जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता और पत्नी को गोली मारी, दोनों की मौत


जम्मू कश्मीर. अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाल चौक पर बीजेपी नेता गुलाम रसूलडार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. अस्पताल में इलाज के लिए भी पहुंचाया गया लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी. जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे और सरपंच भी थे. हाल में उन्होंने पंचायत चुनाव जीता था. वो कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे.

दिनदहाड़े लाल चौक पर हुई वारदार के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या करने के बाद स्थानीय सुरक्षाबल अलर्ट हो गया है. वारदाता को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है.