नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ANI को दिए विशेष साक्षात्कार में आगामी विधानसभा चुनावों में NDA की जीत का दावा किया। पार्टी की जीत पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो लड़कों का खेल पहले भी देखा था, उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने गुजरात के दो गधों का शब्द प्रयोग किया था। लेकिन उन्हें यूपी ने सबक सिखाया। पीएम मोदी ने यूपी और पंजाब चुनाव को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। एएनआई से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण का मतदान गुरुवार यानि कल होना है। इस दौरान यूपी की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का नाम लिए बिना हमला बोला। कहा कि ''हमने पहले भी दो लड़कों का खेल देखा था। उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने 'गुजरात के दो गढ़े (गधे)' शब्दों का प्रयोग किया। यूपी ने उन्हें सबक सिखाया। एक बार उनके साथ 'दो लड़के' और एक 'बुआ जी' थे। फिर भी, यह उनके लिए कारगर नहीं हुआ।" देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे. सवाल जवाब पर आधारित प्रधानमंत्री का करीब 70 मिनट का यह इंटरव्यू एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा रिलीज किया जाएगा. प्रधानमंत्री का इंटरव्यू रिकॉर्ड किया जा चुका है.
पीएम मोदी ने राहुल पर करारा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- मैंने हर विषय पर तथ्य परक जवाब दिए हैं और तथ्यों के आधार पर बात की है। कुछ विषयों पर हमारे विदेश और रक्षा मंत्रालय ने विस्तृत जवाब दिए हैं। यही नहीं जहां भी जरूरी था मैंने बात की। मीडिया के कुछ हल्कों में लोकसभा में पीएम मोदी की ओर से दिए गए जवाबों को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बताइए मैं उस सांसद का कैसे जवाब दूं जो नहीं सुनता है और ना तो सदन में बैठता है?