जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों की अब खैर नहीं होगी। यदि किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी शिकायत की तो अब सरकार ऐसे कार्मिकों को बर्खास्त कर सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे ही कुछ संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे देने में आनाकानी करता है। पार्षद मेयर सहित दूसरे जनप्रतिनिधि अधिकारियों की सूची तैयार करके हमें भिजवाए। हम ऐसे अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्त करने की भी कार्रवाई करें। सरकार ने लोगों को किसी भी तरह से के मकानों का पट्टा मिल सके। इसके लिए हमने हर तरह से संशोधन कर दिया है। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नरेगा अभियान की तर्ज पर राजस्थान में शहरों में भी अभियान की शुरूआ की। सीएम गहलोत ने सबसे पहले महिलाओं को जॉब कार्ड बांटे गए। इंदिरा गांधी शहरी र...
जयपुर। राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि आगामी 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इंवेस्ट राजस्थान समिट में अब तक 11 लाख करोड़ रुपए के एमओयू और एलओआई साइन किए जा चुके हैं। यह समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगा। रावत शुक्रवार को उद्योग भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समिट की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं।
इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ ;सीआईआईद्ध के अधिकारियों की तरफ से समिट में होने वाली सभी तैयारियों को सिलसिलेवार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दर्शाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा कि अन्य विभागों के समन्वय से समिट से जुड़ी तैयारियां संपादित की जा रही हैं। कमिटेड एंड डिलीवर्ड की सोच के साथ प्रारंभ होने वाला यह समिट राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सीआईआई के प्रेजेंटेशन में समिट में आने वाले अ...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम में रिश्वतखोरी के मामले में स्पैरो कम्पनी के दो सर्वेयर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये सर्वेयर, स्पैरो सॉफ्टटेक प्रा.लि. महेश कुमार शर्मा एवं रोहिताश मीणा को गिरफ्तार किया गया।
दोनों हाल में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में तैनात हैं और 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़े गए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके वाणिज्यिक मकान को आवासीय मकान के रूप में दिखाकर नगरीय विकास कर को कम करने तथा परेशान नहीं करने की एवज में महेश कुमार शर्मा एवं रोहिताश मीणा सर्वेयर, स्पैरो सॉफ्टटेक प्रा.लि. हाल नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये रिश्वत र...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में नशीली दवाओं के दुरूपयोग रोकने, नशा पीड़ितों के पुनर्वास एवं जनजागरूकता फैलाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए ‘नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय‘, ‘एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स‘ (एएनटीएफ) तथा ‘एन्टी नारकोटिक्स यूनिट‘ (एएनयू) के गठन हेतु प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। निदेशालय/आयुक्तालय का गठन, एनजीओ व मनोचिकित्सक होंगे सदस्य नशे की बढ़ती समस्या को खत्म करने सहित कई कार्यों के लिए नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय का गठन किया जा रहा है।
इसमें आयुक्त पदेन शासन सचिव, गृह को नियुक्त किया गया है। इस क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व मनोचिकित्सक, मनोविज्ञानी आदि को सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा एवं...
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
डॉ. शर्मा ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से की जा रही कार्मिकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से उपस्थिति नहीं भेजने, कार्यालय में देरी से आने व जल्दी जाने वाले कार्मिकों को नोटिस व चार्ट शीट जारी कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। तीन जनों को निलंबित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पोस्ट ऑडिट की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन जिलों में पोस्ट ऑडिट के बाद 50 प्रतिशत से भी अधिक प्रकरण निरस्त किए गए है, उन जिलों में शीघ्र ही लंबित समस्त प्रकरणों की पोस्ट ऑडिट की जाये। उन्होंने कहा कि 02 अक्ट...
जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के गृह राज्य मंत्री के यहां आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। उनके जयपुर सहित पूरे देश भर में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह से ही लगातार ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। छापेमारी की कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काला धन उजागर हो सकता है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें कारोबारी के घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद बताया जा रहा है कि कारोबारी के अन्य सहयोगियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। गृह राज्य मंत्री यादव के जयपुर सहित अन्य इलाकों में कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। वहीं विभाग जयपुर, कोटपुटली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया है। आयकर विभाग फिलहाल जयपुर सहित कई जगह...
जयपुर. सचिन पायलट का जन्मदिन राजस्थान की सियासत में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। इस दौरान पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को सीएम बनाने की मांग कर डाली। सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को जल्द सीएम बनाने की मांग की।
पहले ही जहां पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और इंद्राज गुर्जर पायलट को सीएम बनाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं वहीं सचिन पायलट के जन्मदिन से पहले हुए समारोह में शामिल होने के बाद इन दोनों विधायकों ने एक बार फिर पायलट को सीएम बनाने की खुलकर पैरवी की। उन्होंने पायलट को अब तक पद नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए सब्र का बांध टूटने तक की बात कही।
जयपुर के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने तो राज्य सरकार के इशारे पर जयपुर शहर से सचिन पायलट के पोस्टर और होर्डिंग हटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा यह सरकार ह...
जयपुर। SKN काॅलेज आफ एग्रीकल्चर, जोबनेर की एल्युमिनाई मीट- 2022 का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में 1961 से 2022 के काॅलेज पास आउट स्टूडेंट्स और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षा को बढावा देने पर विचार विमर्श और मंथन किया गया। काॅलेज की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही विश्वविद्यालय के विकास के लिए भविष्य में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति बनी।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. जी.एस. संधु, पूर्व वीसी डाॅ. बी.आर. छीपा, प्रवीण सिंह, राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी, डीन डाॅ. ए.के. गुप्ता, आईएएस अखिलेश शर्मा, एसकेएन काॅलेज ऑफ एग्रीकल्चर के एल्युमिनाई कमेटी के प्रसिडेंट एस.एस. मनोहर, टेन मीडिया स्टूडियो के काॅ-फाउण्डर एण्ड एमडी जय प्रकाश ...
वायु सेना विशेष बल गरुड़ कमांडो के प्रशिक्षण के सफल समापन के अवसर पर 03 सितंबर 2022 को गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र एयर फोर्स स्टेशन चांदीनगर में मरून बेरेट औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। एयर वाइस मार्शल राकेश सिन्हा एवीएसएम सहायक प्रमुख एयर स्टाफ ऑपरेशंस ;अफेन्सिवद्धए वायु सेना मुख्यालय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, उन्होंने परेड की समीक्षा की। गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट विंग कमांडर त्रिलोक शर्मा ने मुख्य अतिथि की अगुवानी की।
मुख्य अतिथि ने गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र से सफलतापूर्वक पास होने वाले गरुड़ कमांडो को बधाई दी। युवा कमांडो को संबोधित करते हुए उन्होंने बदलते हुए सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल रखने के लिए विशेष बलों के कौशल के प्रशिक्षण और सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मरून बेरेटए गरुड़ प्रवीणता बै...
जयपुर. राजस्थान में डिजिटल मीडिया सेक्टर को बूस्ट करने, न्यू मीडिया को टेक्निकल सपोर्ट, स्टार्ट-अप प्लेयर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से टेन स्टूडियो का आगाज पिंकसिटी जयपुर में किया गया।
यहां बिग साइज वर्चुअल सेटअप, न्यूज चैनल्स के लिए न्यूजरूम और स्टूडियो सपोर्ट, वर्किंग काॅ-स्पेस जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
आधुनिक तकनीक से लेस इस स्टूडियों सेटअप सुविधा के अलावा मीडिया सेक्टर से जुडी जरूरतों को पूरा करने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों को एक टीम यहां मौजूद रहेगी।
जो प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक, डिजिटल मीडिया को सपोर्ट कर बूस्ट करने का काम करेगी। टीम में मौजूद सदस्य प्रिंट, टीवी, डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट होंगे।
इसके अलावा इंटरनेट क्रांति के इस युग में यूट्यूबर्स, इंटरनेट आधारित मीडिया चैनल्स को रिकाॅर्डिंग के लिए भी वर्किंग स्पेस उपलब्ध हो सकेगा। बहु...