8 साल पहले मोदी की हुंकार रैली में बम ब्लास्ट करने वाले 4 आतंकियों को फांसी की सजा


पटना। मोदी की हुंकार रैली में आज से ठीक 8 साल पहले आज ही के दिन सीरियल ब्लास्ट को अंजाम देने वाले 4 लोगों को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। पटना के गांधी मैदान में 2013 में हुए सीरियल ब्लास्ट में NIA की अदालत ने सोमवार को सजा का ऐलान कर दिया। ये एक संयोग ही है कि 27 अक्टूबर 2013 को हुए पटना सीरियल ब्लास्ट में ठीक 8 साल बाद 27 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में आठ साल बाद फैसला देते हुए कोर्ट ने 9 आरोपियों को दोषी ठहराया। सोमवार को कोर्ट ने चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं 2 दोषियों को उम्रकैद और 2 दोषियों को 10 साल की सजा जबकि एक दोषी को 7 साल की सजा सुनाई है।

हैदर अली, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, इम्तियाज आलम को फांसी की सजा सुनाई गई है वहीं उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन कुरैशी को उम्रकैद की सजा दी गई है। इन दो दोषियों अहमद हुसैन,मो. फिरोज असलम को 10 साल की सजा दी गई है।