नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने घोषणा की कि जल्द ही देश के लोग अपनी भूमि का रिकॉर्ड अपनी भाषा में प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, अप्रैल 2022 से बहुभाषी सॉफ्टवेयर शुरू करने की योजना बना रहा है। उसके बाद, भूमि रिकॉर्ड 22 भाषाओं में उपलब्ध होगा। मंत्री बजट में घोषित भूमि शासन सुधारों पर एक ई-पुस्तक का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे, जिसका शीर्षक था "Empowering Citizens- Powering India" (नागरिकों को सशक्त बनाना-भारत को सशक्त बनाना)"।
स्वदेशी रूप से विकसित एनजीडीआरएस (राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली) सॉफ्टवेयर पर बोलते हुए, श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर लगभग 4 करोड़ में तैयार किया गया है, लेकिन इस सॉफ्टवेयर के उपयोग के परिणामस्वरूप राज्य सरकारों को भू-राजस्...
जयपुर। राजस्थान SOG ने हाथी दांत के तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। हरदोई (UP) के SI (उपनिरीक्षक) नाजुदीन खां व उसके 2 साथियों को हाथी दांत, डेढ़ लाख कैश और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों स्कॉर्पियों से जयपुर में घूम रहे थे। तस्करी के इस खेल से पर्दा उठाने के लिए SOG पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई रविवार दोपहर 3 बजे की गई।
SOG के ADG अशोक राठौड़ ने बताया कि तस्करों के पास से 35 नग हाथी दांत मिले हैं। इनका वजन 30 किलो है। इनकी कीमत करीब 3 करोड़ है। एक लोडेड रिवॉल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं। तस्कर काले रंग की स्कॉर्पियों में MI रोड, जालूपुरा, पोलोविक्ट्री और गवर्मेंट हॉस्टल के आसपास घूम रही थी। SOG को सूचना मिली की कार में हथियार, हाथी दांत, शेर, बघेरे की खाल है। ये लोग उसे बेचने के लिए घूम रहे हैं। जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। मामले में आगे की प...
जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेशभर में 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज लगाने पर चिकित्सा कार्मिकों व पैरामेडिकल स्टाफ को बधाई देकर उनके द्वारा किए कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने में आमजन के सहयोग को भी सराहा।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 98.4 प्रतिशत लोगों को प्रथम व 84 फीसद से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक 10 करोड़ 10 हजार 389 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष अधिक आयु वर्ग के 9 करोड़ 33 लाख, 6 हजार 537, 15 से 18 आयु वर्ग के 53 लाख, 33 हजार 725 और 13 लाख 73 हजार 127 को प्रिकॉशन डोजेज दी जा चुकी है। श्री मीणा ने कहा कि राजस्थान कोरोना प्रबंधन के बाद कोरोना वैक्सीनेशन में भी देश के अन्य राज्यों में शुमार रहा है। यहां के स्वास्थ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में व्यापक जनहित को देखते हुए राजस्थान भू राजस्व अधिनियम की धारा 90-ए में संशोधन, रीट परीक्षा की वैधता आजीवन रखने, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किए जाने, 8 शहरों की पेयजल योजनाओं को नगरीय निकाय से पुनः जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हस्तातंरित करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
मंत्रिमंडल ने व्यापक जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान भू राजस्व अधिनियम की धारा 90-ए की उपधारा 8 में संशोधन को स्वीकृति दी है। इससे 17 जून 1999 के बाद शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर आवास बनाकर रह रहे एवं आजीविका अर्जित कर रहे आमजन को बड़ी राहत मिल सक...
जयपुर। सुपर मॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक मिलिंद सोमन ने 'इंडिया हेल्थ' मैगज़ीन का लेटेस्ट प्रिंट एडिशन जारी किया। वर्ल्ड ट्रेड पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फिटनेस लवर और रनर्स भी मौजूद रहे।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) AU बैंक सौरभ तांबी, इंडिया हेल्थ के नेशनल एडिटर आलोक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस दौरान एक टॉक शो भी AU जयपुर मैराथन टीम द्वारा अयोजित किया गया जिसमें मिलिंद सोमन ने फिटनेस के राज शेयर किए। और खुद को फिट कैसे रह जाए, तनाव मुक्त कैसे रहा जाए इस पर भी अपने अनुभव साझा किए।...
वॉशिंगटन। रूस और यूक्रेन का युद्ध दुनिया मे चिंता के हालात पैदा कर रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो रूस को "गंभीर कीमत" चुकानी पड़ेगी। जो बाइडेन ने कहा कि, व्लादिमीर पुतिन आक्रामक हैं जिसकी उन्हें और उनके देश को इसकी कीमत चुकानी होगी। जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ समन्वय में रूस के "मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा" को रद्द करने जा रहा है। नाटो के हर एक इंच क्षेत्र को पूरी ताकत से बचाने के लिए हम तैयार हैं। हम रूस और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। पर नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध को ट्रिगर करेगा, जिसे रोकने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। बाइडेन ने घोषणा की कि यूक्रेन के खिलाफ पुतिन का युद्ध पहले ही विफल हो चुका है। उधर भारत मे...
राजस्थान संस्कृत अकादमी, कला एवं संस्कृति विभाग एवं रिफ फिल्म क्लब एवं जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत फिल्म फेस्टिवल ( राजस्थान का पहला संस्कृत फिल्म फेस्टिवल) 12 -13 मार्च, 2022 स्थान रंगायन , जवाहर कला केंन्द्र, जयपुर माघ महोत्सव के तहत जेकेके में आयोजित होगा दो दिवसीय संस्कृत भाषा फिल्म फेस्टिवल
जयपुर। राजस्थान संस्कृत अकादमी तथा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे एक महीने के माघ महोत्सव के तहत 12 और 13 मार्च को जवाहर कला केन्द्र में संस्कृत भाषा फिल्मोत्सव आयोजित किया जाएगा।
अकादमी के प्रशासक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश में यह पहला और देशभर में यह दूसरा मौका होगा जब संस्कृत भाषा में निर्मित फिल्मों का उत्सव आयोजित किया जा रहा है। रिफ फिल्म क्लब एवं जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस उत...
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लेने वाली राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पक्षी और पर्यावरण प्रेम की भी अनूठी मिसाल पेश कर रही है। राजस्थान एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में जहां राजस्थान एसीबी के मुख्यालय में पूरी तरह से हरा-भरा और फूलों से आच्छादित वातावरण तैयार किया गया है वहीं एसीबी मुख्यालय परिसर में पक्षियों के लिए भी एक खास अनूठी पहल की गई है।
अब एसीबी मुख्यालय में तेज धूप, बरसात से पक्षियों को बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए 108 'बर्ड होम' स्थापित किए गए हैं, जहां पक्षी आसानी से रह सकते हैं। खास बात यह है कि यह वुडन बर्ड होम इस तरह से तैयार कर दीवार पर लगाए गए हैं कि एक पक्षी का घरौंदा किसी दूसरे पक्षी के घर से बिल्कुल चिपका हुआ ना हो और एक पक्षी के कारण दूसरे पक्षी को परेशानी ना हो।
राजस्थान एसीबी के मुखिया बीएल सोनी का कहना है कि प्रकृति और पक्षी हर ...
नई दिल्ली।
UP, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में BJP सरकार बनाने में लिए मजबूत हो चुकक है वहीं, पंजाब में AAP की सरकार बनेगी।
यूपी की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती के बाद नतीजे सामने आ गए। हो रही है और शुरुआती रुझानों में शुरुआती रुझानों में UP, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में BJP की तो पंजाब में AAP की सरकार बनी है।
नियम के अनुसार, सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स गिने गए। ...
नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन युद्ध पर दुनिया की नजरें भारत पर हैं लेकिन भारत का रूख कई देश समझ नहीं पा रहे. ऐसे में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि वो चाहता है कि यूक्रेन संकट पर भारत साफ साफ अपना रूख साफ करे.
फ्रांस चाहता है कि भारत इस मसले पर अपना रुख बिना लाग-लपेट के सबके सामने रखे.
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भारत परहेज करता रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस यूक्रेन में रूसी हमले के बाद उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव लेकर आया. इसी बीच फ्रांस के राजदूत ने भारत को लेकर ये बयान दिया है. फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि फ्रांस स्वायत्तता पर भारत के फोकस को समझता है और उसका सम्मान करता है. लेकिन यूक्रेन की कार्रवाई बेवजह की आक्रामकता थी और फ्रांस को उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगली बैठकों में भारत और अधिक मजबू...