जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के संबंध में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति के गठन एवं इस समिति में गैर सरकारी सदस्य नामित किये जाने से संबंधित उद्योग विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जिला स्तर पर सीएसआर गतिविधियों के संचालन, क्रियान्वयन, प्रबंधन, मार्गदर्शन एवं निगरानी के लिए मैकेनिज्म तैयार करने के उददेश्य से गठित इस समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, जिला स्तरीय महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, जिले में पदस्थापित वन विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, कृषि विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, कलक्टर द्वारा नामित प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य होंगे। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक इसके सदस्य सचिव होंगे।
समिति में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित कि...
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग गांवों के विकास की मुख्य धूरी है और केंद्र तथा राज्य सरकार की इस विभाग से सम्बधित सभी विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शिता के साथ धरातल पर क्रियान्वयन जरूरी है। हमारी प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम छोर पर झौंपड़ी में रहने वाले हर व्यक्ति के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और सभी पात्र परिवार लाभांवित हों। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने इस संकल्प के साथ बुधवार को शासन सचिवालय स्थित मुख्यालय भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान करौली जिले के लोगों के अलावा उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।
मीना ने पदभार संभालने के बाद कहा कि गांवों का धरातल पर समग्र तरीके से विकास हो यही मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विभाग आर्दश गांव का एक ऎसा मॉडल विकसित करेगा, जिसमें बिजली-पानी के साथ-...
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेंद्र ओला ने बुधवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ओला ने कहा कि पूरे राज्य में सुरक्षित और सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। सड़क सुरक्षा प्रमुख प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों से चलायेंगे। उन्होंने परिवहन विभागीय टीम द्वारा किए गये नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि शेष सेवाओं को भी ऑनलाइन करने का प्रयास रहेगा। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लायेंगे।
ओला ने कहा कि राजस्थान रोडवेज का संचालन करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। रोडवेज बस सेवा को सुरक्षित सफर कराने के लिए कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। इसे घाटे से उभारने के लिए दूसरे राज्यों में संचालित...
जयपुर। राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायक राजेंद्र गुढ़ा के अजीब बोल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बसपा से कांग्रेस में आये मंत्री राजेंद्र गुढ़ा हाल ही में हुए गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार में राज्यमंत्री बनाया गया है. मंत्री बनने के बाद गुढ़ा मंगलवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में आए थे. इस दौरान राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पौंख गांव में अपने स्वागत और प्रशासन गांवों के संग अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. लोगों ने गुढ़ा से सड़क बनाने की मांग की थी. मंत्री गुढ़ा ने पीडब्लूयडी (PWD) के चीफ इंजीनियर से माइक लिया और बोले कि सड़कें बननी चाहिए... हेमा मालिनी (Hema Malini) के गालों के जैसी। बाद में बोले कि हेमा मालिनी तो अब बूढ़ी हो गई हैं। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के गालों जैसी सड़कें बनाओ। जिसके बाद मौके पर खूब ठहाके लगे और यह बयान सोशल मीडिय...
लगभग दो वर्ष की पाबंदियों के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार यूरोप में तेजी से बढ़ने लगी है। लाख प्रयासों के बावजूद यूरोप में कोरोना कहर बरपा रहा है। यह कोविड-19 महामारी का वैश्विक केंद्र बना हुआ है। हर कोशिश के बावजूद कई देशों में रिकॉर्ड स्तर पर मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लगभग दो वर्ष की पाबंदियों के बावजूद संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है कि अगर इसी तेजी से मामले बढ़ते रहे तो यूरोप में कोविड-19 के चलते 7 लाख मौतें और हो सकती हैं।
डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है कि अगर इसी तेजी से मामले बढ़ते रहे तो यूरोप में कोविड-19 के चलते यह मोतें हो सकती हैं. डब्ल्यूएचओ के यूरोप ऑफिस ने कहा है कि पूर्वानुमानों के मुताबिक महाद्वीप के 53 देशों में आने वाले महीनों में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से सात लाख और लोगों की मौत हो सकती है, जिसस...
जयपुर। डीओपीटी ने नोटिफिकेशन जारी कर 2020 की IAS चयन सूची जारी की है। रामवतार मीना, नरेंद्र गुप्ता, प्रेमसुख बिश्नोई, अनिल कुमार अग्रवाल, टीकम चंद बोहरा, हरजी लाल अटल, महावीर प्रसाद मीणा, रामदयाल मीणा, खजान सिंह, एमएल चौहान, डॉ. रश्मि शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉ. मनीषा अरोड़ा, सुनील शर्मा, पुष्पा सत्यानी इसी के साथ RAS अधिकारी से IAS बन गए हैं।
सूची में आरएएस पति-पत्नी की जोड़ी इकबाल खान व डॉ. रश्मि शर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें आईएएस बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही राजस्थान सिविल सर्विसेज के इन अफसरों का आईएएस के रूप में काडर राजस्थान ही रहेगा। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने यह पदोन्नति आईएएस रूल्स 1954 के नियमों के तहत दी है। पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया है।...
जयपुर। जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। स्कूल शुरू होते ही बच्चों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतर्राष्ट्रीय स्कूल में एक ही दिन में 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया है। इस स्कूल में पढ़ने वाले 12 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। 11 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें 2 जयपुर के हैं।
जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल के कॉडिनेटर अनुज शर्मा ने बताया की डे-बोर्डिंग होने की वजह से स्कूल में लगातार छात्रों का चैकअप किया जाता है। मुंबई से आए एक स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव मिला था, इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग कर अन्य बच्चों के भी सैंपल लिए गए थे। इनमें 11 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। सभी एसिमटोमैटिक है। स्टूडेंट भी डे बॉर्डिंग में पढ़ने वाले हैं। शर्मा ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि...
जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने पीसीपीएऩडीटी अधिनियम के तहत सोमवार को संजीवनी हॉस्पिटल, सिरोही पर डिकॉय कार्यवाही करते हुये अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुये पाये जाने पर आरोपी चिकित्सक डॉ. संजीव जैन (निवासी सिरोही) एवं दलाल कृष्णा कुमारी निवासी उदयपुर को गिरफ्तार किया। काम में ली गयी सोनोग्राफी मशीन एवं सोनोग्राफी रिकॉर्ड जब्त किया गया।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम अरूणा राजोरिया ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि संजीवनी हॉस्पिटल, सिरोही पर अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सूचना के पुष्टिकरण के बाद डिकॉय दल गठित किया गया। दल ने डिकॉय गर्भवती महिला को सहयोगी के साथ उक्त संजीवनी हॉस्पिटल, सिरोही पर भेजा।
अरूणा राजोरिया ने बताया कि चिकित्सक संजीव जैन एवं दलाल कृष्णा कुमारी के मार्फत डिकॉय गर्भवती महिला से भ्रूण लि...
राजस्थान में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला यहां देखें लिस्ट
1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : विभाग : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क
2. बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई
3. शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन
4. परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज
5. लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य
6. प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग
7. उदय लाल आंजना- सहकारिता विभाग
8. प्रताप सिंह खाचरियावास- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
9. सालेह मोहम्मद- अल्पसंख्यक मामलात विभाग
10. हेमाराम चौधरी- वन एवं पर्यावरण मंत्री
11. महेंद्रजीत सिंह मालवीया- जल...
जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद से ही कांग्रेस के भीतर कलह खुलकर सामने आने लगी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एडवाइजर बने हुए विधायक रामकेश मीणा को 24 घंटे भी नहीं बीते कि उन्होंने सचिन पायलट के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। सचिन पायलट पर कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने और आलाकमान को विभिन्न मामलों में गलत फीडबैक देने का भी आरोप लगाया।
रामकेश ने अरोप लगाया कि "पायलट ने आलाकमान को गुमराह किया, जिससे निर्दलीय व बसपा से आए विधायकों को तरजीह नहीं मिली। पायलट ने ही आलाकमान को गुमराह करके हमारे टिकट कटवाएं थे। इसके चलते ही हमारे साथी बसपा व निर्दलीय जीतकर आए। अगर टिकट वितरण के समय कमान अगर पूरी तरह से गहलोत के पास होती तो कांग्रेस की 150 सीटें आती। उन्होंने कहा कि हमने गहलोत सरकार को बचाने का काम किया, यहीं कारण रहा कि निर्दलीय मंत्री बनने पर पायलट ने राइड...