नई दिल्ली। महिला क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर कई खिताब देश के नाम करवाने वाली और लेडी सचिन तेंदुलकर के नाम से पहचानी जाने वाली मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ कहे जाने वालीं मिताली राज (Mithali Raj) ने 23 साल के लंबे केरियर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 39 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया।
बता दें कि मिताली राज ने दो दशक से लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में पूरी तरह राज़ किया और कई बार अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबको चोंका दिया। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला हैं और बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा जीत उनके नाम ही हैं। वह भारत में महिला क्रिकेट की पहचान रही। ऐसे में मिताली राज का रिटायरमेंट लेना महिला क्रिकेट वर्ल्ड में एक बड़ी घटना से कम नहीं।
मित...
विधायक कुलदीप बिश्नोई को मंगलवार को 14 मिनट में व्हाट्सएप पर तीन संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को राजस्थान के बाड़मेर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक की पहचान कंवराराम के रूप में हुई है। उधर, इस कार्रवाई पर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज का धन्यवाद किया। बिश्नोई हरियाणा के आदमपुर से कांग्रेस विधायक हैं।
बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को भी आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को व्हाट्सएप संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उस दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके व्हाटसएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में आदमपुर पुलिस ने आरोपी राजस्थान निवासी अशोक को गि...
बीकानेर। राजस्थान में एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपने विधायकों को बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं दूसरी तरफ उनके परिजनों को गैंगस्टर्स धमका रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंत्री और विधायक उदयपुर में बाड़ेबंदी में बंद हैं। इसी बाड़ेबंदी में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी शामिल हैं लेकिन सोपू( स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) गैंग ने उनके परिजनों को धमकी दी है। सोपू गैंग ने मंत्री से 70 लाख रुपये की मांग की है। गैंग ने कहा कि बेटा-बेटी बिना सुरक्षा के घूमते हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्रबंधन मंत्री को ये धमकी उनके बेटे प्रधान गौरव चौहान और परिवार को लेकर दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एस...
श्रीगंगानगर। एक तरफ राजस्थान सरकार और राजस्थान के ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश मीणा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।
भ्रष्टाचार के एक मामले में राजस्थान एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर में ग्राम विकास अधिकारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर गंगानगर प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुरेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत लखा हाकम, पं.स. रायसिंहनगर, जिला श्रीगंगानगर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की गंगानगर प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके तीन प्लॉटों के पट्टा नवीनीक...
नई दिल्ली। "हम पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे. हम दूसरों से इस लड़ाई में शामिल होने के लिए कहेंगे. हम उन लोगों को मार देंगे जो पैगंबर मोहम्मद का अपमान करते हैं. हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके. पैगंबर मुहम्मद के अपराधियों को हम माफ नहीं करेंगे. दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे. वह न अपने घर में छुप पाएंगे औन न ही सुरक्षाबल उन्हें बचा पाएंगे."
यह धमकी आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत को दी है। उसने आधिकारिक तौर पर धमकी दी कि वह गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमले करने के लिए तैयार है। अलकायदा ने कहा कि जल्द ही बीजेपी का अंत होगा। टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया था। उसी को लेकर अल कायदा ने यह धमकी दी है।
आतंकियों ने अपने मैसेज में डिबेट का भी जिक्र किया है। अलका...
नई दिल्ली. भारत की बेटी ने एक बार फिर मान बढ़ाया है। राजस्थान मूल की निवासी अवनि लखेरा ने गोल्ड मैडल जीता है। टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा (Avani Lekhara) ने मंगलवार को पैरा निशानेबाजी वर्ल्ड कप (Para-Shooting World Cup-2022) की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
फ्रांस के चेटियारो में 20 साल की अवनि ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। पोलैंड की एमीलिया बाबस्का ने 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि कांस्य पदक स्वीडन की अना नोर्मन के नाम रहा जिन्होंने 225.6 अंक जुटाए। राइफल स्पर्धाओं के एसएच1 वर्ग में वे निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में विकृति है।
बड़ी बात यह है कि अवनि टूर्नामेंट से तीन दिन पहले इसमें हिस्सा लेने से चूकने वाली थ...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा का घमासान तेज हो गया है। दूसरी तरफ निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के बयान राजस्थान सहित पूरे देश की पूरी राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। राज्यसभा निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा ने मीडिया से राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि सचिन पायलट के पिताजी से मेरी अच्छी मित्रता रही है. उन्होंने पायलट से भी समर्थन की मांग की है. डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि सचिन पायलट के पास यही एक अवसर है. वो जुझारू और कर्मठ प्रकृति के व्यक्ति हैं. आज अगर यह अवसर चूका तो 2028 तक उनके पास मुख्यमंत्री बनने का अवसर नहीं होगा.
उधर सचिन पायलट ने सुभाष चंद्रा के बयान पर जबरदस्त पलटवार किया सचिन पायलट ने चंद्रा से चुनाव मैदान से हटने की बात कही।
सचिन पायलट का सुभाष चंद्रा पर पलटवार कर कहा-राजनीति टीवी सीरियल बनाने की तरह नहीं,जहां आप तय करते हैं कौन क्या करेगा। स...
नई दिल्ली। आदिवासी कार्य मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सरुता, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सहित कई कैबिनेट और राज्य मंत्री एवं अन्य गणमान्य लोगों ने शोभा बढ़ाई।
अपने संबोधन में, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश विशेष रूप से जनजातीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप यह राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान अस्तित्व में आ रहा है। देश में कई जनजाति अनुसंधान संस्थान हैं, लेकिन जनजातीय...
पटना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में पटना और हाजीपुर में कुल 13,585 करोड़ रुपये लागत की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी सेतु बिहार की जीवन रेखा है, जो उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ता है। इस संरचना प्रतिस्थापन परियोजना से, महात्मा गांधी सेतु पार करने में लगने वाला 2 से 3 घंटे का समय घटकर 5 से 10 मिनट तक रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि छपरा-गोपालगंज को 4 बाईपास के साथ 2 लेन का किया जा रहा है, जिससे यातायात के लिए बाईपास के माद्यम से राजमार्ग से गुजरना संभव होगा। इससे शहर को यातायात जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उमागांव से जाने वाला रास्ता सीधे धार्मिक स्थलों उच्चैठ भगवती और महिषी तारापीठ को जोड़ेगा।
औरंगाबाद-चोरदाहा सेक्शन के 6 लेन के ...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का घमासान जारी है। चौथी सीट किसके हाथ में आएगी? इस बात को लेकर राजनीतिक उठापटक और बयानबाजी का दौर परवान चढ़ चुका है। वहीं राज्यसभा चुनावों में भाजपा समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने एक बड़ा दावा कर सबको चौंका दिया है।
उन्होंने दावा किया कि उनके पास 30 भाजपा के विधायकों के अलावा भी 12 विधायकों का साथ है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 8 विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे। इनके अलावा चार और अन्य पार्टी के विधायक भी मुझे वोट करेंगे। भाजपा समर्थक राज्यसभा निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रा ने मंगलवार को सीतापुरा में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात की और यह दावा किया। बातचीत में कहा कि कांग्रेस के विधायक इसलिए क्रॉस वोटिंग करेंगे क्योंकि वे विधायक इस राज से परेशान रहे हैं। एक तरह से जलालत महसूस कर रहे हैं। इसलिए मुझे समर्थन का भरो...