India

देश में आज से सभी दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की छूट, गृह मंत्रालय के आदेश

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. लॉक डाउन के बीच ना केवल जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है, बल्कि गैर जरूरी सामानों की दुकानें भी खोलने की छूट दी है. लेकिन यह सब कुछ शर्तों के साथ हो सकेगा.  बड़ी बात यह है कि कोरोना के हॉट स्पॉट बने एरिया में और कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में इन दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं होगी.  केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर रखा है जो 3 मई तक चलने वाला है. इस बीच गृह मंत्रालय ने यह अहम आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक आवासीय कॉलोनियों के समीप बनी दुकानों और स्टैंड-अलोन दुकानों को खोलने की छूट दी गई जो कि नगरपालिका और नगर निगमों की सीमा के भीतर आती हों. दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी यानी आधा ही स्टाफ काम करेगा, और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्टाफ को मास्क लग...

कोरोना वैक्सीन पर दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल ब्रिटेन में शुरू, सुखद परिणामों की उम्मीद

लंदन (सौम्यता मिश्रा). कोरोना की लगातार मिल रही निराशाजनक और डरावनी खबरों के बीच एक अच्छी खबर आई है. कोरोना को हराने के लिए इंसानों पर ब्रिटेन में दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग ट्रायल शुरू हो गया है. युद्ध स्तर पर शुरू हुए इस परीक्षण पर पूरे विश्‍व की नजरें हैं. और हर कोई एक बड़ी उम्मीद इससे लगाए हुए है. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को भरोसा है कि ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन 'ChAdOx1 nCoV-19' से आने वाले कुछ सप्‍ताह में चमत्‍कार और सुखद परिणाम दुनिया के सामने आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में 165 अस्‍पतालों में करीब 5 हजार मरीजों पर 30 दिनों तक यह परीक्षण चलेगा. इसी तरह से यूरोप और अमेरिका में भी सैकड़ों लोगों पर इस वैक्‍सीन का परीक्षण होगा. इस वैक्‍सीन का परीक्षण सबसे पहले युवाओं पर किया जा रहा है. सबकुछ ठीक रहा तो जल्द अन्‍य आ...

दुनिया डर रही है पर इस गांव में चमगादड़ की होती है पूजा, वही कर रहे कोरोना से रक्षा!

रामपुर रत्नाकर (बिहार). एक तरफ चमगादड़ दुनिया के सबसे बड़े खलनायक बन गए हैं, हर कोई इस नाम से ही सहम जाता है, तो दूसरी तरफ दुनिया का एक गांव ऐसा भी है जहां इनकी पूजा की जा रही है, चमगादड शत्रु नहीं मित्र हैं. इतना ही नहीं चमगादड़ों को दैवीय अंश मानते हुए दिन रात इनकी पूजा करते हैं. यह गांव भारत के बिहार राज्य में मौजूद है. बिहार के रामपुर रत्नाकर गांव के लोग इन चमगादड़ों के प्रति इनती आस्था रखते हैं कि किसकी मजाल की उन चमगादड़ों के ऊपर आंख उठा कर देख भी ले. इस गांव में सैकड़ों एकड़ में कई साल पहले चमगादड़ों को बसाया गया और वहां के लोग आज भी इसे दैवीय रूप मानकर इसका संरक्षण कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी विपदा हो हर वक्त ये चमगादड़ इन्हें पूर्व आभास कराते हैं. चाहे फिर कोसी की बाढ़ हो या 1934 का प्रलयंकारी भूकंप, हर बार इन चमगादड़ों ने आने वाली विपदा का आभास कराया है. गांव क...

अब डॉक्टर/स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया तो 7 साल तक की जेल, भारी जुर्माना, मोदी सरकार का अध्यादेश

नई दिल्ली. अपनी जान दाव पर लगाकर दिन-रात सेवा में कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर्स और अन्य चिकित्साकर्मियों पर हमला करने वालों की अब खैर नहीं होगी. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए मोदी सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला लिया है. केन्द्र सरकार ने साफ कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ होने वाले हमलों और उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनकी सुरक्षा के लिए सरकार पूरा संरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी करेगी. जिसके तहत अब गैर जमानती कार्रवाई होगी और सात साल की सजा तक का प्रावधान होगा. केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक के बाद बताया कि 'देश में कोरोना महामारी के जूझ रहे डॉक्टरों और आरोग्य कर्मचारियों पर हमले किसी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे. स्वाथ्यकर्मियों को सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री...

कोरोना की जंग में PM मोदी बने दुनिया के नम्बर वन 1 लीडर, ट्रंप फिसड्डी साबित, सर्वे में खुलासा

न्यूयॉर्क. कोरोना वायरस की जंग में भारत मजबूती से मुकाबला कर रहा है और देश की जनता को अपने मुखिया पर सबसे ज्यादा भरोसा है. इसी का नतीजा है कि कोरोना की रोकथाम में भारत के PM नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं. 1 जनवरी से 14 अप्रैल तक USA में किए एक सर्वे में मोदी लगातार सबसे आगे रहे. सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे पीछे रहे. अमेरिका की ग्लोबल डेटा इंटेलीजेंस कंपनी ने कोरोना वायरस की लड़ाई से संबंधित दुनिया भर के आंकड़े जारी किए, जिसमें यह खुलासा हुआ. बड़ी बात यह है कि अमेरिका में रहने वाले सभी देशों के नागरिकों को इस सर्वे में शामिल किया गया. सर्वे का सवाल था कि कोरोना रोकथाम में दुनिया का कौन सा नेता सबसे आगे है? सवाल के आधार पर सामने आए नतीजों को कम्पाइल कर इस सर्वे के नतीजे जारी किए गए. इन आंकड़ों में दुनिया के सभी बड़े नेताओं की रेटिंग भी जारी की...

सबसे बुरा दौर अभी आना बाकी है, WHO ने दी दुनिया को चेतावनी

जिनेवा. दुनियाभर में फैले कोरोना महामारी के दौर में एक और चिंताजनक खबर सामने आई है, लेकिन इस खबर का मकसद आपको और हमें डराना नहीं है बल्कि अभी और सावधान करना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस संकट को लेकर एक और बड़ी चेतावनी दी है. टेड्रॉस ऐडहॉनम गीब्रियेसस जो कि डब्ल्यूएचओ के मुखिया हैं उन्होने सचेत करते हुए कहा है कि 'दुनिया अभी इस वायरस से उपजी महामारी कोविड-19 का और बुरा रूप देखने वाली है. सबसे बुरा अभी बाकी है. यहां तक की कोरोना वायरस से अब अफ्रीका महाद्वीप में हालात बेकाबू हो सकते हैं. संक्रमण और मौत के आंकड़े कई गुना बढ़ सकते हैं. बावजूद इसके यूरोप के कई देश और अमेरिका प्रतिबंधों में ढील की तैयारी कर रहे हैं.' हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे.डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से अपील की है कि अभी वे एहतियात...

राजस्थान में कोरोना की रैपिड टेस्टिंग किट निकली फर्जी! देशभर में किट से जांच पर रोक

जयपुर. राजस्थान पूरे देश में कोरोना रैपिड टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना ही था कि अब सबसे पहले इस पर रोक लगाने वाला राज्य भी बन गया. इस प्रदेश को किसी की ऐसी नजर लगी कि आशा की एक किरण निराशा में बदल गई. रैपिड टेस्टिंग शुरू होते ही राजस्थान के प्रशासन और जनता ने राहत महसूस की थी कि अब टेस्टिंग में काफी तेजी आएगी और कोरोना महामारी से ज्यादा से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य का हाल जाना जा सकेगा. पर यह क्या, यहां तो किट ही फर्जी निकले! क्योंकि संक्रमितों को भी इस किट ने जांचा गया तो निगेटिव रिपोर्ट आई जबकि वो कोरोना पॉजिटिव थे. टेस्ट एक्यूरेसी 90% होनी चाहिए, जबकि यहां महज 5% देखने को मिली. यानी साफ है किट कोरोना जांच में फेल पाई गई. रैपिड टेस्ट किट से 1232 लोगों के टेस्ट किए गए. सिर्फ दो लोगों के पॉजिटिव होने के संकेत मिले. टेस्ट के नतीजे कितने सही हैं, यह जानने के लिए संक्रमितों की भी जांच...

लॉकडाउन के बीच वर्चुअल मैराथन में लगाइये 10 km तक दौड़, कोरोना को हराएं

जयपुर. किसी ने सच ही कहा है कोरोना की जंग और लॉकडाउन के बीच अब दुनिया पहले जैसी नहीं रहने वाली है. ऐसे कई प्रयोग दुनिया में हो रहे हैं जो आज से पहले कभी नहीं हुए थे. अब आप जरा कल्पना कीजिए कि आपको किसी मैराथन में भाग लेना है जिसमें आपको दस किलोमीटर तक दौड़ लगानी है लेकिन घर से बाहर नहीं निकलना. पड़ गए ना चक्कर में! हां पर अब कुछ ऐसी ही मायावी दुनिया का सच आपके सामने होगा, जब 26 अप्रैल को 'लॉक डाउन रन' होगी. यह पूरी तरह से एक वर्चुअल रन होगी जिसमें आप दौडेंगे और आपका हर कदम एक एप के जरिए काउंट होगा. जयपुर के युवाओं की इस अनूठी पहल को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है जिसको नाम दिया गया है 'लॉकडाउन इंडोर वर्चुअल रन'. 26 अप्रैल 2020 को होने वाली यह रन तीन श्रेणियों में होगी जिसमें 2.1 km., 4.2km., 10km. रन शामिल की गई है. इस रन का मुख्य उद्देश्य है लोगों ...

कोरोना संकट में भारत की आर्थिक मजबूती के लिए कई बड़े एलान, जानें RBI गवर्नर की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि देश के बैंकों के पास पैसों की कोई कमी नहीं है, बाजार में कैस की कमी नहीं आने दी जाएगी. कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है. संकट के बीच वित्तीय हालातों पर पूरी नजर है. देश की वित्तीय हालत पहले से बिगड़ी है. दुनियाभर में 9 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका है. हालांकि जी-20 देशों में भारत की स्थिति बेहतर है. 2020 वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी मंदी का साल है. RBI की बड़ी बातें: 1 - अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार इस साल 1.9% विकास दर रहने का अनुमान. कोरोना के बाद 7.4% विकास दर की उम्मीद है. कोरोना के बाद बैंको की हालात सुधारना बड़ी चुनौती. 2- ग्लोबल बिजनेस में 13-32% गिरावट की आशंका. 3- रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, यह 4.4 फीसदी पर स्थिर है. रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीस...

राहुल ने कहा अभी वक्त मोदी से नहीं कोरोना से लडने का है, पढें राहुल की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली. राहुल गांधी ने कहा है कि वे कई मुद्दों पर PM मोदी से असहमत हैं, लेकिन अभी मोदी से लडने का नहीं कोरोना से लडने का वक्त है. एक दूसरे से लडेंगे तो कोरोना से देश हार जाएगा. बीमारी से लडना है तो पूरे हिंदुस्तान को एक होना होगा. अभी कमी निकालने का समय नहीं. एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने गरीब और मजदूरों को लेकर भी चिंता जाहिर की और सरकार से बारे में मजबूत रणनीति पर काम करने की मांग की. साथ ही राहुल गांधी ने लोग से घरों में रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की. राहुल की 10 बड़ी बातें. 1- लॉकडाउन सिर्फ एक पॉज बटन है, ये कोरोना संकट का सॉल्यूशन नहीं है. जब लॉकडाउन से बाहर आएंगे, तो इसका असर फिर दिखना शुरू हो जाएगा. लॉकडाउन सिर्फ आपको एक वक्त देगा ताकि आप तैयारी कर सको. इसलिए अभी और प्रभावी कदम उठाने होंगे. 2- लॉकडाउन को रणनीति के...