अजमेर. कहते हैं बेइमानी की कमाई कभी ना कभी आपकी पूरी इज्जत पर दाग लगा देती है. जिसके बाद ईमानदारी से कमाया हुआ धन भी रिश्वतखोरी की नजर से देखा जाता है. भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान में एसीबी की ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर के किशनगढ में यज्ञनारायण चिकित्सालय के मेडिकल ज्यूरिष्ट मननोज स्वामी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि मेरे बड़े र्भाइ द्वारा पुलिस थाना किशनगढ शहर में दर्ज करवाये गये प्रकरण में परिवादी पक्ष के
व्यक्तियों के आयी गंभीर चोटों को मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी डाॅ0 मनोज मेडिकल ज्यूरिष्ट
द्वारा धारा 307 आइ .पी.सी. के दायरे में आने वाली चोट दर्शाने की एवज में 2 लाख रूपये
रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है.
जिस पर एसीबी अजमेर इकाई ने कार्यवाही करते हुए मनोज स्वामी को 1लाख की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के नेतृत्व में आरोपी के ठिकानों की तलाश की गई.