जयपुर. कोरोना संकटकाल के बीच राजस्थान सरकार ने दसवीं और बाहरवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. आठवीं, नवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट होंगे. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है.
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम गहलोत की बुधवार को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ हुई वीसी में यह इच्छा प्रकट की थी कि मौजूदा स्थिति में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा है निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार कराया जाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय भी लिया जाना चाहिए।