करीना-सैफ के घर फिर गूंजी किलकारियां, पटौदी खानदान में तैमूर के बाद करीना ने दिया फिर बेटे को जन्म


मुम्बई। फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। करीना ने तैमूर (Taimur) के बाद फिर बेटे को जन्म दिया है। बेटा और माँ दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। और उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की थीं और अपना भी पूरा ख्याल रखा था। वो योगासन करती थीं तो अपने काम पर भी पूरा ध्यान रखती थीं। गौरतलब है कि सैफ अली खान (Saif ali khan) और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था।