हिंदुओं के सबसे बड़े धर्म गुरु माने जाने वाले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


मध्यप्रदेश। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन हो गया है। वो 99 साल के थे। द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने रविवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का गंगा आश्रम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में हैं। उन्होंने रविवार को यहां दोपहर 3.30 बजे ली अंतिम सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म एमपी के सिवनी में 2 सितंबर 1924 को हुआ था। वे 1982 में गुजरात में द्वारका शारदा पीठ और बद्रीनाथ में ज्योतिर मठ के शंकराचार्य बने थे। कुछ दिन पहले ही स्वरूपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था। जब उन्हें देशभर के कई बड़े लोगों ने बधाइयां भी दी थीं। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने जन्मदिन पर उनसे मुलाकात भी की थी।