जयपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही बीते रविवार से जारी हिंसा में अब तक राज्य के विभिन्न इलाको में 17 लोगों की मौत हो गई है। बीजेपी ने इनमें से नौ के अपना कार्यकर्ता होने का दावा किया है तो टीएमसी ने अपने सात लोगों की बीजेपी के हाथों हत्या का आरोप लगाया है. एक व्यक्ति को इंडियन सेक्युलर फ्रंट का कार्यकर्ता बताया गया है. राज्य के कुछ हिस्सों से तोड़-फोड़ औऱ आगजनी की खबरें लगातार आ रही है।
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, बलात्कार, हिंसा और लूट का आरोप लगाते हुए आज पूरे देश के साथ राजस्थान में भी व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। राजधानी जयपुर में झें विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ वहीं जोधपुर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर, अजमेर, उदयपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर...
दिल्ली (अलोक शर्मा). भारत में भले ही लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हो और लगातार कई मौतें हो रही हो। बावजूद इसके भारत ने संक्रमण के खिलाफ इस महामारी की जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। यही कारण है कि भारत ने टीकाकरण के मामले में वह करके दिखाया हैं जो दुनिया के सबसे ताकतवर कहे जाने वाले अमेरिका और चीन जैसे देश भी नहीं कर पाए।
भारत के Largest Vaccine Drive की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भारत ने नया मुकाम हासिल किया है। भारत ने सिर्फ 109 दिनों में ही 16 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वहीं, अमेरिका को 111 दिन लगे तो चीन को 116 दिन का समय इस लक्ष्य को प्राप्त करने में लग गया।
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों का टीकाकरण अभियान में अहम रोल रहा है या यों कहें कि सबसे ज्याद...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक जीत दर्ज की और इसके बाद आज TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कोविड-19 महामारी के चलते शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रहा। महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया।
'कोविड-19 महामारी को देखते हुए ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद साधारण रखने का निर्णय लिया था। यह बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम रहा।...
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,82,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हुई। 3,780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए:...
दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को 5जी परीक्षण के लिए दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी. सबसे बड़ी बात यह है कि एक ओर जहां देश में इस बात पर बहस छिड़ी है कि 5G तकनीक भी कथित तौर पर जो कोरोना महामारी फैल रही है उसके लिए जिम्मेदार हो सकती है और इस पर पूरे देश भर में बहस चल रही है, सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट वायरल हो रही है, उस बीच में यह मंजूरी मिलना काफी अहम हो जाता है। हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इस तकनीक के कारण ऐसी कोई भयावहता होती है।
उधर इस मंजूरी की शर्त के मुताबिक इसमें कोई भी कंपनी चीनी कंपनी की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं करेगी. दूरसंचार विभाग ने रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और एमटीएनएल के आवेदनों को इसके लिये मंजूरी दी है.
बड़ी बातें:
- दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी बयान में 5जी परीक्षण के लिए स्वीकृत दूरसंचार गीयर विनिर्माताओं की सूच...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संकट के बीच एक और बड़ी चिंता जताई है। अशोक गहलोत ने कहा है कि 'हो सकता है, आने वाले दिनों में ऑक्सीजन एवं दवाइयों की कमी पूरी हो भी जाये, लेकिन जिस तरह इस घातक कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो फिर आज की तरह डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ के लिए हाहाकार मचने लग सकता है, उनको 14 माह लगातार काम करते हुए हो गये हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि संक्रमण की चैन तोड़कर लोगों की जान बचाने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा दिया जाए। अतः कृपया घर में रहें एवं पूरी तरह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।'
इससे पहले आज अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के मार्फत अपना बयान जारी करते हुए कहा कि 'जब कोरोना की पहली वेव आई थी, तब आक्सीजन बेड, ICU और वेंटिलेटर खाली पडे़ रहे थे, लेकिन यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है, जिसमें अधिकांश लोगों को ऑक्सीजन, ICU और वेंटिलेटर की आवश्यक...
दिल्ली। JEE Main 2021 की मई सेशन की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ”COVID -19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जेईई Main मई 2021 सत्र को स्थगित कर दिया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.”...
दिल्ली। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच यह फैसला किया गया है। सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को फिलहाल कैंसिल कर दिया है। आईपीएल के कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया। मामले बढ़ते देख भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी इससे हटने पर विचार कर रहे थे। आईपीएल को फिलहाल टाल दिया गया है और इसके बाकी मैच कब करवाए जाएंगे इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।...
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी है. मेलिंडा और बिल गेट्स ने इसके लिए साझा बयान भी जारी किया है. बिलगेट्स का यह तलाक भारत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतियों के लिए उनका माइक्रोसॉफ्ट बड़े रोजगार का जरिया है और उनकी कंपनी में काफी सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारतीय ही हैं। और इस में कहा गया है कि 'काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है.
बीते 27 साल में अपने तीन बच्चों को पालकर बड़ा किया है. हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करता है. हम इस मिशन के लिए अब भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे. हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे. हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में...
दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में 1 मई के बाद लगातार कमी देखी जा रही है, जो बड़ी राहत की खबर है।
पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,57,229 नए मामले सामने आए जो 1 मई के बाद सबसे कम हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 पहुंच गई है। 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है।
इससे पहले सोमवार सुबह 24 घंटे में COVID19 के 3,68,147 नए मामले सामने आए थे। रविवार की सुबह एक 24 घण्टे में 3,92,488 मामले सामने आए थे।
शनिवार को यानी 1 मई को भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और यहां 24 घण्टों में अब तक में सबसे ज्यादा 4,01,993 नए केस मिले थे। ऐसे में 1 मई से लगातार कम होती रफ्तार ने थोड़ी राहत जरूर दी है। 1 मई की तुलना में करीब 44 हजार केस प्रतिदिन कम हो गए हैं।
अब 4 मई की सुबह तक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार...