India

बिजली का करंट लगने से दोनों हाथ गंवाए, राजस्थान सरकार ने श्रमिक को कृत्रिम हाथ लगवाकर दी आशा की किरण

जयपुर। एक हादसे में बिजली का करंट लगने से दोनों हाथ गंवाने वाले भीलवाड़ा जिले के श्रमिक युवक कैलाश भील के जीवन में फिर से आशा की किरण जगी है। जरडू का खेड़ा गांव निवासी कैलाश करीब 5 माह पूर्व मजदूरी के लिए गुजरात के भावनगर जिले में गया था। वहां बिजली का काम करते समय जोरदार करंट लगने से वह झुलस गया। चिकित्सकों के प्रयासों से उसकी जान तो बच गई लेकिन दोनों हाथ एवं पैर की अंगुली गंवानी पड़ी। बुजुर्ग पिता बालूराम भील, गर्भवती पत्नी, पुत्री एवं छोटे भाई के जीवनयापन का कैलाश एकमात्र सहारा है। इस हादसे से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और कैलाश का जीवन अंधकारमय हो गया। ऐसे में आसीन्द के एक जागरूक व्यक्ति निर्मल मेहता ने मुख्यमंत्री निवास के जनसुनवाई अधिकारियों को उसकी पीड़ा के बारे में सूचना दी। इस पर मानवीय निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से उसके कृत्रिम हाथ निःशुल्क लगाए जाने के निर्देश ...

मंत्री रामलाल जाट को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की साजिश! जोधपुर की मॉडल पर मंत्री के साथ सोने के लिए बनाया दबाव, घबराई मॉडल 7वीं मंजिल से कूदी

जोधपुर। राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। जोधपुर की मॉडल को इसमें मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। राज्यमंत्री रामलाल जाट के साथ सोने के लिए उस पर दबाव बनाया गया गया। जिसके बाद जोधपुर में होटल लॉर्ड्स की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की मॉडल ने कोशिश की। मामले में पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इस मॉडल के माध्यम से राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। पर इससे पहले कि साजिश करने में युवक-युवती कामयाब होते, मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई और प्लान चौपट हो गया, आरोपी कामयाब नहीं हो सके। जोधपुर के DCP भुवन भूषण ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दीपिका (30) और अक्षत (32) की प्लानिंग मॉडल के जरिए रामलाल जाट को फंसाने की थी। इनकी योजना थी कि किसी तरह यह मॉड...

वरिष्ठ पत्रकार और RPSC सदस्य जसवंत राठी बने RPSC के कार्यवाहक चेयरमैन

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार और आरपीएससी के सदस्य जसवंत राठी को आरपीएससी का नया कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है। बता दें जसवंत राठी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुड बुक में होने के साथ ही अपनी बेहतरीन वर्किंग स्टाइल के लिए भी अलग पहचान रखते हैं। भूपेंद्र यादव के साथ ही उनको आरपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया था। वर्तमान में भी राठी आरपीएससी में सदस्य है। अब उन पर मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए आरपीएससी का चेयरमैन नियुक्त कर अहम दी है।...

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, बजट में कई बड़ी घोषणाएं, पढें हर अपडेट

केन्द्रीय बजट 2022 की प्रमुख घोषणाएं   - इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आम आदमी को इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है. - वर्चुअल डिजिटल ऐसेट से आमदनी पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा. इसका साफ अर्थ है कि क्रिप्टोकरेंसी भी इसके दायरे में आ जाएगी और क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा.  - RBI साल 2022 में डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा और इसके जरिए डिजिटल करेंसी का देश में आधिकारिक लॉन्च होगा.  निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि एलआईसी का आईपीओ जल्द आएगा और इसके लिए जरूरी कार्यवाही का काम सुचारू रूप से चल रहा है. - देश में आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा. सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए इस - सरकार की ओर से रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट एलोकेशन बढ़ाया जाएगा. इस बजट में...

ऊषा शर्मा बनीं राजस्थान की नई मुख्य सचिव, निरंजन आर्य को बनाया गया CM सलाहकार

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद में वरिष्ठ आईएएस रहे निरंजन आर्य को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना सलाहकार नियुक्त कर दिया। वहीं ऊषा शर्मा राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनाई गई हैं। 1985 बैच की IAS ऊषा शर्मा, जून 2023 में ऊषा शर्मा सेवानिवृत्त होंगी। 13 साल बाद राजस्थान में दूसरी महिला CS बनीं हैं। बता दें साल 2022 में राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनने की दौड़ में 10 आईएएस अधिकारी थे। ऐसा पहली बार हो रहा हुआ जब सीएस की दौड़ में शामिल आईएएस अधिकारियों में चार महिलाएं भी शामिल रहीं। राजस्थान में साल 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। उनके बाद यह दूसरा मौका है जब कोई महिला आईएएस सीएस बनीं हैं।...

भारत से रेडी टू ईट उत्पादों का निर्यात पिछले साल की तुलना में 24% बढ़कर 394 मिलियन डॉलर हुआ

नई दिल्ली। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) बास्केट के तहत भारत के पूर्ण रूप से तैयार उपभोक्ता खाद्य उत्पादों जैसे रेडी टू ईट (आरटीई), रेडी टू कुक (आरटीसी) और रेडी टू सर्व (आरटीएस) के निर्यात में पिछले एक दशक में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भारत से खाने के लिए तैयार (रेडी टू ईट) उत्पादों का निर्यात 2020-21 (अप्रैल-अक्टूबर) की तुलना में 2021-22 (अप्रैल-अक्टूबर) में 24% बढ़कर 394 मिलियन डॉलर हुआ। भारत के पूर्ण रूप से तैयार खाद्य उत्पादों का निर्यात यानी कि रेडी टू ईट (आरटीई), रेडी टू कुक (आरटीसी) और रेडी टू सर्व (आरटीएस) 2020-21 में 2 अरब डॉलर से अधिक था। 2020-21 के आंकड़ों के अनुसार रेडी टू ईट निर्यात के लिए प्रमुख गंतव्य देश अमरीका (18.73%), संयुक्त अरब अमीरात (8.64%), नेपाल (5%), कनाडा (4.77%), श्रीलंका (4.47%), ऑस्ट्रेलिया (4.2%) सूडान (2.95%), ...

1985 बैच की IAS अधिकारी ऊषा शर्मा होंगी राजस्थान की नई मुख्य सचिव

जयपुर। उषा शर्मा राजस्थान सरकार की नई मुख्य सचिव होंगी। इस पर निर्णय हो चुका है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इनसे पहले कुशल सिंह पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। ऊषा शर्मा वर्तमान में दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित थी। राजस्थान कैडर की आईएएस ऊषा शर्मा के पति बीएन शर्मा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हो वर्तमान में विद्युत नियामक आयोग में पदस्थापित है। बता दें साल 2022 में राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनने की दौड़ में 10 आईएएस अधिकारी थे। ऐसा पहली बार हो रहा हुआ जब सीएस की दौड़ में शामिल आईएएस अधिकारियों में चार महिलाएं भी शामिल रहीं। राजस्थान में साल 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। उनके बाद यह दूसरा मौका है जब कोई महिला आईएएस सीएस...

पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर SI ने शादी का झांसा देकर रेप का मामला कराया दर्ज

अजमेर। पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने पलाड़ा सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नागौर के पूर्व एएसपी संजय गुप्ता भी शामिल हैं। पीड़ित महिला एएसआई का आरोप है कि भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर भंवर सिंह ने वर्ष 2018 से 2021 तक कई बार शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके सबूत महिला के पास हैं। महिला मूल रूप से अजमेर के मसूदा की रहने वाली है। प्रताप नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के पुलिस लाइन में रहने वाली एएसआई ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में भंवर सिंह के ड्राइवर रविंद्र, पीए किशन पुरी, बॉडीगार्ड करण, बजरंग, विजय, संग सा, मनीषा, धीरज, महिला कॉन्स्टेबल रश्मि, नागौर के एएसपी संजय गुप्ता और शिव बन्ना का नाम भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू क...

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली बर्खास्त

राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले में सरकार ने एक बड़ा सख्त कदम उठाते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को बर्खास्त कर दिया है। जैसा कि पहले इस बात की सूचना आ रही थी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बढ़ते विवाद के बीच में जारोली को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। और अब उसके बाद में आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि एसओजी लगातार इस मामले में कार्रवाई करती जा रही है जिसमें जारोली भी विवादों में है। ...

राजस्थान सरकार बजट सत्र में लाएगी नकल, पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों का बिल

जयपुर। राजस्थान में लगातार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सख्त सरकार अब कानून बनाने की तैयारी में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि "देशभर में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल एवं ठगी की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिलती जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं होती। परन्तु रीट परीक्षा के विषय में जब से सूचना मिली तब से SOG ने पूरी गंभीरता से जांच की है। राज्य सरकार ने SOG को जांच के लिए फ्री हैंड दिया है। जिन लोगों की संलिप्तता पाई गई है उन्हें गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।" उन्होंने कहा पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त करने तक की कार्रव...