India

राज्यसभा चुनावों में बीजेपी को झटका, एक ने की क्रॉस वोटिंग तो दूसरे पर भी संशय, तीसरे ने भी की गड़बड़

जयपुर. राजस्थान के राज्यसभा चुनावों में जहां बीजेपी कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग का सपना संजो रही थी वहां दाव उल्टा पड़ गया है. बीजेपी का एक वोट खारिज होने के आसार हैं तो दूसरे वोट पर भी संशय हो गया है। जहां धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने वोट डालने में गलती कर दी है। शोभा रानी ने बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी की जगह कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया है। वहीं बांसवाड़ा के गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश चंद मीणा से भी वोट डालने में गलती हुई है। उनका वोट खारिज हो सकता है, हालांकि सीसीटीवी देखकर फैसला होगा। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि मीणा ने पोलिंग एजेंट को दिखाकर वोट डाला है। इस मामले में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और डोटासरा के बीच तीखी बहस हुई है। उधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी स्वीकारा कि एक विधायक से वोट देने में गलती ...

CM गहलोत ने राज्यसभा चुनावों में डाला वोट, कहा- तीनों सीट हम कम्फर्टेबली जीत रहे हैं, BJP को अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां भगदड़ मची है

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में अपना वोट डाल दिया है और तीनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की बताई है। वोट डालने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मीडिया से भी मुखातिब हुए और उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि "फिर कहूंगा तीनों सीट हम जीत रहे हैं कम्फर्टेबली और उनको अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि भगदड़ मची हुई वहां पर है। इन्होंने जिस प्रकार से दूसरा उम्मीदवार खड़ा किया, उसको उनकी पार्टी के विधायकों ने ही लाइक नहीं किया। अनावश्यक हॉर्स ट्रेडिंग से दूसरा उम्मीदवार जीतने की क्या तुक थी? ये मतलब हालात पूरे प्रदेश में रिएक्शन है, अनावश्क चुनाव करवा दिए, वरना चारों सीटें, 3 हमारी, 1 बीजेपी की आराम से जीतती। ऐसे एक्ट को कोई लाइक नहीं करता, पहले भी इन्होंने ऐसे ही किया था पिछले चुनाव में, वहां भी मात खानी पड़ी इन ...

भारत ने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत निर्मित तीव्रगति की 12 रक्षक नौकाएं वियतनाम को सौंपीं

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 09 जून, 2022 को हाई फोंग में हांग हा शिपयार्ड की अपनी यात्रा के दौरान तीव्रगति की 12 रक्षक नौकाएं वियतनाम को सौंपीं। इन नौकाओं का निर्माण वियतनाम को भारत सरकार की 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत किया गया है। शुरुआत की पांच नौकाएं भारत में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) शिपयार्ड में और सात अन्य नौकाएं हांग हा शिपयार्ड में बनाई गई थीं। इस समारोह के दौरान भारत और वियतनाम के वरिष्ठ सैन्य तथा असैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' का एक ज्वलंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद इस परियोजना का सफल समापन होना भारतीय रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ हांग हा शिपयार्ड की...

SDM कोर्ट में वकील ने आत्मदाह किया, सुसाइड नोट में लिखी यह पीड़ा

सीकर/खंडेला। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला में एसडीएम कोर्ट में एक वकील ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। यहां एसडीएम कोर्ट के सामने गुरुवार दोपहर को एक वकील ने खुद पर ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बाद में एसडीएम के कमरे में पहुंचकर जबरदस्ती उनको पकडऩे की कोशिश की। हालांकि बड़ी मुश्किल से नजदीकी लोगों की मदद से उन्होंने उसे दूर किया। बाद में आग बुझाकर लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। वकील के पास जहर की बोतल भी मिली है। जो आधी खाली होने पर आत्मदाह से पहले उसके जहर खुरानी की आशंका भी जताई जा रही है। वकील का शरीर 90 फ़ीसदी तक झुलस गया। उसे बचाने की हर संभव प्रयास चिकित्सकों ने किए लेकिन बचाया नहीं जा सका। वकील के पास में एक सुसाइड नोट भी मिला है। आत्मदाह का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पर सुसाइड नोट में एसडीएम पर प्रताड़ित क...

दुष्कर्म के आरोपी मंत्री के बेटे रोहित जोशी को अग्रिम जमानत मिली

जयपुर। राजस्थान सरकार में कद्दावर मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे को दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है।दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत स्वीकार की है। बता दें कि जयपुर की रहने वाली एक युवती की ओर से नई दिल्ली में रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। इस प्रकरण में रोहित जोशी की ओर से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। एडीजे विनय सिंघल ने जमानत याचिका मंजूर की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दीपक चौहान ने पैरवी की।  जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी रेप और मारपीट के मामले में आरोपी हैं। वहीं रेप आरोपित रोहित जोशी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में रोहित ने कहा है कि पीड़िता द्वारा उसे हनीट्रैप के तहत फंसाया गया। वहीं रोहित ने याचिका में ये भी कहा कि वह युवती से शादी करना चा...

राज्यसभा चुनाव पर बोले CM गहलोत- तीनों सीटें हम जीत रहे हैं, इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास भी नहीं करे

जयपुर। राज्यसभा चुनाव मतदान से ठीक पहले एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। अशोक गहलोत ने कहा कि तीनों सीटें हम जीत रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे कि भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास नहीं करे। जो ये परंपरा डाल रहे हैं बीजेपी वाले हॉर्स ट्रेडिंग की, भैरोंसिंह जी थे तबसे ही मैं देख रहा हूं, उनको तंग किया गया और उनको ले जाना पड़ा चोखी ढाणी के अंदर अपने विधायकों को, अपनी ही पार्टी के विधायकों को, ये परंपराएं जो बीजेपी वाले डाल रहे हैं, हम चाहते हैं कि इस बार इनको ऐसा सबक मिलना चाहिए कि भविष्य में ऐसी नौबत ही नहीं आए, इस बार तीनों सीटें हम जीत रहे हैं। आराम से कोई दिक्कत नहीं आ रही है और हमारा कुनबा एकजुट है।   उधर जब CM से सवाल किया गया कि बीजेपी आरोप लगा रही है कि आपने लालच दिया है विधायकों को और कही...

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव, 21 जुलाई को मिलेंगे देश को नए राष्ट्रपति

नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रपति चुनाव की कवायद तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार 29 जून तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी। 2017 में राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ही खत्म हो रहा है। ​वे देश के 15वें राष्ट्रपति हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 15 जून को अधिसूचना जारी होगी। चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट रद्द हो जाएगा। कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भी चुनाव आयोग कलम देगा। उन्होंने कहा कि 776 सांसद और 4033 विधायक, यानी कि कुल 4809 मतदाता...

NHAI के 720 श्रमिकों ने 105 घंटे, 33 मिनट में 75 किलोमीटर रोड़ के लिए कंक्रीट बिछाई, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ दर्ज

नई दिल्ली. एनएचएआई की टीम ने जबरदस्त काम करते हुए वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 105 घंटे और 33 मिनट में एनएच 53 पर एक ही लेन में 75 किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बनाए गए नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की आज घोषणा की। एक वीडियो संदेश में गडकरी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनएचएआई ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया है।  उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती से अकोला जिलों के बीच एनएच 53 पर एक ही लेन में 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। 75 किलोमीटर सिंगल लेन निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड की कुल लंबाई, 37.5 किमी टू-ले...

केन्द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 10 इन-ऑर्बिट संचार उपग्रहों को भारत सरकार से मेसर्स न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 10 इन-ऑर्बिट संचार उपग्रहों को भारत सरकार से मेसर्स न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने यह निर्णय लिया, जोकि अंतरिक्ष विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है। केन्द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने एनएसआईएल की अधिकृत शेयर पूंजी को 1000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दे दी है। एनएसआईएल को इन परिसंपत्तियों का हस्तांतरण इस कंपनी को पूंजी प्रधान कार्यक्रमों/परियोजनाओं को साकार करने के लिए वांछित वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करेगा और इस प्रकार अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाओं और प्रौद्योगिकी आधारित अन्य लाभ की पेशकश करेगा। इस मं...

अप्रधान खनिजों के 639 खनन पट्टों की होगी ई-नीलामी, छोटे प्लॉटों की नीलामी से स्थानीय लोगों को मिलेगा बड़े स्तर पर रोजगार

-27 जून से 23 अगस्त तक भारत सरकार के ई पोर्टल पर होगी नीलामी -भारत सरकार के पोर्टल पर विस्तृत जानकारी व शर्तें उपलब्ध जयपुर। राजस्थान के माइंस विभाग ने 639 अप्रधान खनन प्लाटों की ई नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि करीब 19 जिलों में अधिकांश एक हैक्टेयर के खनन प्लॉट ऑक्शन के लिए विकसित किए गए हैं। इससे कम पूंजी वाले स्थानीय लोगों की भी खनन गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य मेें वैध खनन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुलभ कराने पर बल देते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रधान खनिजों के छोटे छोटे यहां तक कि अधिकांश प्लॉट एक हैक्टेयर के तैयार किए गए हैं ताकि कम पूंजी व...