India

मोदी पहले PM होंगे जो मुख्यमंत्री के पत्रों का जवाब नहीं देते, आज की 'महंगाई हटाओ रैली' मोदी सरकार के पतन के रूप में जानी जाएगी: CM गहलोत

जयपुर। CM अशोक गहलोत ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि 'आजादी के बाद राष्ट्रीय रैली दिल्ली के बाद पहली बार जयपुर में आयोजित हो रही है। जब से मोदी सरकार आई है, 7 साल का कुशासन आपके सामने है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का बेजा इस्तेमाल होने पर भी गहलोत ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि हालात बड़े गंभीर हैं। सब चीजों के दाम बढ़ गए।' गहलोत से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महंगाई कम करनी ही पड़ेगी। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि 'मोदी जी खुद का अकाउंट नहीं बचा सकते, देशवासियों को क्या बचाएंगे?' प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस प्रदेश उत्तर प्रदेश में मैं काम करती हूं, वहां पर बीजेपी सरकार करोड़ों रुपए सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च करती है। आम आदमी की परवाह नहीं है मोदी पर्यटन में व्यस्त, किसानों के पास...

कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली', सोनिया-राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, CM गहलोत ने किया स्वागत

जयपुर। कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली', रैली के लिए जयपुर पहुंचे सोनिया गांधी और राहुल गांधी, CM गहलोत ने किया स्वागत।  प्रियंका गांधी भी रैली में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंची। विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों के CM और पूर्व CM भी रैली में शामिल हुए। रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।...

महंगाई हटाओ रैली से पहले बोले गहलोत "आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन"

जयपुर। कांग्रेस की जयपुर में आयोजित हो रही महंगाई हटाओ रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि 'आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है. जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।' गहलोत ने कहा कि "मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं। इस महारैली में शामिल होने प्रदेशभर से आए और अन्य राज्यों से आये सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं कि वे केन्द्र सरकार को संदेश देने के लिये पहुंचे हैं।" गहलोत बोले कि "इस म...

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, बिटकॉइन को लेकर किया गया ट्वीट, PMO ने तुरंत किया रिकवर

PM Modi Twitter Account: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट शनिवार देर रात कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया और उनके अकाउंट से बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट किया गया। ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया गया जिस पर जाकर लोगों को फ्री बिटकॉइन क्लेम करने को कहा गया। कई यूज़र्स के इस पर कमेंट्स भी आए। हालांकि इस ट्वीट को देखते ही ट्विटर पर कई लोगों ने आशंका जता दी कि प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पीएम का अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था। PMO ने कहा कि इस दौरान पीएम अकाउंट से किए गए ट्वीट को इग्नोर करें। बहरहाल इस हरकत के बाद हैकर्स ने साबित कर दिया कि वो किसी भी हद तक देश की साइबर सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस कर सकते हैं।...

कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' कल, रैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का दावा

जयपुर। महंगाई के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में 12 दिसंबर को कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' होगी। इस रैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। रैली की सभी तैयारियां कांग्रेस ने पूरी कर ली है। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए जयपुर आएंगे। भीड़ को देखते हुए जयपुर ट्रेफिक पुलिस ने यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। रैली स्थल विद्याधर नगर स्टेडियम पूरी तरह से कांग्रेसी रंग में सज के तैयार है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई आला मंत्रियों ने रैली से पहले मौके का मुआयना भी किया। जयपुर पुलिस कमिश्नर दिनभर व्यवस्थाओं के लिए सभा स्थल पर जुटे रहे।...

CDS बिपिन रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटियों ने किया अंतिम संस्कार

Bipin Rawat Funeral: हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गवाने वाले देश के वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें 17 तोपों की सलामी भी दी गई। रावत की बेटियों ने अंतिम संस्कार किया और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विक्की की हुई कटरीना कैफ, रॉयल शादी की सामने आई तस्वीरें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं। दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के शादी की पहली फोटो भी इंटरनेट पर आ गई है. इन तस्वीरों को खुद कैटरीना और विक्की ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह तस्वीरें मीडिया में भी छाई हुई हैं. ...

कांग्रेस की रैली से पहले RUHS में भर्ती सभी 9 ओमिक्रॉन पॉजीटिव मरीजों की दोनों रिपोर्ट आई नेगेटिव, सभी अस्पताल से डिस्चार्ज

जयपुर। गुरुवार का दिन प्रदेशवासियों और चिकित्सा विभाग के लिए सुकून भरी खबर लाया। आरयूएचएस में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 9 मरीजों की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन सभी को आरयूएचएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ और असिम्टोमेटिक हैं। उनकी ब्लड, सीटी स्कैन व अन्य सभी जांचें सामान्य हैं। चिकित्सकों ने उन्हें 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। चिकित्सा मंत्री श्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि विभाग कोरोना के नए वेरियंट को लेकर शुरू से ही सजग और सतर्क था। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आते ही संक्रमितों को आरयूएचएस में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग भी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि 9 मरीजों में से 4 की दोपहर और शेष 5 की दोनों नेगेटिव रिपोर्ट शाम को प्राप्त हुई। सभी मरीजों ...

पर्यटन एवं वेंडिंग डेस्टिनेशन में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ, ट्रेवल एंड लीजर इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड-2021 से नवाजा गया 

Rajasthan best wedding destination :  जयपुर। पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान वेंडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबकी पहली पसंद है । देश -दुनिया में प्रदेश वेंडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर सेलिब्रिटी द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ट्रेवल एंड लीजर इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड-2021 में राजस्थान पर्यटन को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ और ‘सर्वश्रेष्ठ वेंडिंग डेस्टिनेशन‘ पुरस्कार से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड के 10 वें संस्करण में विजेता का चयन विभिन्न श्रेणी के पाठकों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर किया गया है।...

378 दिन बाद किसान आंदोलन खत्म

Farmers Protest: लंबे समय बाद किसान आंदोलन समाप्त हो गया है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और लंबित मांगों पर सरकार के प्रस्ताव के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया. किसान मोर्चा ने साफ किया कि आंदोलन को खत्म नहीं किया जा रहा है, इसे अभी स्थगित किया गया है. किसान नेता बलवीर राजेवाल ने कहा कि हम एक बड़ी जीत लेकर जा रहे हैं, एक अहंकारी सरकार को झुकाकर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, इसे अभी स्थगित किया गया है. 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की फिर बैठक होगी, जिसमें समीक्षा होगी. अगर सरकार दाएं-बाएं होती है तो आंदोलन फिर शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि 11 दिसंबर से विजय के साथ दिल्ली बॉर्डर से किसानों का जाना शुरू हो जाएगा. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम पहले 10 तारीख से ही करन...