State

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को लगातार चौथी बार राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

सूरत में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को देश के सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि आर आई एन एल को लगातार चौथी बार ‘ग’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। सूरत मेंआयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में,गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट को यह पुरस्कार प्रदान किया। हिंदी गृहपत्रिका श्रेणी में भी आर आई एन एल की हिंदी पत्रिका सुगंध को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार ‘सुगंध’ के संपादक एवं आर आई एन एल के महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं प्रशासन प्रभारी ...

लद्दाख उत्पाद ब्रांड के तहत खुबानी के निर्यात को केंद्र से प्रोत्साहन मिला

नई दिल्ली। लद्दाख से कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने वाली अपनी संस्था एपीडा के माध्यम से लद्दाख एप्रिकोट यानी लद्दाख खुबानी ब्रांड के तहत लद्दाख से निर्यात बढ़ाने के लिए खुबानी मूल्य श्रृंखला के हितधारकों को सहायता देने की प्रक्रिया में है। ऐसा अनुमान है कि खुबानी और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की एपीडा की पहलों से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। एपीडा की निर्यात को प्रोत्साहन देने की रणनीति में खुबानी की खेती से एक समान और बेहतर गुणवत्ता हासिल करने के लिए मुख्य रूप से खुबानी के बाग पेड़ों के लिए कैनोपी प्रबंधन पर जोर दिया गया है। इससे टिकाऊ विपणन, उत्पाद विकास, अनुसंधान और विकास निगरानी में वृद्धि एवं खुबानी के प्रचार में सहायता मिलेगी। खुबानी लद्दाख के महत्वपूर्ण फलों में से ए...

राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन, चुने गए स्टार्टअप्स होंगे नेशनल कॉन्क्लेव में शामिल

जयपुर। राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 स्टार्टअपए उद्यमी एवं ईएससी, एसटीपीआई के गणमान्य व्यक्ति और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन आयोजित करने का उद्देश्य स्टार्टअप समिट्स, बिल्डिंग द नेक्स्ट यूनिकॉर्न के लिए मंच तैयार करना है और यह सुनिश्चित करना कि तकनीकी स्टार्टअपए उद्यमी और सरकारी विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा की गई इस पहल से अवगत हो। सम्मेलन में पीएसी के अध्यक्ष संदीप नरूला ने कहा कि ईएससी और एसटीपीआई का अग्रणी प्रयास स्टार्टअप को एक मजबूत आधार और बढ़ावा देना है। इसके साथ ही अधिक रोजगार पैदा करने और राष्ट्रीय सकल घरेल...

राजस्थान में लंपी बीमारी से ग्रसित गायों को सरकार ने आयुर्वेदिक लड्डू खिलाने के निर्देश दिए

उदयपुर. राजस्थान में लंपी रोग का कहर काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 55 हजार से ज्यादा गायों की अकेले राजस्थान में मौत हो चुकी है और 11 लाख से ज्यादा गाय इससे ग्रसित हैं। ऐसे में उदयपुर जिले में रोग के बढते कहर को नियंत्रित करने के लिए उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिले की बलीचा स्थित न्यू कृषि उपज मंडी में लंपी स्किन बीमारी से ग्रसित गायों की हो रही देखरेख का जायजा लिया व चिकित्सा अधिकारियों से बात की। उन्होंने उदयपुर जिले में लंपी रोग पीड़ित गोवंश और उनको दिए जा रहे उपचार व दवाओं के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को लंपी रोग पीड़ित गोवंश को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और इसकी रोकथाम के लिए अधिकाधिक स्थानों पर आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। ...

भूखे पेट 20 घंटे की हवाई यात्रा करके नामीबिया से जयपुर पहुचेंगे 8 चीते, हेलीकॉप्टर से जाएंगे MP, PM मोदी के जन्मदिन पर छोड़े जाएंगे बेड़ों में

नई दिल्ली। नामीबिया से जयपुर की भूखे पेट करीब 20 घंटे की लंबी यात्रा करके 8 चीते जयपुर पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में इस हफ्ते नामीबिया से कुल 8 चीते आने वाले हैं। इससे पहले यह चीते 17 सितंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इन चीतों के एयरपोर्ट आने को लेकर विशेष गाइडलाइंस भी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा जारी की गई है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नामीबिया से लेकर भारत तक की यात्रा ये चीते खाली पेट करेंगे। 17 सितंबर को इन चीतों को कार्गो एयरक्राफ्ट से लाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने पीटीआई को बताया कि एहतियात के तौर पर यह अनिवार्य है कि यात्रा के दौरान जानवर को खाली पेट रखा जाए। उन्होंने बताया कि यह सावधानी इसलिए बरती जा रही है क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान जानवरों को मतली जैसी समस्या हो सकती है। 17 सितंबर की सुबह सभी चीते करीब 7 बजे तक ...

विधायक बाबूलाल नागर ने मंच से धमकाया, बोले- राजीव गांधी और गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना, दूसरा लगाया तो पुलिस उठा लेगी, बंद कर देगी और केस लग जाएगा

जयपुर। राजस्थान में दूदू से कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर का एक बयान चर्चा में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने जनता को धमकी दी है। नागर ने लोगों से कहा, यहां किसी को नारा लगाना है तो केवल राजीव गांधी अमर रहें और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना है। अगर किसी ने इन दो के अलावा तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी। बंद कर देगी और केस लग जाएगा। बाद में मुझे मत कहना। यह घटनाक्रम नागर मंगलवार को जयपुर से करीब 60 किमी दूर दूदू की जिस सभा में जनता को खुलेआम धमका रहे थे, वह मुख्यमंत्री गहलोत की सभा थी। मुख्यमंत्री के सभा में पहुंचने से कुछ देर पहले ही नागर ने जनता को धमकाया। दूदू में मुख्यमंत्री गहलोत ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्टन करने के साथ विकास के कई कामों का लोकार्पण ...

लंपी रोग से राजस्थान में 55 हजार गायों की मौत, 11 लाख गायें बीमार, दूध की आवक घटी

जयपुर। राजस्थान में लंपी रोग के कारण पशुओं की जान पर आफत आई हुई है वहीं दूध का उत्पादन भी कम हो गया है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक लंपी से अब तक राजस्थान में 55 हजार गायों की मौत हो चुकी है और 11 लाख गायें बीमार हैं। और इसका सीधा असर पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता पर पड़ा है। राजस्थान में दूध का उत्पादन करीब चार लाख लीटर कम हो गया है. ऐसे कई जिले हैं जहां 50 प्रतिशत तक दूध की आवक कम हो गई है। उधर नतीज यह हुआ कि सरस डेयरी में भी दूध की आवक प्रभावित होने के चलते राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी सरस ने दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। घी का उत्पादन भी कम हो गया है। लोग भी राजस्थान में डर के कारण दुध और दूध से बने उत्पादों को लेकर आशंकित हैं।...

स्वर्गीय कर्नल बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ फेंके गए जूते-चप्पल, जताई नाराजगी

अजमेर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन प्रणेता रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर में हुआ। यहां 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे विसर्जन किया गया। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर विरोध जताना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से सभा स्थल परअफरा तफरी का माहौल बन गया। व्यवस्था संभाल रहे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों में अनहोनी घटित होने की संभावना व्यक्त होने लगी। लेकिन इसके बाद समाज के वरिष्ठ लोगों ने स्थिति को काबू में किया। सभा स्थल पर सचिन पायलट समर्थित युवा ने पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। हंगामे और जूते फेंकने के मामले में गुर्जर आरक्षण संघर्ष स...

राजस्थान सरकार के मंत्री के बेटे के जन्मदिन पर अश्लील डांस के ठुमके, कार्यक्रम में मौजूद रहे मंत्री बोले-डांस बंद करा देते तो भीड़ उग्र हो जाती, वैसे भी गम का माहौल तो था नहीं

उदयपुरवाटी। राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे के बर्थ-डे पर युवतियों का अश्लील डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस डांस की तस्वीरें आने के बाद मंत्री को ट्रोल किया जा रहा है। देर रात देशी विदेशी बालाएं भी ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। माहौल ऐसा था कि भीड़ भी जब तक डांस चला चिपक कर अपनी जगह पर जमी रही। खास बात ये है कि इस दौरान मंत्री गुढ़ा लगातार मंच पर मौजूद रहे और समर्थकों की व्यवस्थाएं बनाने में लगे रहे। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में लिबट्री फार्म हाउस का यह 9 सितंबर का मामला है। जिसके वीडियो और तस्वीरें अब सामने आई हैं। बता दें कि 9 सितंबर को मंत्री गुढ़ा के बेटे शिवम का बर्थ-डे था। बर्थ-डे पर बड़ा भोज भी आयोजित किया गया था। भोजन के बाद रात को 8 बजे अश्लील डांस शुरू हुआ। कार्यक्रम में अलग अलग डांसर्स बुलाई गईं। इनमें वि...

कैलादेवी ट्रस्ट लूट और कमाई का जरिया बना, ट्रस्ट का अधिग्रहण कराकर प्रशासक करवाएंगे नियुक्त: मंत्री रमेश मीना

करौली। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने आरोप लगाया है कि केला देवी ट्रस्ट लूट और कमाई का जरिया बन गया है अब जल्द इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता करके ट्रस्ट का अधिग्रहण करवाएंगे और उसमें प्रशासक नियुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने कैलादेवी ट्रस्ट के साथ मदन मोहन मंदिर जी ट्रस्ट पर भी निशाना साधा। करणपुर में ग्रामीणों की कैलादेवी करणपुर सड़क निर्माण की मांग पर मंत्री ने कहा कि कैलादेवी मंदिर प्रबंधक सड़क का उद्घाटन कर वाहवाही लूट रही है। जबकि उनका उद्घाटन से कोई सरोकार नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कैलादेवी ट्रस्ट लूट और कमाई का जरिया बना हुआ है। ट्रस्ट के माध्यम से कोई विकास कार्य नहीं किए जाते, ना ही कैलादेवी आने वाले श्रद्धालुओं को कोई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। निशुल्क धर्मशाला में भी ...