दिल्ली बनी ओमिक्रोन की भी राजधानी, नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 263 मामलों की पुष्टि जो देश में सबसे अधिक


Delhi COVID Update: देश की राजधानी दिल्ली ओमिक्रोन की भी राजधानी बन गई है। दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) के नए मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के 263 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है. जिसके बाद दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1313 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जो 26 मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं. नए केस आने के बाद संक्रमण दर 1.73 हो गई है. इस समय 3081 मरीजों का इलाज चल रहा है.