ट्राई ने


नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कल यहां "भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अतिरिक्‍त अन्य संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली विमान और ग्राउंड स्टेशनों के बीच डाटा संचार सेवाओं" पर एक परामर्श पत्र जारी किया है। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने दिनांक 12 अप्रैल, 2022 के अपने पत्र के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ कहा है कि वीएचएफ डाटा लिंक सेवाओं में उड़ानों की सुरक्षा के लिए विमान की ट्रैकिंग के लिए डाटा शामिल है। संचार मंत्रालय ने विमान और ग्राउंड स्टेशनों के बीच वीएचएफ डाटा संचार लिंक प्रचालित करने के लिए मेसर्स सोसाइटी इंटरनेशनल डी टेलीकम्‍युनिकेशंस एयरोनॉटिक्‍स (एसआईटीए) और मेसर्स बर्ड कंसलटेंसी सर्विसेज (बीसीएस) को फ़्रीक्वेंसी असाइन किया है। इस पर विचार करते हुए कि एयरक्राफ्ट कम्युनिकेशन एड्रेसिंग एंड रिपोर्टिंग (एसीएआर) सेवा उपलब्‍ध कराने के लिए वीएचएफ डाटा लिंक सर्विस सेवाएं वास्तविक समय के आधार पर विमानों को ट्रैक करने और विमानन आपदा की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में जांच/खोज और बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए लाभदायक हो सकती है।