यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसकी सूचना पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है। एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। करीब 30 लोग बस में सवार बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस हादसे पर दुख जताया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु लगातार हादसे पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है। एसपी अर्पण यधुवंशी ने दी ये जानकारी सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है, बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है।
MP के CM शिवराज सिंह ने कहा कि मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। मैंने फैसला किया है कि मैं खुद रात को ही देहरादून रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री विजेंद्र सिंह, DGP, होम सेक्रेट्ररी और मेरे OSG सभी उच्च स्तरीय लोगों की टीम यहां से मेरे साथ जाएगी।
"ये दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है। पन्ना के भाई बहन जो चार धाम यात्रा पर गए थे उनकी एक बस खाई में गिर गई जिसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मैंने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात की।"
: शिवराज सिंह चौहान, CM, MP