AMIT SHAH: जयपुर. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दावा किया है कि 2023 में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा। भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएगी। दो दिवसीय राजस्थान दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि 2023 में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा। भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएगी।
जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप सभी का उत्साह, उमंग और जोश देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि वर्ष 2023 में दो तिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी। जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तब राजस्थान की वीर भूमि ने नरेंद्र मोदी को 25 में से 25 सीटें देने का काम किया। 2019 में जब भाजपा 300 पार गई तब भी 25 में से 23 सीटें देने का काम मेरे राजस्...
Omicron variant: नई दिल्ली. कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन धीरे-धीरे अपने असली रूप में आ रहा है. यह इतना खतरनाक है कि जिसने दोनों वैक्सीन की डोज लगवा ली उन्हें भी इस वायरस ने अपना शिकार बना लिया.
दिल्ली में जो ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्ति मिला है उसने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी थी फिर भी वह इसका शिकार हो गया. LNJP के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार के मुताबिक ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी थी. इस शख्स को पहले गले में दर्द और बुखार था. साथ ही पेशेंट को बदन दर्द भी है, उसने कमजोरी की भी शिकायत की है हालांकि उसके ऑक्सीजन लेवल में गिरावट नहीं है और ये संतुलित है.
उधर भारत में इसके मामले सामने आने के बाद से ही हडकंप मचा हुआ है, पूरे देश को अलर्ट कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. क्योंकि भारत में दूसरी लहर के ...
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारम्भ 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर इत्यादि प्रमुख नेताओं ने दीप प्रज्वलन कर किया।
डाॅ. सतीश पूनियां ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2 दिवसीय कार्यसमिति में 6 सत्र आयोजित होंगे। 5 दिसंबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे और इसके बाद 10 हजार जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर हम सभी को मार्गदर्शन देंगे, जिससे पार्टी और कार्यकर्ता...
जयपुर। प्रदेशभर में शनिवार को 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि शनिवार को कुल 10 लाख 32 हजार 555 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। नागौर जिले ने सर्वाधिक 1 लाख 69 हजार 860 लोगों को वैक्सीनेटेड किया, जबकि दूसरे नंबर पर हनुमानगढ़ जिला रहा, जहां 1 लाख 15 हजार 844 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 7 लाख 92 हजार 729 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इनमें से 4 करोड़, 39 लाख 58 हजार 155 लोगों को वैक्सीन की पहली व 2 करोड़ 68 लाख 34 हजार 574 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।
गालरिया ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन कर हम समाज और राज्य को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और बारी आने पर कोरोना वैक्सीन लगाने से ही कोरोना को मात दी जा सकती है।...
सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच तकरार फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि अब भी अशोक गहलोत पायलट के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात बोल रहे हैं। दरअसल कांग्रेस की जयपुर मेंं होने वाली 12 दिसंबर को महंगाई रैली की तैयारी बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फिर पायलट खेमे पर निशाना साधते हुए कहा कि 'रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, हेमाराम चौधरी तो छोड़कर चले गए थे। 80 विधायक रुके और हमें छोड़कर नहीं गए, तभी तो सरकार बची है। तभी हम आज मंत्री परिषद की बैठक कर रहे हैं।'
यह सब कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल व प्रभारी महामंत्री अजय माकन की उपस्थिति में हुआ।
मंत्रियों को सुनवाई करने की नसीहत देने के दौरान ही गहलोत ने पायलट कैंप के मंत्रियों-विधायकों पर यह तंज कसा। हालांकि गहलोत के इस तंज पर कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा भी कि 'मुख्यमं...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाने का ऐलान किया है. लगातार कई छोटे बड़े मामलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर देशभर में मॉडल स्थापित कर चुके राजस्थान एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने एक और सराहनीय पहल की है. इसके तहत एसीबी ने ‘‘सजग ग्राम’’-गोद अभियान चलाने जा रही है. जो राजस्थान के पिछड़े गांवों में से चयनित गांव को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के साथ साथ उनके भ्रष्टाचार मुक्त चहुंमुखी विकास का विनम्र प्रयास का संकल्प लिया है.
राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी बनाने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में राज्य की प्रत्येक एसीबी यूनिट द्वारा एक ग्राम पंचायत का चयन कर उ...
जयपुर। कोरोना संकटकाल में जब लोगों को अस्पताल एक मंदिर के रूप में और चिकित्सक भगवान के रूप में नजर आ रहे थे, उसी वक्त कई ऐसे अस्पताल संचालक भी थे जिन्होंने लोगों की जान बचाने से ज्यादा अपनी कमाई को बढ़ाने और लोगों के साथ लूट कसोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऐसे ही एक मामले में कोविड—19 की दूसरी लहर के दौरान प्रदेश भर के अस्पतालों में बेड की भारी किल्लत के बीच स्टिंग में मरीजों को लूटते पाए गए जयपुर के धन्वन्तरि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का पंजीयन अब निरस्त होगा।
यह मामला राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ संवाददाता विकास जैन ने इससे जुड़े एक स्टिंग को प्रमुखता से उठाया था। प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सा विभाग ने जयपुर जिला कलक्टर और जिला पंजीकरण प्राधिकरण के अध्यक्ष को पंजीयन निरस्त करने करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इस स्टिंग...
जयपुर। पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड रुपए की चोरी का मामला जहां पूरे देश भर में चर्चा का विषय बन गया था वहीं जयपुर पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। जयपुर पुलिस ने मामले में आरोपी शातिर चोर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है और जयपुर ले आई है।
होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चुराने वाले शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। पांच दिनों तक लगातार पीछा कर पुलिस ने जयेश को गुजरात में सूरत से पकड़ा है। जयेश सूरत में एक होटल में ठहरा हुआ था। जयेश के कब्जे से पुलिस ने जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर से चोर किए 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं। यह गहने जयेश ने 25 नवंबर को मुंबई निवासी मुंबई निवासी राहुल बंथली के कमरे से चुराए थे। वे छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ...
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आगामी दिनों में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने, दिसंबर के अंत तक शत—प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने, दूसरे डोज में गति लाने और कोरोना से हुई मौतों के मुआवजे देने संबधी मामले जल्द से जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिए हैं। मीणा ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग 4 घंटे मैराथन बैठक लेकर विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली और मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएचओ, पीएमओ, बीसीएमएचओ, संयुक्त निदेशक एवं संबंधित अधिकारी जुड़ेे रहे। चिकित्सा मंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्थलों जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजार, मंडियों, बस स्टैंड, रेलवे ...
जयपुर। इजाजत नहीं मिलने के बाद में अब कांग्रेस की 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई हटाओ रैली अब जयपुर में आयोजित होगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस रैली के लिए एआईसीसी के अन्य वरिष्ठ नेता भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। रैली का स्थान जल्द तय होगा, तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रैली के लिए रामनिवास बाग या विद्याधर नगर प्रस्तावित है। इस सिलसिले में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन 3 दिसंबर को जयपुर आएंगे और सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बैठकर रैली स्थल का चयन करेंगे और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर काम करेंगे। बताया जा रहा है कि एआईसीसी की ओर से पहले ये रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी थी। इसके लिए कल पीसीसी में बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें सीएम गहलोत, प्रभारी माकन और पी...