India

धर्म बदलकर किया निकाह, अब पति लापता, न्याय नहीं मिला तो महिला ने भाजपा कार्यालय के बाहर खुद को जलाया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हुआ. जहां भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने न्याय की मांग को लेकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. कोई मामला समझ पाता इससे पहले ही काफी हडकंप मच गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई भी लेकिन तक तक महिला काफी हद तक झुलस चुकी थी. झुलसी महिला को इलाज के लिए गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पूरे मामले में अधिकारियों को तलब किया है और पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. बता दें विधानसभा और प्रदेश भाजपा कार्यालय का गेट नंबर 2 पास ही हैं. बताया जा रहा है कि झुलसी महिला की शादी महाराज गंज में रहने वाले एक ब्राहृण परिवार के लडके से हुई थी लेकिन पारिवारिक कलह और मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया. इसके बा...

4 चुनावी सभाओं से होगा बिहार में नीतीश कुमार के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार को बांका में एक रैली के साथ करेंगे अपने वि​धानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. कोरोना गाइडलाइन्स की पालना के बीच रैली का आयोजन होगा बडी चुनौती होगी. पहले दिन यानी 14 अक्टूबर को ताबड़तोड़ 4 चुनावी सभाएं करेंगे. ये सभाएं अमरपुर, सुल्तानगंज, तारापुर और मोकामा में होंगी. इसके बाद 15 अक्टूबर को नीतीश कुमार सूर्यगढ़ा, बरबीघा, पालीगंज और चकाई में चार संभाएं संबोधित करेंगे....

विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपये के सिक्के का अनावरण किया. एक वर्चुअल समारोह के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस सिक्के को देश को समर्पित किया करते हुए कहा कि एकता यात्रा के समय राजमाता ने मेरा परिचय गुजरात के युवा नेता नरेंद्र मोदी के तौर पर कराया था, इतने सालों बाद आज उनका वही नरेंद्र देश का प्रधानसेवक बनकर उनकी अनेक स्मृतियों के साथ आपके सामने है. उन्होंने कहा कि राजमाता ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया था. उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी. साथ ही उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर, देश ने राजमाता सिंधिया के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है. और यह भी कितना अद्भुत संयोग है कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया था, उनकी जन्मशताब्दी के साल में ही उनका ...

राजस्थान के बाद तमिलनाडु में पीट -पीट कर पुजारी की हत्या, तो उत्तर प्रदेश में पुजारी को गोली मारी

भारत में पुजारियों पर हो रहे हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राजस्थान के सपोटरा में एक ओर जहां पुजारी की जलाकर हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब तमिलनाडु में एक पुजारी की पीट पीट कर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात हुई है. इतना ही नहीं हिंदुत्व की बात करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में भी एक मंदिर के महंत को जमीन विवाद में गोली मार दी गई . तमिलनाडु के प्रसिद्ध पंडित मुनीश्वर मंदिर के एक पुजारी की अज्ञात हमलवारों ने मंदिर परिसर में घुसकर डंडों और अन्य हथियारों से पीट पीटकर बेहद क्रूरता से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक पुजारी की पहचान जी.मुथुराजा के रूप में हुई है जो अंधराकोट्टम हैमलेट के निवासी थे. उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों का एक समूह मंदिर परिसर में घुस गया और उन्होंने पुजारी को डंडों और अन्य हथियारों से लगातार मारना शुरू कर दिया जिससे पुजारी की वही...

राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के बाद दबंगों ने अब एक युवक पर एसिड अटैक कर झुलसाया

जयपुर.करौली जिले में पुजारी बाबूलाल को जिंदा जलाने की घटना के बाद अब जयपुर के चाकसू क्षेत्र में एक युवक पर तेजाब फेंका गया, झुलसी हालत में SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. चाकसू के तितरिया से सरपंच पद प्रत्याशी सुरज्ञान देवी के बेटे मुकेश मीणा के साथ यह घटना हुई है. एक वाहन में आए कुछ लोगों ने मुकेश से मारपीट की. कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही जलाने के लिए मुकेश पर एसिड़ फेंक दिया गया, जिससे उसका गला और पेट झुलस गया....

राजस्थान में 6 नगर निगमों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

जयपुर.राजस्थान में 6 नगर निगमों का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होगा वहीं दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना होगी 3 नवंबर को होगी.

राजस्थान में जलाकर मारे गए पुजारी का हुआ अंतिम संस्कार, राज्य सरकार ने मानी मांगें

करौली. राजस्थान के सपोटरा में पुजारी को जलाकर मारने के मामले में राज्य सरकार ने परिजनों की मांग मानते हुए मृतक आश्रितों के लिए 10 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की. साथ ही परिवार के एक बच्चे को संविदा पर नौकरी दी जाएगी. इंदिरा गांधी आवास योजना में आवास देने की मांग भी पूरी की गई है. उधर इसके बाद मृतक पुजारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. थानेदार को और पटवारी को हटा दिया गया है. जरूरत पड़ने पर जांच में दोषी पाए गए तो सस्पेंड भी किया जाएगा. इसके अलावा दूसरे फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है....

बंगाल में अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय, पुलिस बेखबर: राज्यपाल

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सियासी वार के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड ने राज्य सरकार पर एक और बडा हमला बोला और कहा कि राज्य में अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं और सरकारी अमला बेखबर है. मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चिंता जताते हुए कहा कि 'पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खतरनाक हो चुकी है. यहां अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं. जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती और खतरा है. 6 लोगों को यहां से गिरफ्तार किया गया है और जो तीन अन्य गिरफ्तार हुए हैं वो भी यहीं से संबंधित हैं. जबकि पुलिस और स्थानीय एजेंसियों को कोई खबर ही नहीं थी.' गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था जिसमें 6 लोगों को पश्चिम बंगाल से जबकि तीन लोगों को केरल से गिरफ्तार किया ग...

मंदिर जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जलाकर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सीएम बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

जयपुर. राजस्थान में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर पुजारी को जिंदा जला दिया गया. खबर जंगल में आग की तरह फैली तो ब्राह्मण संगठनों के साथ विभिन्न संगठनों ने भी पुरजोर तरीके से घटना की निंदा की है. खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद मुख्य आरोपी कैलाश मीना को 24 घंटे के भीतर जिला SP मृदुल कच्छावा के नेतृत्व गिरफ्तार कर लिया गया. सरकार खुद पुजारी को जलाकर मारने की घटना से आहत है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है. प्रदेश सरकार खुद इस दुखद घटना के समय शोकाकुल परिजनों के साथ है. घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.  दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. घटना करौली जिले के सपोटरा विधानसभा क्षेत...

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, मगर अभी जेल में ही रहेंगे, जानें क्यों

पटना. चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है, लेकिन फिर भी उन्हें जेल में रहना पड़ेगा सुनने में यह अजीब लगे लेकिन यह सच है. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी है लेकिन जब तक दुमका कोषागार मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई,जहां यह निर्णय हुआ. बता दें कि चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को रांची की सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी. लालू यादव ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि इस मामले में उन्होंने आधी सजा काट ली है. इस आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए.इससे पहले 11 सितंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर ...