<नई दिल्ली। भारत में अब 15 से 18 साल के बच्चों का भी वैक्सीनशन होगा। PM मोदी ने इसकी घोषणा की है। फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ केअर वर्कर्स को बूस्टर डोज देने की भी PM ने घोषणा की।
3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों की वैक्सीन शुरू होगी, देश में जल्दी ही नेजल और डीएनए वैक्सीन भी आएगी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जल्द ही नेजल और डीएनए वैक्सीन भी शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले DCGI ने बच्चों के वैक्सीन के लिए कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री ने कोरोना के नए वैरिएंट से भयभीत नहीं होने को कहा। उन्होंने कहा कि नए संक्रमण से डरे नहीं, बल्कि बचाव और कोविड नियमों का पालन करें। इसके अलावा पीएम ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी।