जयपुर. राजस्थान के थानों में कई ऐसे भ्रष्टाचारी थानाधिकारी लगे हैं जिन्होंने पूरे महकमे की वर्दी पर बदनामी का दाग लगा रखा है. इस चक्कर में कई अच्छे पुलिसकर्मियों को भी जनता शक की निगाह से देखती है या उन पर विश्वास नहीं करती. पर ऐसे ही पुलिस को बदनाम करने वाले एक और रिश्वतखोर दरोगा को राजस्थान एसीबी ने सबक सीखाया है. कुछ ले दे के रफा दफा करने में लगा बगरू थानाधिकारी राजस्थान एसीबी ने 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है.
INDIA HEALTH TV आपके स्वास्थ्य का रक्षक. देखने के लिए यहां क्लिक करें और सब्सक्राइब करें.
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर मुख्यालय की स्पेशल इन्वेस्टिंगेशन यूनिट, जयपुर द्वारा पुलिस निरीक्षक रतन लाल को ट्रेप किया गया है. जो बगरू, जयपुर पश्चिम, आयुक्तालय जयपुर महानगर में तैनात था. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि
परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके विरूद्ध दर्ज की गई शिकायत में कार्यवाही नहीं कर मामले को रफा-दफा करने की एवज में रतन लाल द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. जिस पर एसीबी स्पेशल इन्वेस्टिंगेशन यूनिट, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर उप
अधीक्षक पुलिस सचिन शर्मा, पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप को अंजाम दिया गया. आरोपी पुलिस निरीक्षक द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि के रूप में 15 हजार रुपये पहले ही वसूल कर लिये थे. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. एवं उपमहानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी की गई.