India

राजस्थान में ठंड बढी, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए पंचायत चुनाव-2021 की मतगणना का समय दो घंटे आगे बढाया गया

जयपुर. राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ गया है. लगातार हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. प्रदेश में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाली मतगणना के समय में परिवर्तन किया है. चारों जिलों के जिला मुख्यालय पर अब प्रातः 9 बजे के बजाय प्रातः 11 बजे से मतगणना शुरू होगी. आयोग की सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में 3 चरणों में चुनाव करवाए जा चुके हैं. घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों की मतगणना 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से जिला मुख्यालयों पर होनी थी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ती शीत लहर और कोहरे को देखते हुए आयोग ने समय में 2 घंटे की बढ़ोतरी कर प्रातः 11 बजे से मतगणना करवाने ...

दसवीं मिस्टर क्लासिक और मिस क्लासिक ओपन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप, संयोग सिंह बने ​मिस्टर क्लासिक और राजस्थान पुलिस की संजू लवानिया बनीं मिस क्लासिक

जयपुर. दसवीं मिस्टर क्लासिक और मिस क्लासिक प्रतियोगिता में जयपुर के 120 बॉडी बिल्डर्स का जलवा देखने को मिला. जहां उन्होने बाई शेप्स, ट्राई शेप्स, लेग्स मसल्स, एबडोमन, बैक बॉडी, एथलिक फिजिक, बॉडी बिल्डिंग के मार्फत शारीरिक प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में संयोग सिंह ओवर आॅल प्रदर्शन में नम्बर वन रहे और उन्होने मिस्टर क्लासिक का खिताब जीता. वहीं प्रतियोगिता में पहली बार मिस क्लासिक प्रतियोगिता भी हुई जिसमें राजस्थान पुलिस ​में 5वीं आरएसी बटालियन, जयपुर में तैनात संजू लवानिया महिला वर्ग में जयपुर की पहली मिस क्लासिक चुनी गईं.  प्रतियोगिता का आयोजन प्रमुख अपेक्स जिम के ओम प्रकाश वर्मा और आशीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मिस्टर मसल्स मैन का खिताब मिस्टर नदीम कुरैशी ने जीता. वहीं मिस क्लासिक में सरिता किरनानी दूसरे नम्बर पर रहीं. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी फिजिक...

राजस्थान की पहली कैंसर निदान वैन का सीएम ने किया अवलोकन, उद्योगपति एल.एन. मित्तल भी देंगे एक वैन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर निरोगी राजस्थान से जुड़ी प्रदर्शनी एवं राज्य की पहली कैंसर निदान वैन का अवलोकन किया।  मुख्यमंत्री के साथ मौजूद उद्योगपति एल. एन. मित्तल ने भी समस्त सुविधाओं से युक्त ऎसी ही एक वैन देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता को देखते हुए जयपुर स्थित एल.एन.एम. इंस्ट्ीयूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से जुड़े 100 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट से सवाई मानसिंह हॉस्पिटल को जोड़ा जाएगा। मित्तल ने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं एवं कुपोषित बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में भी मदद की पेशकश की।  मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य ...

World health & Wellness festival: हास्‍य स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाता है, एक स्वस्थ और बेहतर कल की नींव है हास्य

World Health And Wellness Festival: हंसना अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है। आप हंस के स्वस्थ रह सकते हैं, बीमारियां आपके आसपास भी नहीं फटकेंगी। यह कहना है जाने-माने हास्‍य कवि और लेखक संजय झाला का। जयपुर में आयोजित World Health And Wellness Festival के दूसरे दिन झाला ने अपने सेशन में बताया कि किस तरह से हंसी एक अच्‍छे हेल्‍थ के लिए जरूरी है। उनके चुटकुलों और हास्‍य कविताओं से हंसी के ठहाके गूंज उठे। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ और बेहतर कल की नींव हास्य ही है। दूसरे दिन मेडिकल विषय पर ही आयोजित इनोवेशन इन अफोर्डेबल मेडिकल टेक्‍नोलॉजी को भी सत्र में मौजूद लोगों ने बहुत पसंद किया। सत्र का संचालन मोहन उत्तरवार ने किया, जिनकी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक दूर-दराज इलाके से अमेरिका के सिलिकॉन वैली तक के सफर को जानना सभी के लिए काफी रोचक रहा। आर्टिफिशियल इं...

यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्रीज में ताराचंद चौधरी अध्यक्ष, नीलेश अग्रवाल महासचिव, प्रमोद माथुर कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जयपुर। राजस्थान के औद्योगिक संगठनों के शीर्ष मंच यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्रीज के आज निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। यूकोरी के मुख्य संस्थापक सुभद्र पापड़ीवाल ने बताया कि आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी विनोद आर्या द्वारा की गई जिसमें ताराचंद चौधरी अध्यक्ष, नीलेश अग्रवाल महासचिव व प्रमोद माथुर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसमें वाई.एस. भाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष, आलोक कुमार जैन वरिष्ठ संयुक्त सचिव और विश्वनाथ पौद्दार संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार जैन, अरुण अग्रवाल, सुरेश बाजोरिया, विमल चंद जैन,विनोद गुप्ता, शरद कांकरिया, महेंद्र खुराना, आनन्द गुप्ता, अनिल पोद्दार सहित अन्य बहुत से संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।...

राजस्थान आवासन मंडल ने रिकॉर्ड राजस्व अर्जित करके चौंकाया, मजबूत इच्छाशक्ति हो तो क्या नहीं हो सकता: CM अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति हो तो क्या नहीं हो सकता। जिस आवासन मंडल को बंद किया जा रहा था, उसे न केवल हमने रिवायव किया बल्कि उसने बड़े प्रोजेक्टों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर एक मिशाल पेश की है।  उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल ने अधिशेष आवासों के निस्तारण के साथ सभी श्रेणियों के लोगों के लिए नए आवासों का निर्माण कार्य भी किया है। आवासन मंडल ने रिकॉर्ड राजस्व अर्जित करके भी चौंकाया है। इसके साथ ही विधायक आवास परियोजना जैसा महत्वपूर्ण कार्य भी राजस्थान आवासन मंडल द्वारा क्रियान्वित करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को आवासन मंडल की उपलब्धियों के लिए बधाई भी दी।  इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धार...

राजस्थान सरकार के तीन साल पूरे, 13 हजार 186 करोड़ रूपए की लागत के 2 हजार 512 विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं का शुभारम्भ, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह

जयपुर। राजस्थान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर ‘सेवा ही धर्म-सेवा ही कर्म’ के संकल्प के साथ आयोजित ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ कार्यक्रम के तहत करीब 13 हजार 186 करोड़ रूपए की लागत के 2512 विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं का शुभारम्भ, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। इतना ही नहीं राजधानी जयपुर की खूबसूरती और सूरत बदलने के लिए भी करीब 525 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास, लोकार्पण  समारोह आयोजित हुआ। जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर के मुख्यमंत्री द्वारा 525 करोड रूपये के प्रोजेक्ट्स बस्सी आरओबी एवं किशनबाग वानिकी परियोजना का किया लोकार्पण एवं बी-2 बाईपास जंक्शन, लक्ष्मी मंदिर तिराहा एवं जवाहर सर्किल पर यातायात सुधार एवं सौंदर्यीकरण कार्य, पीआरन (दक्षिण) में सीवरेज कार्य तथा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के कार्यो का शिलान्यास किया गया।लक्ष्मी म...

गहलोत सरकार के तीन साल पूरे, CM ने कहा-प्रदेश में और व्यापक होगा सुशासन का दायरा

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुशासन राज्य सरकार का मूलमंत्र रहा है। आने वाले समय में गुड गवर्नेन्स के दायरे को हम और व्यापक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि त्वरित सर्विस डिलीवरी, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, आईटी के अधिकाधिक उपयोग से मानवीय हस्तक्षेप कम करने तथा दफ्तरों में कार्यशैली में सुधार पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा। गहलोत शुक्रवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुड गवर्नेन्स और आमजन को बेहतर सर्विस डिलीवरी पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, आर्थिक बाधाओं एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं सहित तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने एक से बढ़कर एक कल्याणकारी फैसले लिए और उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया। जन घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे धरातल पर साकार हुए और विगत तीन वर्षों में की गई 1695 बजट घोषणाओं में से 147...

वर्ल्ड हेल्‍थ एंड वेलनेस फेस्टिवल का आगाज, दुनियाभर से विशेषज्ञ करेंगे अच्छे स्वास्थ्य को लेकर चर्चा

World Health And Wellness Festival: वर्ल्ड हेल्‍थ एंड वेलनेस फेस्टिवल का आगाज आज से जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में दुनियाभर के जाने-माने विशेषज्ञों ने हेल्थ पर चर्चा शुरू की। तीन दिन के इस इवेंट में कुल 30 से अधिक सत्र होने जा रहे हैं और 100 से अधिक स्‍पीकर इसमें भाग लेंगे। शुक्रवार दोपहर उद्घाटन के बाद पहला सत्र ‘केज्‍ड यूथ‘ पर हुआ जिसमें डॉ. शिव गौतम, अमित और आयुष पेरीवाल मुख्य वक्ता रहे। इसके बाद 'हेल्‍दी स्‍माइल फॉर हेल्‍दी लिविंग' पर सेशन हुआ जिसमें डॉ. बलविंदर सिंह ठक्कर, डॉ. संदेश मायेकर, डॉ. अश्विन जावड़ेकर अपने विचार रखें। रिवर्स योर यूनिवर्स- इलनेस रिवर्सल-ब्यूटी इटरनलाइज्ड, लाइफ मिकीमाइज्ड पहले दिन का एक और आकर्षण रहा जिसमें चीफ स्‍पीकर मिकी मेहता रहे जो कि जाने माने ग्‍लोबल लीडिंग ...

ठंड है प्रचंड! राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ा, शीतलहर की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ गया है। राज्य में 17-20 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। 17 दिसंबर से न्यूनतम एवं अधिकतम अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 17 से 20 दिसंबर 2021 के बीच अलवर, सीकर, झुंझुनू,बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर एवं नागौर जिले में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। 18-19 दिसंबर 2021 के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर एवं चूरू जिलों में कहीं-कहीं पर पाला (GROUND FROST) पड़ने के साथ अति शीतलहर (SEVERE COLD WAVE) भी चलने की संभावना है। 17 दिसंबर प्रातः के समय झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।...