ACB ने जालोर में CGST अधीक्षक और दलाल को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर में सीजीएसटी अधीक्षक और दलाल को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा श्योराम मीना, अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 व दलाल(प्राईवेट व्यक्ति) करताराम को परिवादी से 01 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जालौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि ‘‘ मेरी फर्म का सी0जी0एस0टी0 रजिस्ट्रेशन रि-ओपन करने की एवज में अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 जालोर श्योराम मीना द्वारा 02 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर कैलाशचन्द्र बिश्नोई उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के निर्देशन में एसीबी जालोर इकाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर मय राजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक व टीम के जालोर में ट्रेप की कार्यवाही करते हुये श्योराम मीना पुत्र कल्याण सहाय मीना निवासी ईश्वरसिंहपुरा, आंधी तहसील जमवारामगढ़ जिला जयपुर, हाल अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 जालोर और दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) करताराम पुत्र रूपा निवासी पेट्रोप पम्प के पीछे जालौर को परिवादी से 01 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी की गई.