More

खनन कार्य को गति देने के लिए राजस्थान सरकार और हिंदुस्तान जिंक करेंगे साथ काम

जयपुर. राज्य में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग व हिन्दुस्तान जिंक के विशेषज्ञ मिलकर खनन खोज एवं खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे। इसके लिए हिन्दुस्तान जिंक और विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। इससे प्रदेश में खनन खोज और खनन कार्य को गति मिलेगी व प्रदेश में राजस्व व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डा. सुबोध अग्रवाल सोमवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक के लिए कार्य कर रही एक्सपर्ट बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) टीम और विभाग के माइनिंग और जियोलॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वेदांता समूह के चेयरमेन अनिल अग्रवाल के साथ हुई चर्चा के निर्णयों को आगे बढ़ाने के उद्देश्यर से आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि चर्चा के दौर...

7 लाख वर्ग फुट में बनेगा 5 हजार बेड का अस्थाई कोविड केयर सेंटर, राधास्वामी सत्संग केन्द्र और राजस्थान सरकार की पहल

जयपुर. राजस्थान में कोरोना के बढते खतरे से निपटने के लिए सरकार हर वो संभव प्रयास कर रही है जिससे इसकी आक्रमकता को बढने से रोका जा सके. हर संभव इलाज, हर जरूरतमंद तक पहुंच सके. इसी कड़ी में अब राजस्थान सरकार ने राधास्वामी सत्संग केन्द्र के साथ मिलकर एक और बड़ी पहल की है. बढ़ते कोरोना मरीज और अस्पतालों में बेड की कमी बीच अलर्ट सरकार ने जयपुर के बीलवा में स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) केंद्र में 7 लाख वर्ग फुट एरिया क्षेत्र में 5 हजार कोविड मरीजों के लिए अस्थाई कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) बनाने का निर्णय किया है और इस पर तुरंत काम भी शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पूरा सरकारी अमला जयपुर कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त गौरव गोयल के नेतृत्व में इस अस्थाई अस्पताल के निर्माण में जुट गया है. स्वास्थ्य विभाग के अध...

देश में वैक्सीन चोरी का पहला मामला, राजस्थान के सरकारी कावंटिया अस्पताल से 320 वैक्सीन की डोज चोरी 

जयपुर. एक ओर जहां राजस्थान सरकार प्रदेश में लगातार कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर चिंतित है, लगातार केन्द्र से वैक्सीन की मांग की जा रही है. वहीं दूसरी ओर आलम यह है कि जयपुर के सरकारी कांवटिया अस्पताल से 320 कोरोना वैक्सीन की डोज ही गायब हो गई है. अस्पताल प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी  मिली तो होश फाख्ता हो गए. पहले तो मामले को चुपचाप दबाने की कोशिश की गई लेकिन जैसे ही मामला सामने आया तो अब मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है. और वैक्सीन चोरों का पता लगाने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई गई है. माना जा रहा है कि इस वैक्सीन के गायब होने से  जुडे खेल में अस्पताल का ही स्टाफ शामिल है. जिसने या तो ब्लैक में या अपने ही चहेतों को यह  वैक्सीन उपलब्ध करवा दी है. अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. कावंटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर थाने में व...

परमबीर झूठ बोल रहे हैं, नहीं कहा 100 करोड रुपए कलेक्ट करने को: अनिल देशमुख, गृहमंत्री, महाराष्ट्र

मुंबई. पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हर माह 100 करोड रुपए कलेक्ट करने का आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री की कुर्सी पहले से ही खतरे में थी और अब एक बार फिर उनको बड़ा खतरा पैदा हो गया है. पर इन सब आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि यह उनको और उनकी सरकार को बदनाम करने की कोई साजिश रची गई है. परमबीर सिंह द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं और यह खुद को बचाने के लिए और मुझे, महाविकास गठबंधन सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश है. गृहमंत्री ने कही 10 बड़ी बातें: 1- सचिन वेज की गिरफ्तारी के बाद इतने दिनों तक चुप क्यों बैठे थे परमबीर सिंह? उसने उसी समय अपना मुंह क्यों नहीं खोला? 2- यह महसूस करने के बाद कि आपको कल 17 मार...

60 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना वैक्सीन लगने के बाद 20 घंटे में मौत

कोटा. राजस्थान के कोटा में वैक्सीन लगने के 20 घंटे बाद अचानक गुरुवार को 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इस घटनाक्रम के बाद चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए हेल्थ विभाग ने 15 डॉक्टरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर जांच के आदेश दिए। 3 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे। मृतक के परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। 60 साल के बहादुर सिंह किसान थे। वह जिले के बालूखेड़ा ग्राम पंचायत के गरमोडी गांव में रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पीएचसी बालूहेड़ा पर बहादुर सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। उन्हें डेढ़ बजे तक निगरानी में रखा गया था। उसके बाद वह घर वापस आ गए थे। मृतक के भाई गोविंद स...

राजस्थान सरकार का बजट 2021-22 तैयार, जानिए बजट निर्माण में अहम रोल निभाने वाले 10 सुपर ऑफिसर्स कौन रहे?

जयपुर (आलोक शर्मा) . राजस्थान सरकार बजट पेश करने जा रही है. इस बजट को तैयार कर लिया गया है, और मूर्त रूप जनता के सामने कुछ ही घंटों बाद 24 फरवरी की सुबह 11 बजे आने वाला है. राजस्थान के मुख्यमंत्री जो कि इस सरकार के वित्त मंत्री भी हैं उन्होने इस बजट को जनता के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए, उद्योग और व्यापार जगत के लिए एक फ्रेंडली बजट बनाने का भरसर प्रयास किया है. पर इस बजट को मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक मूर्त रूप देने में कौन से वो ब्यूरोक्रेसी के सुपर ऑफिसर्स रहे जिन्होंने दिन रात एक कर दिया, और पिछले कई माह की मेहनत के बाद इस बजट को तैयार किया. यह हम सबके लिए जानना काफी अहम हो जाता है. 1. निरंजन आर्य, CS, राजस्थान सरकार  राजस्थान सरकार की ब्यूरोक्रेसी के मुखिया होने के नाते प्रदेशभर के ऑफिसर्स से नए बजट को लेकर फीडबैक, डाटाबेस और प्रस्ताव इन्ही के निर्...

सांसद मोहन डेलकर ने की आत्महत्या, गुजराती में लिखा सुसाइड नोट छोड़ा

मुंबई. सांसद मोहन डेलकर ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने मुंबई के एक होटल में आत्महत्या की, पुलिस को उनका गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने होटल सी ग्रीन मरीन में आत्महत्या की. बता दें कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक ट्रेड यूनियन के नेता के तौर पर थी. वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे और उसके बाद उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी का गठन भी किया था.  Read full story: पायलट के बाद अब वसुंधरा खेमा भी शक्ति प्रदर्शन की राह पर, दोनों ही अनदेखी से खफा उनकी क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ थी यही कारण रहा कि वो तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. साल 2019 में उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग कर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव जीता था.  Read full story: पुड्डुचेरी में अनै...

पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं: अशोक गहलोत

जयपुर. पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिर गई है. कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक इसे कहा जा सकता है. इस बीच लगातार सरकार गिरने और बचाने की साजिशों से जूझ रहे खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का इस मामले में बयान सामने आया है.  अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि 'पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी. पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है.' यह भी पढें: पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिरी, कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक गहलोत नेे यह भी आरोप लगाय...

आसमान में उड़ते विमान में लगी आग, लेकिन पायलट ने बचाई 241 लोगों की जान

अमेरिका. कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोई और अमेरिका में यह सच होता हुआ दिखाई दिया जहां अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा टला, तो हर कोई ईश्वर का धन्यवाद देता हुआ नजर आया. हुआ यूं कि 241 लोगों के साथ आसमान में उड़ते एक विमान के इंजन में आग लग गई. लेकिन पायलट ने साहस, संयम के साथ विषम परिस्थितियों से निपटते हुए विमान की डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. विमान अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स का था. विमान के इंजन में आग के बाद टुकड़े यात्रा के दौरान उड़ते विमान से आसमान से नीचे बरसते रहे. इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो देखहर हर कोई दंग है. यहां क्लिक कर देखें हादसे का वीडियो.. विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस हादसे की भनक लगी उसके बाद एक बारगी तो उन्होंने अपनी मौत को निश्चित मान लिया था लेकिन पायलट की बहादुरी का एहसान जीवन भर नह...

करीना-सैफ के घर फिर गूंजी किलकारियां, पटौदी खानदान में तैमूर के बाद करीना ने दिया फिर बेटे को जन्म

मुम्बई। फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। करीना ने तैमूर (Taimur) के बाद फिर बेटे को जन्म दिया है। बेटा और माँ दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। और उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की थीं और अपना भी पूरा ख्याल रखा था। वो योगासन करती थीं तो अपने काम पर भी पूरा ध्यान रखती थीं। गौरतलब है कि सैफ अली खान (Saif ali khan) और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। ...