सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रहीं इंदिरा मायाराम का निधन


जयपुर। सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रही 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम का निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं।