नई दिल्ली। गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र आयोजित हुआ। इस मौके पर PM मोदी ने कहा 'मैं गोवा की खूबसूरत धरती पर वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए देश-विदेश से एकत्रित हुये आप सभी साथियों का स्वागत करता हूँ। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस की सफलता के लिए मैं आप सभी को हृदय से शुभकामनायें देता हूँ। ये आयोजन एक ऐसे समय में हो रहा है। जब भारत की आजादी के अमृतकाल की यात्रा शुरू है। अपने ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृतकाल का एक बड़ा लक्ष्य है। और, आयुर्वेद इसके लिए एक मजबूत और प्रभावी माध्यम है। भारत इस वर्ष G-20 समूह की अध्यक्षता और मेजबानी भी कर रहा है। हमने G-20 समिट की भी थीम रखी है- “One Earth, One Family, One Future”! ऐसे ही विषयों पर आप सभी वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के इस आयोजन में चर्चा करेंगे, पूरे विश्व के स्वास्थ्य के लिए विमर्श करेंगे। मुझे खुशी है कि दुनिया के 30 से ज्यादा देशों ने आयुर्वेद को ट्रेडिशनल Medicine के एक सिस्टम के रूप में मान्यता दे रखी है। हमें मिलकर इसे और ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचाना है, आयुर्वेद को मान्यता दिलवानी है।
"