नई दिल्ली. इनकम टैक्स भरने वालों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. नौकरीपेशा करदाताओं के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2021 कर दी है. पहले इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 थी.
वित्त वर्ष 2019-20 के जीएसटी एक्ट 2017 के तहत पंजीकृत व्यापारियों के लिए रिटर्न फाइल करने की तारीख 28 फरवरी हो गई है.
वहीं कंपनियों के लिए रिटर्न फाइल (Income Tax Return) करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी कर दी गई है.
आयकर विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर तक कुल 4.37 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए. जबकि केवल 29 दिसंबर को शाम 6 बजे तक 10 लाख 64 हजार से ज्यादा ITR दाखिए हुए. अब आप वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए 10 जनवरी 2021 तक आईटीआर दाखिल कर पाएंगे....
पटना. लगता है देश भर की राजनीतिक उठापटक के नाम पर ही चल रही है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जहां खरीद-फरोख्त और विधायकों का इधर से उधर जाने का दौर देखने को मिला. वहीं अब नंबर बिहार का है. लेकिन इस बार खतरा किसी और को नहीं खुद NDA को है. बिहार की राजनीति में आजकल अरुणाचल प्रदेश में जदयू के सात में से छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है. ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को लेकर बड़ा दावा किया है.
राजद ने कहा है कि जदयू के 17 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. राजद ने इशारा किया है कि ये विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पर बड़ी बात यह है कि अगर इतने विधायक वाकई जदयू से राजद म...
जयपुर.'यह दोनों नेता लोकतंत्र के लिए खतरा है, इन्हें रोकना बहुत जरूरी है. राजस्थान में विधायकों की खरीद का खुला खेल खेला गया. विधायकों को खरीदने के लिए 35-35 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया.’ एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए यह बयान दिया. गहलोत ने दोनों नेताओं को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.
राजधानी जयपुर में चल रहे राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही.
सीएम गहलोत ने कहा कि विघटनकारी ताकतें हमारे देश को तबाह कर रही है, समाज को हिन्दू-मुसलमान के नाम पर लड़ाया जा रहा है. ऐसे समय में देश को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस और यूथ कांग्रेस की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण...
जयपुर. राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शासन सचिवालय में आईएएस एसोसिएशन (राजस्थान) के न्यूज लेटर के दूसरे अंक का विमोचन किया. इस मौके पर आर्य ने एसोसिएशन की ओर से आयोजित सालभर आयोजित हुई गतिविधियों पर चर्चा की वहीं आगामी वर्ष की प्राथमिकताओं पर भी जानकारी ली. एसोसिएशन के सदस्यों ने इस दौरान नए वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी वहीं आईएएस काडर के समक्ष आने वाली आवासीय समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
न्यूज लेटर विमोचन के दौरान आईएएस दिनेश कुमार, टी रविकांत, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, मुग्धा सिन्हा, रवि जैन, डॉ. समित शर्मा, बिष्णु चरण मलिक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन और कॉर्डिनेशन एसोसिएशन पदाधिकारी आईएएस मुग्धा सिन्हा ने किया. इस कार्यक्रम के दौरान आईएएस एसोसिएशन ने कोरोना संकटकाल में भी पूरे समर्पण के साथ जवाबदेही और जिम्मेदारी से अपने...
नई दिल्ली. जिसका भारत को डर था आखिरकार वही हुआ. कोरोना नया स्ट्रेन लंदन से भारत पहुंच गया है. भारत में छह संक्रमितों में यह वायरस मिला है और यह सभी छह लोग वो हैं जो ब्रिटेन से हाल में भारत लौटे हैं. इनमें से तीन सैम्पल बेंगलुरु, दो हैदराबाद और एक पुणे के इंस्टिट्यूट भेजे गए थे जिसमें इनमें तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के एक-एक सैम्पल में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई. बाकी तीन मरीज कहां के हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. लंदन में हाहाकार मचाने वाला यह कोराना का नया स्ट्रेन पहले वाले स्ट्रेन की तुलना में करीब 70 फीसदी तेजी से बढता है.
बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जो नया स्ट्रेन मिला है, उसका नाम है B.1.1.7. वैज्ञानिकों को शुरूआती जांच में यह पता चला कि म्यूटेशन से बना B.1.1.7 स्ट्रेन अत्यधिक संक्रामक है, लेकिन खतरनाक कम है. इसका मतलब ये नहीं कि यह किसी की जान नहीं ले सकता. इस स्...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में एक नया उदाहरण देखने को मिला है. जहां एक ओर नेता पद की लालसा के पीछे राजस्थान कांग्रेस कार्यालय, CM हाउस से लेकर AICC और आलाकमान के चक्कर लगा रहे हैं वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की टॉप प्रवक्ताओं में शुमार महिला नेता अर्चना शर्मा ने स्वयं ही नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में उनके स्थान पर नए लोगों को मौका देने की अपील की है.
उन्होंने इस संबंध में आलाकमान को भी अवगत करा दिया है और उनके द्वारा लिखे गए संदेश में उन्होंने लिखा कि 'मैं पिछले 21वर्षों से कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय रही हूँ, अब मैंने पार्टी आलाकमान से विनम्रतापूर्वक सांगठनिक जिम्मेदारी से अवकाश माँगा है. प्रभारी महासचिव अजय माकन से, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, संचार विभाग के प्रमुख एवं पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला से पिछले दिनों दिल्ली में मुलाकात कर के ...
मेलबर्न. हाल में एडिलेड टेस्ट मैच में बुरी तरह से हारने के बाद में भारत ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है. और ऑस्ट्रेलिया को बता दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को हल्के में ना लिया जाए. टीम इंडिया ने कंगारुओं के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारत ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दे दी. यानी साफ है कि एडिलेड में हार के बाद भारत ने मेलबर्न में कंगारुओं से बदला ले लिया....
नई दिल्ली. घर बनाना हर किसी का सपना होता है. कौन नहीं चाहता कि उसका अपना घर हो. किराए से मुक्ति मिले. खुद का घर हो तो कहना ही क्या. हर व्यक्ति का जीवन का सपना होता है रोटी, कपड़ा और मकान. शायद यही कारण है कि ‘इंडिया रियल एस्टेट रिपोर्ट 2020’ में आवासीय संपत्ति (Residential Property) के कुछ ऐसे उत्साहजनक रुझान मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि कोरोना महामारी (Corona pandemic) के बाद रियल एस्टेट बाजार (Real Estate Market) में मांग निकल रही है.
इस रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में लगभग 73% किरायेदार 2021 में अपना मकान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. यह लोग अपनी जेब के अनुरूप मकानों की खेाज कर रहे हैं. चाहे वो घर दिल्ली में हो या कहीं भी लेकिन किराए का न होकर अपना घर हो.
रिपोर्ट में रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए एक और अच्छी बात सामने आई है. यह रिपोर्ट बताती है कि इस समय हर शहर...
जयपुर. राजस्थान में 3 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस चाहता है कि इन तीनों सीटों पर कब्जा जमाया जाए वहीं भाजपा भी तैयारियों में जुटी है. इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीनों विधानसभा के उप चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं.
सुजानगढ़ विधानसभा सीट:
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी को प्रभारी नियुक्त किया है. इसके अलावा विधायक प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा, डूंगरराम गेदर और नोरंग वर्मा को साथ लगाया गया है.
सहाड़ा विधानसभा सीट:
भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को प्रभारी बनाया है जबकि धर्मेंद्र राठौड़ और रामसिंह कस्वा को साथ में लगाया गया है.
राजसमंद विधानसभा सीट:
यहां उपचुनाव के लिए सहकारिता मंत्री ...
जयपुर.
कभी सूरज की तपिश से तेज गर्मी का शिकार मरुधरा यानी राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की भी चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी तथा हिमालय की ओर से तेज ठंडी हवाओं के बहने का दौर चलने से राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. राज्य के कई हिस्से शीतलहर और पाले की चपेट में हैं. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सर्दी का यह असर 31 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए शीतलहर को लेकर ऑरेन्ज व यलो अलर्ट जारी किया है, इसे देखते हुए सभी से अधिकाधिक सावधानी बरतने का आग्रह है. कोरोना महामारी के इस समय में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. क...