नई दिल्ली। दुनिया भर में अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनके निधन से शोक की लहर छा गई है। उनका एम्स में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। राजू के परिवार ने निधन की पुष्टि की है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था। पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था। वो होश में नहीं आ पा रहे थे।
खुद के दम पर राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम बने थे। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया वहीं कई रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था। The Great Indian Laughter Challenge से उनको बड़ी पहचान मिली थी। इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। राजू श्रीवास्तव एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ-साथ वे नेताओं की मिमिक्री करने में भी माहिर थे।...
जयपुर। राजस्थान में तेज़ी से फैल रहे पशुओं के जानलेवा रोग लंपी से गोवंश को बचाने की मॉंग को लेकर आज जनसमस्या निवारण मंच ने जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदेशाध्यक्ष सूरज सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर सरकार से माँग करी कि इस महामारी में गाय लगातार बेदर्दी से मौत के मुंह में समा रही है। पशुपालकों की स्थिति बेहद ख़राब होती जा रही है। हजारों गायें रोज़ मर रही है , अंत: शीघ्र उच्च स्तर का एक्शन प्लान बनाकर गौवंश बचाएं। पशु चिकित्सकों व पशुधन सहायको की भर्ती की जाए।
सुरज सोनी ने कहा कि राज्य सरकार सम्पति की रजिस्ट्री पर दस प्रतिशत स्टाम्प ड्युटी गौ सेस व आबकारी में वैट पर बीस प्रतिशत गौसेस के नाम पर ले रही जो पैसा अन्य मदों में जा रहा है। अत: इस गौसेस से आपातकालीन पशुचिकत्सालय बनाकर दवा - वैक्सीन...
जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि संसद एवं विधानसभाओं का कार्य स्वस्थ लोकतंत्र की पूंजी हैं। यह संस्थाएं प्रमाणिक रूप से लोगों की इच्छाओं के साथ.साथ उनकी आकांक्षाओं को भी पूरा करती है। धनखड़ मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में उनके अभिनन्दन पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया सहित सदस्यगण उपस्थित रहें। धनखड़ ने अपने उद्बोधन में संसद, विधानसभाओं एवं जनप्रतिनिधियों कार्यों एवं अपेक्षाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली जनता के लिए अनुकरणीय होनी चाहिए।
उन्होंने वर्तमान में सदस्यों द्वारा विधानसभाओं एवं संसद में किए जा रहे अमर्यादित आचरण पर चिंता व्यक्त करते हुए अनुरोध किया वे संविधान ...
जयपुर। क्या राजस्थान में रीट की मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी, 2023 को होगा? इसके जरिये 46,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। थर्ड ग्रेड भर्ती में लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा 300 नम्बरों के लिए होगी जिसमें कुल 150 सवाल होंगे। गलत जवाब देने वालों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
बता दें कि इस परीक्षा में जुलाई माह में आयोजित की गई पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल होंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। रीट मुख्य परीक्षा जनवरी माह में, 2023 को आयोजित होगी इसके संकेत भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने दी।
रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद सभी विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा ...
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राजस्थान स्टेट गैस लि. द्वारा 13 सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से 24 घंटें वाहनों को 24 सीएनजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है वहीं इसी साल एक दिन में 96 हजार किलोग्राम गैस बिक्री का रिकॉर्ड भी कायम हुआ है। एसीएस डॉ. अग्रवाल ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान स्टेट गैस लि. के स्थापना दिवस पर के अवसर पर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में पाइपलाइन से घरेलू उपभाक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने के साथ ही पीएनजी गैस के चरणवद्ध तरीके से गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल लगातार लाभ में काम कर रहा है और आने वाले दिनों में कार्य के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।
चेयरमैन डॉ. अग्रवाल ने स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए संस्थान के उत...
जयपुर। परसा ईस्ट व कांटे बासन कोयला खदानों से खनन में आ रही बाधाओं के कारण वर्तमान में हो रही कोयले की कमी को दूर करने एवं राजस्थान के थर्मल विद्युत गृहों को पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा विभाग भास्कर ए. सावंत, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम आर.के. शर्मा एवं अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र श्रृंगी के साथ केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी से मंगलवार को शास्त्री भवनए नई दिल्ली में केन्द्रीय कोल सचिव अनिल जैन एवं अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में वार्ता की।
बैठक में कोयले की उपलब्धता में कमी के मद्देनजर राजस्थान को एनसीएलए एसईसीएल एवं एमसीएल से 3 कोयले की रैक बढ़ाने पर सहमति बनी। अब राज्य के विद्युत गृहों को एनसीएल से 6 कोयले की रैक प्रतिदिन और एसईसीएल से 4 कोयले की रैक प्रतिदिन प्रा...
दिल्ली। दोस्त ने अपने साथी को पहनने के लिए जूते क्या नहीं दिए दोस्त ने नाराज होकर अपने ही जिगरी यार की जान ले ली। मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके का है, जहां महज पहने हुए जूते देने से इनकार करने पर सलमान नाम के एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से वारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त शाहरुख खान (20) के रूप में की गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
उधर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सलमान की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शाहरुख का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि सोमवार को ही शाहरुख को नौकरी के लिए गोवा जाना था। पुलिस के मुताबिक शाहरुख अपने परिवार के साथ सी-ब्लॉक, चौहान बांगर में रहता था। इसके परिवार में मां आशा बेगम के अलावा दो बहनें व तीन भाई हैं। कई साल पहले शाहरुख के पिता नसी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमद् पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा ‘‘समाज और राष्ट्रसेवा में समर्पित श्रीमद् पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ओम शांति! ’’
बता दें कि सोमवार को सनातन संस्कृति के प्रवर्तक प्रखर राष्ट्रवादी धर्म गुरु सद्गुरुदेव आचार्य स्वामी श्रीधर्मेन्द्र जी महाराज का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 30 दिनों से गम्भीर अस्वस्थ थे और SMS हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे। वेंटिलेटर में गहन चिकित्सा इकाई में विशेष देखरेख में इलाज जारी था। आचार्य धर्मेन्द्र विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में...
नागौर। जिले में कानून व्यवस्था किस तरह से चौपट हो चुकी है और अपराधी कैसे बेखौफ हो चुके हैं इसके अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नागौर कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े पुलिस के सामने ही शूटर्स ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मारकर हत्या कर दी।
संदीप नागौर जेल में ही बंद था। और एक केस के सिलसिले में पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। पुलिस अपराधियों को पकड़ना तो दूर उनका बाल तक बांका नहीं कर सकी। नागौर पुलिस गैंगस्टर संदीप को लेकर दोपहर में कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची थी।
इसी दौरान कार में आए शूटर्स ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से छलनी कर दिया। शूटर हरियाणा के बताए जा रहे हैं। उन्होंने करीब 9 फायर किए। सभी शूटर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए थे और तुरंत फरार हो गए। हालांकि हरियाणा के सुपारी किलर संदीप बिश्नोई की हत्या के बाद हत्या करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। सीसीट...
जयपुर। नेताजी से ज्यादा गाय को मीडिया कवरेज मिल रहा है। यह बात सुनने में अजीब लगे पर सच है। राजस्थान विधानसभा के सातवें चरण के दूसरे सत्र के पहले दिन यह रोचक वाकया हुआ। अच्छी मीडिया कवरेज और अट्रेक्शन पाॅइन्ट बनने के चक्कर में पुष्कर विधायक सुरेश रावत गाय लेकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन विधानसभा के बाहर से विधायक महोदय के टीवी चैनल्स को इंटरव्यू देते वक्त परेशान होकर अचानक रस्सी छुड़ाकर गाय भाग गई। गाय के अचानक रस्सी छुड़ाकर भागने से वहां मौजूद मीडियाकर्मियों का कैमरा विधायक जी के बजाए गाय को कवर करने में लग गया। और फिर मीडिया में विधायकजी के बजाए गाय छा गई। इस दौरान विधायक जी की टीम के लोग गाय को पकड़ने और काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए।
वहीं घटनाक्रम के बाद विधायक रावत बोले 'पुलिस और सरकार से नाराज होकर गाय भागी है, गाय की नाराजगी मेरे से नहीं।'
...