर से राज्य में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान खोलने का निर्णय किया है। इसके लिए गृह विभाग ने गुरुवार शाम को गाइडलाइन जारी कर दी है। स्कूलों में फिलहाल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ही कक्षाएं लगेंगी। एक से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी।  ये है गाइडलाइन – राज्य के सरकारी/निजी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/विद्यालयों (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) की नियमित शिक्षण गतिविधियों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 1 सितम्बर से प्रारम्भ किया जा सकेगा। – विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/विद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के संस्थान में आवागमन के लिए संचालित बस, आॅटो एवं कैब के चालक इत्यादि को 14 दिन पूर्व वैक्सीन की कम-से-कम एक खुराक अनिवार्य रूप से लेनी होगी। ...