राजस्थान के IAS रोहित कुमार सिंह और कुलदीप रांका देश के टॉप 50 ब्यूरोक्रेट में, अजय भल्ला रहे पहले नम्बर पर   


नई दिल्ली (आलोक शर्मा). फेम इंडिया मैग्जीन की ओर से चुने गए देश के टॉप 50 ब्यूरोक्रेट्स में भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला पहले पायदान पर रहे. भल्ला असम मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं और उनकी कार्यशैली ब्यूरोक्रेसी में हमेशा चर्चा का विषय रही है.


सीनियर आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्ला देश के सबसे कुशल प्रशासकों में गिना जाता है. अजय भल्ला मूल रूप से दिल्ली के हैं और असम, मेघालय तथा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनका प्रशासनिक अनुभव लंबा है. वे कई अहम पदों पर रह चुके हैं. वे चुनौती पूर्ण कार्यों को सहज तरीके से निपटाने के लिए जाने जाते हैं. गृह मंत्री अमित शाह की टीम में उनकी अहम जवाबदेही है. देशभर में विभिन्न पदों पर कार्यरत 5200 से अधिक आईएएस अधिकारियों के बीच फेम इंडिया की तरफ से वर्ष 2020 में यह सर्वे कराया गया था जिसमें 50 आईएएस को कुल सात पैमानों के आधार पर सबसे असरदार अधिकारी के रुप में चुना गया. 

उधर इस लिस्ट में राजस्थान के दो चर्चित आईएएस रोहित कुमार सिंह और कुलदीप रांका भी शामिल हुए. यह दोनों ही अफसर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में नवाचारों के साथ गंभीरता से मिशन को अंजाम तक पहुंचाने वाले अफसरों में शुमार हैं. इनकी कार्यशैली कई युवा ब्यूरोक्रेट्स के लिए प्रेरणा से कम नहीं. बड़ी बात यह है कि रोहित कुमार सिंह और कुलदीप रांका दोनों ही ऐसे अफसर हैं जिनकी अनदेखी चाहे कोई भी सरकार हो, नहीं कर सकती. दोनों को ही राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में सरकार के संकट मोचक के नाम से भी पहचाना जाता है. दोनों ही अधिकारी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की गुड बुक में टॉप माने जाते हैं.

बात रोहित कुमार सिंह की करें तो वो 1989 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस हैं और इस वक्त राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रखा था. उन्हें कोरोना संकटकाल में संकटमोचक की भूमिका में देखा गया, जहां उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिहाज से राजस्थान को देशभर में प्रशंसा दिलवाई. राजस्थान कैडर के आईएएस में से टाॅप स्थान रोहित कुमार सिंह ने प्राप्त किया. उनको यह सम्मान कोरोना संकटकाल में श्रेष्ठ प्रबंधन के लिए दिया गया. मार्च में आया कोरोना जुलाई तक एक बार पूरी तरह कंट्रोल में आ गया था. भीलवाड़ा माॅडल और रामगंज माॅडल जैसे त्वरित फैसले लेकर सिंह जुलाई में एक्टिव केस 2000 से भी नीचे ले आए थे. उन्होंने कोरोना प्रबंधन से लेकर पंचायती राज में कई नवाचार भी किए.

राजस्थान से ही इस लिस्ट में दूसरा नाम सीनियर आईएएस और सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका का रहा. स्वभाव से शांत, प्रोगेसिव और विजनरी माइंडसेट के साथ इनोवेटिव वर्किंग स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले कुलदीप रांका ना केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मिस्टर भरोसेमंद कहे जाते हैं बल्कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहने के ​दौरान आमजन की समस्याओं के समाधान में उनके द्वारा मानवीयता के आधार पर किए गए फैसले आज भी लोगों में उनके प्रति स्नेह और सम्मान को कायम रखे हुए है. इतना ही नहीं सीएम के प्रमुख सचिव होने के बावजूद ब्यूरोक्रेसी में उनका विनम्र स्वभाव, त्वरित निर्णय क्षमता, हेल्पिंग नेचर उनके प्रति सम्मान और लोकप्रियता को बढाता है. फील्ड में लम्बा प्रशासनिक अनुभव ब्यूरोक्रेसी पर उनकी पकड़ को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा कारण है. 

कोरोना संकटकाल हो या कोई भी समस्या, सीएमओ में बेस्ट प्रबंधन और लोगों को त्वरित राहत के लिए उनके प्रयासों को आधार मानकर उनका इस लिस्ट में चयन किया गया. कुलदीप रांका 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं.

फेम इंडिया के मुताबिक यह सर्वे एशिया पोस्ट एजेंसी के साथ मिलकर वैज्ञानिक व सांख्यिकीय तरीके से सम्पन्न किया गया.

राजस्थान के CS निरंजन आर्य ने किया IAS एसोसिएशन के न्यूज लेटर का विमोचन


चयन के 7 मापदण्ड


1- शानदार गवर्नेंस

2- दूरदर्शिता

3- उत्कृष्ट सोच

4- जवाबदेह कार्यशैली

5- अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता

6- गंभीरता

7- व्यवहार कुशलता


सर्वे में 50 असरदार ब्यूरोक्रेट्स 


• अजय भल्ला - (गृह सचिव -  भारत सरकार), असम मेघालय कैडर, 1984 बैच 

• डॉ अजय कुमार - ( रक्षा सचिव -भारत सरकार), केरल कैडर , 1985 बैच 

• इकबाल सिंह बैंस - (मुख्य सचिव - मध्यप्रदेश सरकार) , मध्य प्रदेश कैडर , 1985 बैच  

•अनिल कुमार कांची - (मुख्य सचिव - हिमाचल प्रदेश सरकार), हिमाचल प्रदेश कैडर , 1986 बैच 

• मनु कुमार श्रीवास्तव - (अपर मुख्य सचिव - गृह विभाग, महाराष्ट्र सरकार), महाराष्ट्र कैडर, 1986 बैच 

• विजय कुमार देव - (मुख्य सचिव - दिल्ली सरकार), एजीएमयूटी कैडर , 1987 बैच 

• देबाशीष पांडा - ( सचिव- वित्तीय सेवा,भारत सरकार), उत्तर प्रदेश  कैडर, 1987  बैच

• बी वी आर सुब्रमण्यम - (मुख्य सचिव - जम्मू कश्मीर सरकार) , छत्तीसगढ़ कैडर, 1987 बैच  

• विनी महाजन - ( मुख्य सचिव - पंजाब सरकार ) , पंजाब कैडर, 1987 बैच 

• तरूण कपूर - (सचिव -पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय,भारत सरकार) , हिमाचल प्रदेश कैडर, 1987 बैच 

• राजेश वर्मा - (सचिव - कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय, भारत सरकार),ओडिशा कैडर,1987 बैच

• रामेश्वर प्रसाद गुप्ता -(सचिव - पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार), गुजरात कैडर,1987 बैच 

• लीना नंदन - (सचिव - उपभोक्ता मंत्रालय, भारत सरकार ), उत्तर प्रदेश कैडर,1987 बैच

• इंदू शेखर चतुर्वेदी -  (सचिव - नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय,भारत सरकार ), झारखंड कैडर, 1987 बैच 

• तुहिन कांत पांडेय - (सचिव- दीपम, भारत सरकार), ओडिशा कैडर, 1987 बैच 

• तल्लीन कुमार - (मुख्य कार्यकारी अधिकारी- जीईएम, भारत सरकार), पश्चिम बंगाल कैडर,1987 बैच 

• वसुधा मिश्रा - (सचिव - संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार), तेलंगाना कैडर,1987 बैच 

• आमिर सुबहानी (गृह सचिव - बिहार) , बिहार कैडर, 1987 बैच 

• तरूण बजाज - (सचिव -  आर्थिक मंत्रालय, भारत सरकार), हरियाणा कैडर, 1988 बैच 

• अरविंद सिंह - (अध्यक्ष - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण , भारत सरकार), महाराष्ट्र कैडर, 1988 बैच 

• एस.अपर्णा - (सचिव - औषधि "फार्मास्यूटिकल्स" विभाग, भारत सरकार) गुजरात कैडर, 1988 बैच 

• कैलाश कुमार खंडेलवाल - (विकास आयुक्त, झारखंड सरकार ), झारखंड  कैडर , 1988 बैच 

• नवनीत सहगल - (अपर मुख्य सचिव , सूचना,  एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, निर्यात प्रोत्साहन विभाग , उत्तर प्रदेश सरकार), उत्तर प्रदेश कैडर , 1988 बैच 

• विवेक कुमार सिंह - (अपर मुख्य सचिव - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , बिहार सरकार)  बिहार कैडर ,  1989 बैच 

• धर्मेन्द्र - (अध्यक्ष - नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली सरकार), एजीएमयूटी कैडर,1989 बैच 

• रोहित कुमार सिंह - (अपर मुख्य सचिव - ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार), राजस्थान कैडर, 1989 बैच 

• इकबाल सिंह चहल - (आयुक्त-बृहन्मुंबई नगर निगम, मुम्बई, महाराष्ट्र ), महाराष्ट्र कैडर,1989 बैच 

• मनोज कुमार दास - (अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार), गुजरात कैडर, 1990 बैच 

• केशव कुमार पाठक - (प्रबंध निदेशक -राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संरचना विकास निगम लि. भारत सरकार), बिहार कैडर, 1990 बैच 

• अनिरुद्ध तिवारी - (अपर मुख्य सचिव- सह-वित्तीय आयुक्त, पंजाब सरकार), पंजाब कैडर, 1990 बैच 

• गौरव गुप्ता - (प्रशासक -  बृहत् बेंगलुरु महानगर पालिका, कर्नाटक सरकार ), कर्नाटक कैडर, 1990 बैच  

• सुमिता मिश्रा -  (संयुक्त  सचिव - प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद, भारत सरकार ), हरियाणा कैडर,1990 बैच 

• प्रत्यय अमृत - (प्रधान सचिव- स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार), बिहार कैडर,1991 बैच 

• एस.गोपालकृष्णन - (अपर सचिव- प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार), तामिलनाडु कैडर, 1991 बैच 

• देबाश्री मुखर्जी (अपर सचिव  -  नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग , जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार), एजीएमयूटी कैडर, 1991 बैच 

• सुप्रिया साहू - (प्रमुख सचिव व सीईओ - तमिलनाडु टी फेडरेशन, तामिलनाडु सरकार) , तामिलनाडु कैडर, 1991 बैच 

• सुमिता देवरा - (अपर सचिव - उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार),आंध्र प्रदेश कैडर, 1991 बैच 

• रचना शाह - (अपर सचिव - केंद्रीय सचिवालय, भारत सरकार), केरल कैडर,1991 बैच 

• सुब्रत साहू - (अपर मुख्य सचिव - मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग, छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ कैडर, 1992 बैच 

• अरविंद श्रीवास्तव  - (संयुक्त सचिव- प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार) , कर्नाटक कैडर, 1994 बैच 

• राजीव चंद्र जोशी - (मुख्य सतर्कता अधिकारी - तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम "ओएनजीसी " , भारत सरकार ), असम मेघालय कैडर, 1994 बैच 

• पी.अमुधा -(संयुक्त सचिव - प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार), तामिलनाडु कैडर, 1994 बैच 

• कुलदीप रांका - ( प्रमुख सचिव- मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार), राजस्थान कैडर, 1994  बैच 

• संजीव खीरवार - ( राजस्व सचिव सह आयुक्त - दिल्ली सरकार ), एजीएमयूटी कैडर,1994 बैच 

• मनीष जैन - ( प्रमुख सचिव - विद्यालय शिक्षा विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार ), पश्चिम बंगाल कैडर, 1994 बैच 

• अर्चना वर्मा - ( प्रमुख सचिव - गुवाहाटी विकास प्राधिकरण और अध्यक्ष राजस्व बोर्ड, असम सरकार ) असम मेघालय  कैडर, 1995 बैच 

• वर्षा जोशी - ( अध्यक्ष -  राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, भारत सरकार), एजीएमयूटी कैडर, 1995 बैच 

• केशव चंद्रा - ( निदेशक -  गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय "एसएफआईओ" , भारत सरकार)  एजीएमयूटी कैडर, 1995 बैच 

• संजय प्रसाद  - ( प्रमुख सचिव - मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) , उत्तर प्रदेश कैडर, 1995

• रोहित कंसल - ( प्रधान सचिव -  ऊर्जा व सूचना विभाग , जम्मू कश्मीर सरकार ), जम्मू कश्मीर कैडर, 1995 बैच

• संजय प्रसाद  - ( प्रमुख सचिव - मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) , उत्तर प्रदेश कैडर, 1995

• रोहित कंसल - ( प्रधान सचिव -  ऊर्जा व सूचना विभाग , जम्मू कश्मीर सरकार ), जम्मू कश्मीर कैडर, 1995 बैच


प्रमोशन की बहार, 50 IAS और 20 IFS को पदोन्नति का तोहफा