जयपुर, 11 जून। राजस्थान सरकार अडानी समूह को राजस्थान में 1 हजार मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 2397.54 हैक्टेयर जमीन देगी. मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें जहां प्रदेश के युवाओं को एडवांस टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दिलवाने, भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के नाम से भरतपुर के चिकित्सा महाविद्यालय और विद्यालय का नामकरण करने, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, कृषि मण्डियों को सुदृढ़ करने, राज्य सेवा कर्मचारियों के लिए जीपीएफ कटौती लागू करने, नेत्र सहायक संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने एवं प्रदेश में मेडि-टूरिज्म को बढ़ावा देने सहित कई अहम निर्णय लिए गए वहीं अडानी समूह को भूमि देने का भी बड़ा फैसला हुआ।
क्लिक करें: चिकित्सक बने देवदूत, एक्यूट लिव...
नई दिल्ली. यदि आप पेटीएम से मोबाइल रिचार्ज कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं. सर्विस चार्ज के नाम पर आपसे अधिक राशि वसूलना शुरू कर दिया है. इससे कुछ महीने पहले फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था जिसका ग्राहकों ने काफी विरोध किया था और अब Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करेगी, जो 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा। पर एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।
सोशल मीडिया पर पेटीएम के इस नए नियम की आलोचना हो रही है और यूजर्स खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि 2019 में पेटीएम ने कहा थ...
जयपुर। विपक्ष द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के समर्थित निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों पर प्रलोभन देकर राज्यसभा चुनाव में वोट कराने के मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों का खंडन भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों का साथ देने के लिए आभार भी जताया है।
गहलोत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी माननीय विधायकगणों का हृदय से आभारी हूं। यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या पॉलिटिकल क्राइसिस का समय हो राजस्थान में BSP से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों, 13 निर्दलीय, 2 CPI(M), 2 BTP, 1 RLD विधायकों ने हमारी सरकार का साथ दिया है। इन सबने BJP द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है। इन विधायकों ने प्रदेश को स्थिर सरकार देने के लिए...
नई दिल्ली. बाहरवां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 12 जून 2022 से शुरू हो रहा है। इस वर्ष के सम्मेलन में चर्चा और वार्ता के प्रमुख क्षेत्रों में महामारी पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रतिक्रिया, मत्स्य पालन पर अनुदान सहायता (सब्सिडी) वार्ता, खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग सहित कृषि मुद्दे, डब्ल्यूटीओ सुधार और इलेक्ट्रॉनिक पारेषण (ट्रांसमिशन) पर सीमाशुल्क (कस्टम ड्यूटी) में अधिस्थगन (मोरेटोरियम) शामिल हैं।
सम्मेलन में एक मजबूत भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल कर रहे हैं। विश्व व्यापार संगठन सहित बहुपक्षीय मंचों पर भारत के नेतृत्व की ओर देखने वाले विकासशील और गरीब देशों के हितों के साथ-साथ देश मे...
जयपुर। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान क्रॉस वोट डालकर बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने अपनी ही पार्टी से दगा किया। खास बात यह रही कि पार्टी में बाड़ेबंदी के दौरान लगातार साथ रही, सबके साथ खाया पीया और फिर भी BJP की रणनीति से जुड़ा फीडबैक कांग्रेस तक पहुंचाया। ऐसा आरोप BJP नेताओं ने कुशवाह पर लगाए हैं।
ऐसे में अब क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक कुशवाहा को बीजेपी ने निलंबित कर दिया है। कारण बताओ नोटिस किया जारी कर जवाब मांगा है। राजस्थान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर यह बड़ा एक्शन हुआ है। भाजपा की धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी के समर्थन में मतदान किया। ऐसे में भाजपा ने तुरन्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस देकर 7 द...
जयपुर (आलोक शर्मा). राजस्थान के राज्यसभा चुनावों के बाद एक बार फिर अशोक गहलोत ने साबित कर दिया है कि वो एक मंझे हुए राजनीतिक जादूगर हैं. उनकी राजनीतिक परिपक्वता और अनुभव का मुकाबला करने वाला फिलहाल प्रदेश में कोई नेता नहीं है. खुद की सरकार को बगावत से बचाने की बात हो या फिर राज्यसभा चुनावों की, हर मोर्चे पर गहलोत ने एक मंझे हुए राजनीतिक क्षत्रप की भूमिका में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए रखा. पार्टी को नुकसान होने के बजाए अपने राजनीतिक कौशल से कई बार पस्त होने से बचाया.
यहां क्लिक करें: गहलोत की राजनीतिक जादूगरी में फंसी भाजपा, राज्यसभा की तीनों सीटों पर कांग्रेस की बल्ले बल्ले, भाजपा में क्रॉस वोटिंग
यही कारण है कि इस बार हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के तीनों ही प्रत्याशियों मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी जीत गए हैं. विपक्षियों की क्रॉस वोटि...
Pervez Musharraf passes away: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर फिलहाल अफवाह है। पहले पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर आई थी कि उनकी हालत पिछले कुछ समय से नाजुक बनी हुई थी। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की शुक्रवार को सेहत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और उनका निधन हो गया।
वहीं इन खबरों के बाद उनके परिवार ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें अब वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है. उनका रिकवरी करना अब मुश्किल है. परवेज मुशर्रफ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने जानकारी दी कि वह अब वेंटिलेटर पर नहीं हैं. अपनी बीमारी एमाइलॉयडोसिस के कारण पिछले 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत गंभीर है. उनका रिकवरी कर पाना मुश्किल है. उनके अंग खराब हो रहे हैं. उनके लिए दुआ करें.
उधर भारतीय मीडिया भ...
रतलाम। धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर एक तरफ पूरे भारत में शोर मचा है। आरोप प्रत्यारोपों के दौर में लम्बी बहस जारी है। इस बीच मध्यप्रदेश में पिछले 15 दिनों में मुस्लिम से हिंदू बनने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है।
रतलाम के आम्बा में 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह ने अपना नाम अब बदलकर राम सिंह रख लिया है। भीमनाथ मंदिर में महा शिवपुराण की पूर्णाहुति पर गुरुवार को स्वामी आनंदगिरी महाराज के सान्निध्य में सभी ने गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। इसके पहले सभी ने शपथ-पत्र तैयार किया। इसमें उन्होंने बिना किसी दबाव के धर्म बदलने की बात लिखी। इससे पहले इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी लेकर यह धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई।...
जयपुर. राजस्थान में भाजपा इस जुगत में लगी रही कि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों से राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करवा ली जाए लेकिन दूसरे के वोट तोड़ना तो दूर की बात बीजेपी खुद की ही पार्टी में क्रॉस वोटिंग करवा बैठी. जिसके बाद कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी की जीत निश्चित हो गई है।
हालांकि बीजेपी के उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी की भी जीत निश्चित हो गई है लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की हार अब पक्की है।
यहां क्लिक करें: राज्यसभा चुनाव पर बोले CM गहलोत- तीनों सीटें हम जीत रहे हैं, इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास भी नहीं करे
राज्यसभा चुनावों में गहलोत की जादूगरी साफ देखने को मिली, जहां गहलोत ने अपनी तरफ से यह मैसेज देने की कोशिश की कि वो भाजपा और निर्...
हनुमानगढ़। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का प्रबन्ध संचालक 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई ने हनुमानगढ़ में कार्यवाही करते हुये पवन कुमार गोयल प्रबन्ध संचालक, श्रीगंगानगर और जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संध लिमिटेड, हनुमानगढ़ जंक्शन को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि दूध सप्लाई हेतु लगाये गये उसके दो वाहनों को बिना टेण्डर चलाये रखने और टेण्डर अवधि बढाने की एवज में पवन कुमार गोयल प्रबन्ध संचालक, श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संध लिमिटेड, हनुमानगढ़ जंक्शन, जिला हनुमानगढ़ द्वारा 50 हजार र...