India

एक साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर, लेकिन बीजेपी और शाह की गोद मे बैठने वाले पायलट को सीएम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते: परसादी लाल मीणा, कैबिनेट मंत्री

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी बवाल के बीच में गहलोत और पायलट समर्थक एक दूसरे के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में कहीं पीछे नहीं है। अब इस पिक्चर में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा भी शामिल हो गए हैं। परसादी लाल मीणा ने साफ कहा है कि ‘राजस्थान में एक साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर है , लेकिन बीजेपी और शाह की गोद मे बैठने वाले पायलट को सीएम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।’ मंत्री मीना यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बीजेपी और अमित शाह के ऑफिस और घर में जाकर बैठा हो, जिसके पास हरियाणा पुलिस का पहरा रहा हो, हम उसको सीएम बर्दाश्त नहीं कर सकते। क्योंकि ऐसा हुआ तो नाराज जनता हमको छोड़ेगी नहीं और अगला चुनाव हम जीत नहीं सकते। परसादी लाल मीणा ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया तो पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे। ऐसे मुख्यमंत्री से अच्छा ...

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को केन्द्र के समान मिलेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। गहलोत के इस निर्णय का लाभ लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा घोषणा के साथ ही बढ़ी हुई राशि का अविलम्ब वितरण किया जाता है। इसी क्रम में कर्मचारियों को वेतन माह अक्टूबर 2022 देय नवम्बर 2022 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जायेगा तथा दिनांक 01.07.2022 ...

65 हजार वर्ग मीटर में बन रहा है देश का पहला कोचिंग हब, स्टूडेंट्स को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

जयपुर (तरुण जैन)। राजस्थान और देशभर से यहां पढने आने वाले स्टूडेंट्स के लिए देश का पहला कोचिंग हब तैयार हो रहा है। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं तथा कोचिंग संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्थान आवासन मण्डल जयपुर द्वारा देश का पहला कोचिंग हब किया जा कर रहा है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आवासन मण्डल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि मण्डल द्वारा जयपुर के प्रताप नगर में 65 हजार वर्ग मीटर भूमि पर सुनियोजित तरीके से देश का पहला कोचिंग हब विकसित किया जा रहा है। करीब 228 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए जा रहे इस कोचिंग हब में प्रथम चरण में 5 संस्थानिक ब्लॉक तथा 90 व्यावसायिक परिसर तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही चारदीवारी, आंतरिक सड़क आदि विकास कार्य कर...

राजस्थान एपिसोड के बाद अब कांग्रेस हाईकमान को नजर आ रहा ये ही सबसे मजबूत रास्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हुए इन नेताओं के नाम

नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान के बाद राजस्थान में जारी सियासी बगावत के बीच एक ही सबसे बेहतर विकल्प बच रहा है कि यथा स्थिति बरकरार रखी जाए। क्योंकि जिस तरह का सियासी एपिसोड राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में हाल ही प्ले हुआ उसके बाद कांग्रेस हाईकमान को यदि किसी भी तरह के विवाद से फिलहाल बचना है तो राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के तौर पर बनाए रखना ही मुनासिब लग रहा है। क्योंकि अभी भी पायलट गुट गहलोत गुट से ज्यादा भारी नहीं लग रहा है। दूसरा इस पूरे प्रकरण के बाद सीएम अशोक गहलोत की गांधी परिवार के प्रति आस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो इसका गलत मैसेज भी जाएगा। कांग्रेस के नेताओं को लगेगा कि गांधी परिवार के खिलाफ जिसने मोर्चा खोला उन्हें इस तरह से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी गई। यदि ग...

कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले शांति धारीवाल, धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे की रिपोर्ट पर जारी किया गया है। हालांकि सीएम गहलोत को इस मामले में अभी हाईकमान ने कोई नोटिस नहीं दिया है, ऐसे में माना जा रहा है कि गहलोत को क्लिन चीट मिल गई है। पर उनके तीन सबसे करीबी नेता संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को कांग्रेस अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।हालांकि महेश जोशी ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला। बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक आयोजित करने का मास्टर प्लान इन्हीं तीन नेताओं ने तैयार किया था। तीनों नेताओं को अनुशासनहीनता का दोषी मानकर 10 दिन में जवाब मांगा गया है। बता दे...

आज के बाद चीफ व्हीप महेश जोशी के एक भी आदेश की पालना नहीं करूंगी, शांति धारीवाल और महेश जोशी सबसे बड़े गद्दार: दिव्या मदेरणा, कांग्रेस विधायक

जयपुर. राजस्थान के सियासी घमासान में दिव्या मदेरणा अपने बोल्ड और सदे हुए बयानों का लेकर खासी चर्चा में आ गई हैं। और खुलकर मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आलाकमान के निर्देश पर विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक आयोजित करने पर दिव्या मदेरणा ने मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को आड़े हाथों लेते हुए दोनों को सबसे बड़ा गद्दार बताया है। दिव्या मदेरणा ने कहा कि 'संसदीय कार्य मंत्री और चीफ व्हीप होकर सीएलपी की मीटिंग में यह लोग नहीं आते, स्टेज सजाते हैं और हाईकमान के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उस हाईकमान के खिलाफ जिसने इन्हें वो सब दिया जिसके बारे में इन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा, ऐसे में सबसे बड़े गद्दार तो यह दोनों हैं।' दिव्या मदेरणा ने महेश जोशी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के बाद मैं चीफ व्हीप महेश जोशी द्वारा दिए गए किसी आदेश की पालना में नहीं कर...

कांग्रेस के बगावती खेल में गहलोत और पायलट दोनों को नुकसान, इन 10 बातों से समझें पूरे 'पॉलिटिकल प्ले' का कटु सत्य

जयपुर (सुभद्र पापड़ीवाल)। राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में इस वक्त जो चल रहा है वो पार्टी के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। हालांकि कुछ जानकार इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी की राहत साफ करने के लिए स्क्रिप्टेड प्ले भी बता रहे हैं। पर अब सच चाहे कुछ भी हो, इस ऐपिसोड से सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों को ही नुकसान होता नजर आ रहा है। गांधी परिवार के प्रति अशोक गहलोत की विश्वसनीयता पर जहां सवाल उठा है वहीं अब पायलट के सीएम बनने की राह भी आसान नहीं लग रही। ऐसे में एक पुरानी कहानी चरितार्थ होती नजर आ रही है कि बिल्लियों की लड़ाई में बंदर के मजे। ऐसी कहानियां बचपन से ही सुनते आए हैं। ऐसी सभी कहानियों में अंत में एक सनद होती है, शिक्षा और संदेश भी होता है। ऐसा ही कुछ इस वक्त कांग्रेस की सियासत में हो रहा है। माना जा रहा है कि दोनों दिग्...

जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर बर्खास्त, 6 साल तक पुनर्निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित

जयपुर। जयपुर ग्रेटर महापौर सोमि गुर्जर को एक बड़ा झटका लगा है। उनको पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अब 6 साल तक पुनर्निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित की गई हैं।राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग ने जयपुर में वार्ड 87 से पार्षद डॉ.सौम्या गुर्जर को मेयर पद से किया बर्खास्त किया है इसके पीछे न्यायिक जांच में दोषी पाए जाने का हवाला दिया गया है। बता दें कि कोर्ट ने 3 दिन पहले राज्य सरकार को इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था। न्यायिक जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए स्वतंत्र किया था। आदेश के मुताबिक आगामी 6 वर्ष तक पुनर्निर्वाचन के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है। मतलब साफ है कि अगले 6 साल तक अब वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।   तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्रसिंह देव से विवाद का यह  मामला था। जो कि 4 जून 2021 को हुआ था। ...

सोनिया गांधी के दूत अजय माकन पर मंत्री शांति धारीवाल का आरोप, 'पायलट को सीएम बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी माकन यहां आए थे, मेरे पास उनके खिलाफ कई सबूत हैं'

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रही सियासी हलचल के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है। अशोक गहलोत खेमे के प्रदेश सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश में जारी सियासी उथल पुथल और अपने ऊपर लगे अनुशासनहीनता के आरोपों पर बीच एक और बड़ा आरोप सीधे सोनिया गांधी के दूत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर लगाया है। मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बगावत करने वाला अगर मुख्यमंत्री बना तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो वही होगा जिसे सोनिया गांधी कहेंगी, लेकिन गद्दारी करने वालों को पुरस्कार नहीं दिया जा सकता। मंत्री धारीवाल ने पायलट पर जमकर निशाना साधा। धारीवाल ने प्रर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए कि सचिन पायलट को सीएम बनान के लिए प्रदेश प्रभारी यहां आए थे, प्रभारी के खिलाफ मेरे पास कई सबूत हैं। वो लगातार सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए विधायकों ...

PHED के चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल और दलाल 10 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान एसीबी ने एक और बड़ी धमाकेदार कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मनीष बेनीवाल के साथ उनका दलाल कजोड़मल तिवारी भी रंगे हाथों दबोचा गया है। दोनों रिश्वत लेने और देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हरमाड़ा और बढ़ारना में पानी को लेकर हुए पीएचडी के 28 करोड़ के टेंडर के मामले में यह रिश्वत ली जा रही थी। दलाल के मार्फत संबंधित फर्म की ओर से 10 लाख की रिश्वत दी जा रही थी। दोनों के कॉल सर्विलांस पर लेकर यह कार्रवाई की गई। राजस्थान एसीबी के डीजी बी.एल.सोनी के निर्देशन में एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत की टीम ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया।...