मध्यप्रदेश। लाखों लोगों का अपने घर का सपना पूरा करने का ख्वाब धनतेरस पर पूरा होगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के अवसर पर 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 4.51 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ में भाग लेंगे। PM इस मौके पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस उसका खुद का एक घर उपलब्ध कराया जाए। यह इस दिशा में एक और कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक करीब 38 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं और 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख मकानों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।