India

'आप बताइए कि कानून पर रोक लगाएंगे या नहीं? नहीं तो हम लगा देंगे': SC

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में चल रहे हैं किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है. किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि 'आप बताइए कि कानून पर रोक लगाएंगे या नहीं? नहीं तो हम लगा देंगे.' सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने एसए बोबडे नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 'जिस तरह से सरकार इस मामले को हैंडल कर रही है, हम उससे खुश नहीं हैं. हमें पता नहीं कि सरकार कैसे मसले को डील कर रही?'  बता दें कि किसानों का प्रदर्शन 47 दिनों से जारी है और किसान लगातार कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस बीच सरकार और किसान के बीच 8 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कृषि कानूनों को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाया है. ऐसे में इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. साथ ही कहा कि 'ह...

60 किसानों की मौत, बावजूद किसान आंदोलन शांतिपूर्ण और अंहिसात्मक, अंतिम विजय किसानों की ही होगी: गहलोत

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि '47 दिन और 60 किसानों की मौत हो जाने के बावजूद किसान आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अंहिसात्मक तरीके से चल रहा है और यही इसकी ताकत है जिसे देश और दुनिया देख रही है. इसी कारण मजबूर होकर केंद्र सरकार भी बैकफुट पर आ गई है. ये तय है कि अंतिम विजय किसानों की ही होगी.' साथ ही गहलोत ने कहा कि किसानों को अंहिसा के रास्ते पर ही अडिग रहना है क्योंकि यदि आंदोलन कर रहे लोग भड़क गए और हिंसा हुई तो उन ताकतों के मंसूबे कामयाब हो जाएंगे जो इस आंदोलन को विफल करना चाहते हैं. उधर सीएम अशोक गहलोत ने हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा की और कहा कि 'हरियाणा के करनाल में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस का बलप्रयोग निंदनीय है. यह हरियाणा पुलिस का निंदनीय कृत्य है. पूर्व में दिल्ली में किसान आंदो...

बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, कानपुर में चिड़ियाघर के सभी पक्षी मारने के आदेश

कानपुर. पूरा देश एक और जहां कोरोना के खतरे से दो-चार हो रहा है. लोगों की चिंता है कि पहले ही कोरोना के खतरे से बढ़ रही थीं, वहीं दूसरी ओर अब बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. इस बीच पर्यावरण प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के लिए दुखद खबर है. बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच में उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिला प्रशासन ने सख्ती अपनाई है और चिड़िया घर में मौजूद सभी पक्षों को तुरंत मारने के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं जू के 10 किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. इसके अलावा जनपद में सभी चिकन की दुकानों को अगले आदेश तक बंद कराया गया....

करनाल में बवाल, किसानों ने सीएम खट्टर का हेलिपेड उखाड़ा, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

करनाल. भारत में किसान आंदोलन की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है. करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित करने वाली थी लेकिन इससे पहले की आयोजन में सीएम खट्टर पहुंचते जमकर बवाल हुआ. जमकर तोड़फोड़ हुई और जमकर लाठियां भांजी गई. बता दें कि यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों से बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों से होने वाले फायदों के बारे में बताने और समझाने वाले थे. पर बवाल इतना ज्यादा हुआ कि पुलिस मूक दर्शक बन गई, चाहकर भी बवाल को कंट्रोल नहीं कर पाई और देखते ही देखते किसानों ने आयोजन का पांडाल उखाड़ फेंका, हेलिपेड उखाड़ दिया. कुर्सियों तोड़ दी, स्टेज  पर जमकर ​बवाल किया गया. कार्यक्रम स्थल पर सीएम पहुंचते उससे पहले ही वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर तोड़फोड़ की और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की म...

बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 300 आतंकी! बड़ा खुलासा

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली. 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे. पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकवादी संगठन के 'प्रशिक्षण शिविरों' के ठिकानों पर 'एयर स्ट्राइक' पर बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने यह खुलासा एक टीवी शो के दौरान किया. उन्होंने स्वीकार किया कि 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने इस बारे में कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके युद्ध जैसा काम किया. लेकिन हमारा लक्ष्य उनसे अलग था. हमने उनके बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया. हमारे द्वारा उठाया गया कदम पूरी तरह वैध था, क्योंकि वे सेना के आदमी थे. हमने उस समय कहा था कि इस कार्रवाई में कोई हताहत नहीं हुआ. अब हमने उनसे कहा है कि वे जो भी करेंगे ह...

16 जनवरी से भारत में कोरोना के खात्मे की शुरुआत

जयपुर. 16 जनवरी 2021 से भारत में वैक्सीन लगने की शुरुआत होने जा रही है. सबसे पहले 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह वैक्सीन दी जाएगी. इसके साथ ही 50 साल से अधिक और 50 साल के कम उम्र के को-मोरबिड लोगों को भी पहले वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी.ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ के आस पास है.

अब राजस्थान के बेरोजगार करेंगे दिल्ली कूच, सबसे पहले शाहजहांपुर बॉर्डर पर डालेंगे डेरा

धौलपुर. एक ओर जहां दिल्ली में किसानों का डेरा है, लगातार किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं. वहीं दूसरी ओर राजस्थान से करीब 10, 000 बेरोजगार युवा भी दिल्ली कूच करने की तैयारी में है. हालांकि तारीख की घोषणा भी नहीं की गई है. लेकिन कूच को लेकर पूरे राजस्थान में बेरोजगारों ने एकजुटता दिखाई है और लगातार बेरोजगारों और युवाओं से डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें इस आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पाली, जालौर, बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर के युवाओं से संवाद के बाद धौलपुर के युवाओं से संवाद और आंदोलन पर चर्चा हो चुकी है. करीब दस हज़ार बेरोजगारों के साथ दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डालने का दावा किया जा रहा है. सबसे पहले शाजापुर बॉर्डर पर डेरा डाला जाएगा. प्रतिदिन 10 किलोमीटर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे. धौलपुर जिले में युवा बेरोजगारों के साथ संवाद के दौरान राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महास...

जेपी नड्डा ने राजस्थान के भाजपा नेताओं की ली बैठक, गुटबाजी दूर कर चुनाव जीतने की दी नसीहत

जयपुर. राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव, 20 जिलों में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में राजस्थान से जुड़े भाजपा नेताओं की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. दिल्ली में आयोजित इस बैठक में जहां तीनों विधानसभा सीटों को लेकर की जा रही तैयारियों, सीटों से जुड़े फीडबैक, सीटों के समीकरण और संभावित नामों पर चर्चा हुई, वहीं प्रदेश में किस तरह से भाजपा में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी खत्म करके एकजुटता बनाई जाए, इस पर भी मंथन किया गया.  इसके साथ ही राजस्थान भाजपा नेताओं को गुटबाजी से दूर रहकर आगामी विधानसभा के उपचुनाव और 20 जिलों में होने वाले निकाय चुनाव में एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत भी दी. इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को लेकर चर्चा की गई. दिल्ली में राष्ट्...

'हाथी' कैसे बना 'हाथ' का साथी? राजस्थान में 6 विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष को SC का नोटिस, मांगा जवाब

जयपुर. बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इनके अलावा विधानसभा सचिव और कांग्रेस में शामिल हुए सभी 6 बसपा विधायकों को भी कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. जस्टिस अब्दुल नजीर और जस्टिस केएम जोसेफ की खंडपीठ ने यह आदेश बसपा और भाजपा विधायक मदन दिलावर की एसएलपी पर दिए हैं. बसपा ने अपनी याचिका में दलील दी कि बसपा एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है. लिहाजा, पार्टी की किसी भी यूनिट के विलय का फैसला राज्य की यूनिट नहीं कर सकती, जब तक कि राष्ट्रीय इकाई पार्टी के विलय पर मुहर न लगा दे. एसएलपी में राजस्थान हाईकोर्ट के पिछले साल के 24 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें हाईकोर्ट ने बसपा की याचिका को खारिज करते हुए दलबदल का मामला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाने की छूट दी...

अशोक गहलोत से मांगी रिश्वत! ACB ने किया ट्रैप

बीकानेर. राजस्थान में रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB डीजी  बी एल सोनी के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई का दौर जारी है. बीकानेर में बिजली बोर्ड में कार्यरत फील्ड इंजीनियर नारायण व्यास को  ट्रैप किया गया है. साथ ही दलाल कन्हैयालाल को भी एसीबी ने दबोचा है. VCR के अमाउंट में फायदा पहुंचाने के लिए 1 लाख की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया. बीकानेर निवासी परिवादी अशोक गहलोत पुत्र द्वारका प्रसाद गहलोत से यह रिश्वत ली गई थी. आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है. और इसी कड़ी में एसीबी ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में एसीबी के एडिशनल एसपी रजनीश पूनिया ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया. एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि परिवाद...