अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान, कहा- नाटो की सेनाएं नहीं जाएंगी यूक्रेन में, रूस पर अब तक के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए


यूक्रेन की सबसे बड़ी उम्मीद टूट गई है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने साफ कर दिया है कि नाटो देशों की सेनाएं यूक्रेन नहीं जाएंगी हालांकि उन्होंने यह भी साफ का है कि यूक्रेन की नाटो देश भरपूर मदद करेंगे। रूस पर अब तक के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। हर स्तर पर रूस का विरोध किया जाएगा।

 

यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा की। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडेन ने कहा, हम रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। पुतिन को हमले के नतीजे भुगतने होंगे। बाइडेन ने कहा, दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ हैं।