India

कांग्रेस को अपने दम पर हराकर जीते संयम लोढ़ा सहित 10 निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने पर हुई निराशा पर हार्दिक संवेदनाएं: राजेन्द्र राठौड़

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल पुनर्गठन हो चुका है। लेकिन अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। ऐसे में उप नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर चुटकी ली है और अपने कई बयान ट्विटर पर जारी भी किए। राठौड़ ने एक बयान जारी कर कहा कि "अपनी सदस्यता को दांव पर लगाकर हाथी से हाथ का सफर करने वाले बसपा के 5 माननीय विधायकों जिन्हें अयोग्य किए जाने की तलवार मा. सर्वोच्च न्यायालय ने अभी भी लटका रखी है तथा कांग्रेस पार्टी को अपने दम पर हराकर जीते संयम लोढ़ा सहित 10 निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने पर हुई निराशा पर हार्दिक संवेदनाएं. लगे रहो गुलफाम.. कभी तो किस्मत चमकेगी." इतना ही नहीं राठौड़ ने कहा कि "सरकार के नये मंत्रिमंडल में राजस्थान के 13 जिलों अजमेर, नागौर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपु...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 विधायकों को बनाया अपना सलाहकार

जयपुर। राजस्थान में कैबिनेट पुनर्गठन के बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छह विधायकों को अपना सलाहकार बनाया है। 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों के बाद अब इन विधायकों को मुख्यमंत्री के सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नगर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, दानिश अबरार इसमें शामिल हैं। बड़ी बात यह कि इनमें पायलट कैम्प से एक भी नहीं है। सभी 6 विधायक सीएम अशोक गहलोत के खास माने जाते हैं।...

राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल पुनर्गठन, 11 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान के राजभवन में राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय को शपथ दिलाई गई। 11 कैबिनेट मंत्री में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय,रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत ने शपथ ली वहीं 4 राज्यमंत्री में जाहिदा, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढा और मुरारीलाल मीणा शपथ लेने वालों में शामिल रहे।...

राजस्थान में कैबिनेट पुनर्गठन के बाद बगावती तेवर, अलवर के विधायकों में दिखी टीकाराम जुली के खिलाफ नाराजगी

राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की घोषणा के साथ ही सियासी घमासान भी अब बढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगा है। कुछ विधायकों ने टीकाराम जुली के कैबिनेट में शामिल करने का विरोध किया है। विधायक जोहरी लाल मीणा ने खुले रूप में विरोध करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और विधायक टीकाराम जुली के कैबिनेट में शामिल करने का विरोध किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री टीकाराम जुली को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अलवर जिले के विधायक जोहरी लाल मीणा, सफिया खान, संदीप यादव, दीपचंद खेरिया, बाबू लाल बैरवा, नगर विधायक वाजिब अली, करौली विधायक लाखन मीना ने विरोध किया और अब नाराजगी के चलते मंत्रीमंडल की शपथ समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।...

महेश जोशी, रमेश मीणा, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय सहित 11 बनेंगे कैबिनेट मंत्री, गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर नाम सामने आ गए हैं. लिस्ट के मुताबिक 11 कैबिनेट मंत्री में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय,रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत का नाम दिया गया है वहीं 4 राज्यमंत्री में जाहिदा, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढा और मुरारीलाल मीणा का नाम है। पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता पायलट कैम्प से रमेश मीणा को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. वहीं गहलोत कैम्प से महेश जोशी भी कैबिनेट मंत्री बनेंगे.   इनके अलावा विश्वेन्द्र सिंह को फिर कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है. वरिष्ठ जाट नेता हेमाराम चौधरी को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा रहा है. जनजाति क्षेत्र से आने वाले कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय को एक बार फिर राज्य कैबिनेट मंत्रीमंडल में मं...

गहलोत मंत्रिमंडल के सभी ​मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए, मंत्रिपरिषद की बैठक में ​सौंपे इस्तीफे

जयपुर. राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. गहलोत मंत्रिमंडल के सभी ​मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए हैं ताकि मंत्रिमंडल का पुनर्गगठन किया जा सके.  बता दें कि राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन रविवार शाम 4:00 बजे होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सचिवालय में मंत्रियों के बैठने के लिए कमरों की तैयारी की जा रही है। तो स्टेट मोटर गैराज विभाग वाहनों की व्यवस्था में लग गया है। ...

राजस्थान में कोन होगा मंत्रिमंडल में शामिल और कौन आउट, रविवार शाम 4 बजे होगा खुलासा! राजभवन में तैयारियां शुरू

जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन रविवार शाम 4:00 बजे होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सचिवालय में मंत्रियों के बैठने के लिए कमरों की तैयारी की जा रही है। तो स्टेट मोटर गैराज विभाग वाहनों की व्यवस्था में लग गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से निकल कर सामने आई है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू करने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री सीएम गहलोत के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। मंत्रीमंडल के बारे मंथन किया जा रहा है। इसी बीच शनिवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक का भी आयोजन रखा गया है। माना जा रहा है इसमें सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए जाएंगे।...

राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद तेज, शनिवार शाम 5:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई, मंत्रियों से लिए जा सकते हैं सामूहिक इस्तीफे

जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद तेज हो गई है। इस दिशा में सबसे बड़ी खबर यह है कि मंत्रिमंडल गठन के लिहाज से शनिवार शाम 5:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन के तहत मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी से इस्तीफे लिए जाएंगे। सीएम आवास पर यह अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सामूहिक इस्तीफे लेने के बाद में माना जा रहा है कि रविवार को गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद CM राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं। इसके अलावा अब गहलोत कैबिनेट में कौन सा मंत्री किस विभाग को देखेगा और कौन-कौन इसमें शामिल होंगे यह लिस्ट फाइनल हो चुकी है।...

RPSC ने जारी किया RAS (प्री)-2021 का परीक्षा परिणाम

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा- 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के 24 दिन बाद शुक्रवार शाम परिणाम जारी किया गया। अभ्यर्थी रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। RPSC की ओर से विभिन्न वर्गों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। आयोग द्वारा आरएएस प्री- 2021 परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों व उपखंड स्तर पर किया गया था। जिसमें 49.37 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में छह लाख से ज्यादा ने आवेदन किए, लेकिन परीक्षा में 3 लाख 20 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल हुए। अभ्यर्थी अपने नतीजे राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार कटऑफ ज्यादा रही है। ...

गहलोत मंत्रिमंडल के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

जयपुर। राजस्थान की सियासत में जिस उठापटक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था आखिरकार उसकी शुरुआत हो चुकी हैं। राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल का दौर शुरू हो चुका है। गहलोत मंत्रिमंडल के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। इन तीनो मंत्रियो ने सोनिया गाँधी को लिखे पत्र में इस्तीफे की पेशकश की है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। मकान ने बताया कि तीनों व्यक्ति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है ऐसे में अब एक व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता है। रघु और हरीश क्रमश: गुजरात व पंजाब के प्रभारी है। जबकि डोटासरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को फॉलो करते ...