महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे पिपरी चिंचवाड़ निवासी 52 वर्षीय शख्स की ओमिक्रॉन की चपेट में आने से मौत हो गई है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से भारत में हुई पहली मौत के बाद देशभर में चिंता बढ़ गई है.

इस शख्स को यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. देश में ओमिक्रॉन मरीज की मौत का यह पहला मामला है. इस मौत ने एक बड़े भावी खतरे के भी संकेत दिए हैं. दरअसल पहले ही महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में दोगुनी गति से इजाफा हो रहा है. ऐसे में ये मौत चिंता बढ़ाने वाली है. कई अन्य राज्यों में भी ओमिक्रोन तेजी से फेल रहा है.