India

छत्तीसगढ़ में भी पूर्व पेंशन योजना की घोषणा स्वागत योग्य, केन्द्र एवं अन्य राज्य भी करें अनुसरण: CM गहलोत 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के भविष्य को सुरक्षित करने की दृष्टि से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी आज वहां के कार्मिकों के लिए यह पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा कर दी है। उन्हाेंने छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार एवं अन्य राज्यों को भी राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा की दिशा में की गई इस पहल का अनुसरण करना पड़ेगा।  गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर जुबेर खान को मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाने, विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने, राजेन्द्र सोलंकी को पशुधन विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाने तथा बजट घोषणाओं पर आभार व्यक्त करने आए प्रतिनिधिमण्डलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार...

महिला दिवस पर 'संस्कृति संस्कार के आलोक में- नारी की सार्वभौमिक सत्ता, महत्ता और गुणवत्ता' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव एवं माघ महोत्सव के अंतर्गत राजस्थान संस्कृत अकादमी, कला एवं संस्कृति विभाग एवं विश्व गुरु दीप आश्रम शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में इंडिया हेल्थ और करुणा संस्था के सहयोग से हुआ आयोजन जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संस्कृति संस्कार के आलोक में- नारी की सार्वभौमिक सत्ता, महत्ता और गुणवत्ता विषय पर आयोजित की गई. ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतापुरा आद्योगिक क्षेत्र में आयोजित  इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर जयपुर हेरिटेज नगर निगम मुनेश गुर्जर , वहीं इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वनस्थली विद्यापीठ की कुलपति प्रोफेसर इना शास्त्री ने की. संगोष्ठी  विशिष्ट  अतिथि के तौर पर  करिश्मा हाडा संस्थापक करणी कृपा फाऊंडेशन एवं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प...

हैल्थ केयर फेसिलिटीज में बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश

जयपुर। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राज्य में सभी हैल्थ केयर फेसिलिटीज में बायो मेडिकल वेस्ट के नियमों को कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने कॉमन ट्रीटमेंट फेसिलिटीज (CTF) में वेटरनरी अस्पतालों को भी जोड़े जाने के लिए कहा, ताकि बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल की प्रक्रिया को और अधिक व्यवहारिक और सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के संबंध में जो भी नियम बने हुए हैं, सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल तथा लेबोरेट्रीज के द्वारा इनकी पालना सुनिश्चित की जाए।   सोमवार को बायो मेडिकल वेस्ट नियमों की पालना और इस संबंध में एनजीटी के लम्बित मामलों की समीक्षा बैठक ले रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीटीएफ में बार कोडिंग का सिस्टम लागू किया जाए, जिससे वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल सिस्टम में पारदर्शिता आए और स्पष्ट आंकडे प्राप...

संस्कृति मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से "स्वच्छाग्रह: स्वच्छता और स्वाधीनता का उत्सव" का किया आयोजन

संस्कृति मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से "स्वच्छाग्रह: स्वच्छता और स्वाधीनता का उत्सव" का आयोजन किया. संस्कृति मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, आवास और शहरी  कार्य मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में नई दिल्ली में "स्वच्छता, स्वाधीनता और सुलभ" के मूल विचार के साथ व्यापक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम "स्वच्छाग्रह" का आयोजन किया। गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, योग गुरु बाबा रामदेव, सुलभ स्वच्छता, सामाजिक सुधार और मानवाधिकार आंदोलन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, संस्कृति मंत्रालय के विशेष अधिकारी रत्नेश झा, जल शक्ति मंत्रालय से उप सचिव राजीव जौहरी, निदेशक प्रियंका चंद्रा और सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष उषा चौमार भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।   कार्यक्रम दो सत्...

बीएसआर दर से ज्यादा फर्म को भुगतान करने पर तीन अधिकारी सस्पेंड

जयपुर। राजस्थान के नागौर पंस के एक मामले में बीएसआर दर से ज्यादा फर्म को भुगतान करने पर तत्कालीन तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, पंचायत समिति नागौर में टीएफसी एवं एसएफसी मद से वित्तीय वर्ष 2015 से 2018 के मध्य में करवाए गए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित किया है। उल्लेखनीय है कि खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने भी नागौर पंचायत समिति के इस मामले को लेकर विधानसभा सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्न लगाया था। जिस पर पंचायती राज मंत्री रमेश मीना ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।   पंचायती राज विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने एक आदेश जारी कर सतपाल तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति नागौर हाल विकास अधिकारी पंचायत समिति मालपुरा जिला टोंक, हरिराम फिड़ौदा तत्कालीन सहायक अभि...

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न को दिल का दौरा पड़ा, 52 साल की उम्र में निधन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लेने वाले वार्न ने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे और अपने रूम में बेहोश पाए गए।   शेन वार्न विश्व क्रिकेट का एक ऐसा नाम थे जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के जरिए स्पिन के मायने ही बदल दिए। अपनी गेंदबाजी के लिए वार्न ने दुनिया में एक ऐसी मिसाल कायम की जिसे क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही याद रखा जाएगा। उन्होंने खेल के मैदान पर ना सिर्फ विकेट लिए बल्कि अपने खेल से तमाम क्रिकेट फैंस के दिल भी जीते  ...

रिश्वतखोरी की ओवर डोज पड़ी भारी, ड्रग इंस्पेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप

जयपुर. मेडीकल स्टोर संचालक से निरीक्षण रिपोर्ट में कोई कमी ना निकालने की एवज में 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते जयपुर में ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी डीजी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एएसपी बजरंग सिंह शेखावत, सीआई प्रिया व्यास एवं उनकी टीम ने यह कार्यवाही की. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके मेडीकल स्टोर के किये गये निरीक्षण की रिपोर्ट में कोई कमी नहीं निकालने की एवज में सिन्घु कुमारी आषधि निरीक्षक (ड्रग इन्सपेक्टर) आषधि नियन्त्रण संगठन, सेठी काॅलोनी, जयपुर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व ...

प्राइवेट पार्ट और पेट में छुपाई महिला ने 6 करोड़ की ड्रग्स, 11 दिन में निकाल पाए जयपुर के डॉक्टर

ड्रग्स की तस्करी के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। जयपुर में डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू सर्विसेज (डीआरआई) ने गुप्त सूचना के आधार परकार्रवाई करते हुए सूडान की महिला से 6 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। यह ड्रग्स महिला ने प्राइवेट पार्ट और पेट में छिपाकर लाई थी। इसे निकालने में करीब 11 दिन का समय लगा। मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला महिला अपने बॉडी में करीब 88 कैप्सूल लेकर आई थी। महिला दुबई के शारजाह से यह ड्रग्स लेकर जयपुर पहुंची थी। महिला से कैप्सूल बरामद कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। शारजाह से 19 फरवरी को सूडान की महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर आई है। महिला से पूछताछ की तो उसने कुछ बताया नहीं। जांच हुई तो उसके प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स के कैप्सूल होने की पुष्टि हुई। डीआरआई अधिकारियों की ओर से मेडिकल ...

गैंगस्टर राजू ठेहट जयपुर में BJP नेता के घर से गिरफ्तार

जयपुर। गैंगस्टर बदमाश राजू ठेहट को जयपुर में महेश नगर थाना पुलिस ने उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी बात यह है कि बीजेपी नेता प्रेमसिंह बाजौर के घर से राजू ठेहट की गिरफ्तारी हुई है। जहां उसके तीन गनमैन और एक रसोइया भी शामिल है। महेश नगर थाना सीआई सज्जन सिंह कविया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी की राजू महेश नगर इलाके में कहीं बैठा है। इस पर पुलिस ने मकान पर पहुंच कर उससे पूछताछ की तो वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा था। जिस पर उसे थाने लाकर धारा 151 में गिरफ्तार किया है। स्वेज फार्म स्थित सुंदरसिंह भंडारी नगर के प्लॉट नम्बर 30 जो कि प्रेमसिंह बाजोर का है, वहीं पर बीती रात को महेश नगर थाना पुलिस गई थी।पुलिस को वहां राजू अपने साथियों के साथ मिला। जिसे पुलिस रात को थाने लेकर आई और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। गुरुवार को फिर महेश नगर थाना पुलिस ने र...

घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत किसी बहू को संयुक्त घर में रहने का अधिकार नहीं, ससुराल के बुजुर्ग कर सकते हैं बेदखल: कोर्ट

घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत किसी बहू को संयुक्त घर में रहने का अधिकार नहीं है और उसे ससुराल के बुजुर्ग लोगों की ओर से बेदखल किया जा सकता है, जो शांतिपूर्ण जीवन जीने के हकदार हैं।   बता दें न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने एक बहू द्वारा निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। अपील में कहा गया था कि उसे ससुराल में रहने का अधिकार नहीं दिया गया था। जज ने कहा कि एक संयुक्त घर के मामले में संबंधित संपत्ति के मालिक पर अपनी बहू को बेदखल करने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। मौजूदा मामले में यह उचित रहेगा कि याचिकाकर्ता को उसकी शादी जारी रहने तक कोई वैकल्पिक आवास प्रदान कर दिया जाए।   जस्टिस खन्ना ने कहा कि मौजूदा मामले में दोनों ससुराल वाले वरिष्ठ नाग...