राजस्थान में 50 यूनिट तक बिजली मिलेगी मुफ्त, बजट में सीएम ने की बड़ी घोषणा


जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में बड़ी घोषणा करते हुए 50 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जायेगा. इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा.

बजट घोषणा के मुताबिक करीब 118 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने की दृष्टि से आगामी वर्ष 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वालों को 50 यूनिट तक बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी.

इससे पहले अशोक गहलोत  ने बजट में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिहाज से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की.