जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि 1 मई से प्रदेश में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। डॉ शर्मा ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से राजस्थान सरकार को पहले तीन लाख वैक्सीनेशन डोज की सहमति प्राप्त हुई थी। इसी के मद्देनजर प्रदेश में 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन देने का कार्य प्रारंभ किया जाना था।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीरम इंस्टीट्यूट ने 5.44 लाख वैक्सीनेशन इसी माह और मिलने की स्वीकृति दे दी है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने की मांग लगातार की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या 3. 25 करोड़ है।
बता दें कि इससे पहल...
जयपुर। यदि आपको अपने आप को सुरक्षित रखना है तो किसी भी सूरत में अब घर से बाहर नहीं निकले। चाहे कितना भी अर्जेंट काम हो अपने आपको घर में ही सुरक्षित रखें। क्योंकि राजस्थान में इस वक्त मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा शॉर्टेज हो गई है। और ऐसे में यदि आप अस्पताल जाते हैं तो वहां भी आप का इलाज हो ही जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं।
बार-बार केंद्र से मांगने के बावजूद राजस्थान में ऑक्सीजन जरूरत के मुताबिक सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में खुद को बचाने के लिए घर पर रहकर ही सावधानीपूर्वक जो संभव प्रयास कर सकते हैं करें।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगातार बिगड़ रहे हालातों के बीच केंद्र सरकार से तुरंत 201 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है और इसकी आपूर्ति 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
गहलोत ने चिंता जताते हुए कहा कि हम केन्द्र ...
पटना। 15 दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हुए बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। उनका इलाज चल रहा था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। अरुण कुमार सिंह के निधन पर पूरे बिहार में और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है।
वो वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे।
दिल्ली। देश के वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थे।और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि हार्ट फेल होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर सुनते हैं पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उनके कई प्रशंसक अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं।
भड़ास डॉट कॉम ने लिखा कि बहुत ही दुखद खबर है। आजतक के चर्चित एंकर और राइट विंग पत्रकार रोहित सरदाना की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि रोहित कोरोना से संक्रमित थे। मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक आ गया और बचाया न जा सका।
रोहित के निधन की सूचना मिलते ही आजतक में मातम फैल गया है। किसी को इस मौत को लेकर यक़ीन नहीं हो रहा है।...
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID के 3,86,452 नए मामले सामने आए, 3, 498 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हो गई है। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हुआ।...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती रफ्तार ने ना केवल लोगों को चिंता में डाल रखा है बल्कि पूरी राजस्थान सरकार भी से चिंतित है। सरकार के सारे प्रयास नाकाफी साबित होते नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 'जन अनुशासन पखवाड़ा' को 15 दिन और सख्ती के साथ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले लगाया गया मिनी लॉकडाउन पखवाड़ा 3 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसकी सख्तियां मिनी लॉकडाउन जैसी ही होंगी। केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी जाएगी और गरीब मजदूरों , रोजमर्रा की मजदूरी से पेट भरने वालों का ध्यान रखा जाएगा।
CM अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण एवं संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह विभाग को जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइन को और अधिक सख्त बनाने तथा इसे आगे भी लागू रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढें: ...
नई दिल्ली। ABP न्यूज़ और CVoter ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इन राज्यों में जनता का मूड क्या है? इसका असली परिणाम तो हालांकि 2 मई को ही सामने आएगा लेकिन एग्जिट पोल के जरिए ABP News और Cvoter का विश्लेषण क्या है वो यहां जानते हैं।
बंगाल
बंगाल में आठ चरणों में 294 में से 292 सीटों पर चुनाव हुए. अब इन चरणवार चुनावों की बात की जाए तो टीएमसी और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि पलड़ा भारी TMC का ही लग रहा है। इसके तहत अलग-अलग आठों चरणों में सीटों का आंकड़ा देखें तो वो इस प्रकार है.
पहला चरण- (30 सीटें)
टीएमसी+ 13-15
बीजेपी+ 14-16
कांग्रेस+ 0-2
दूसरा चरण (30 सीटें)
टीएमसी+ 15-17
बीजेपी+ 12-14
कांग्रेस+ 0-2
तीसरा चरण (31 सीटें)
टीएमसी+ 18-20
बीजेपी+ 11-13
कांग्रेस+ 0
चौथा चरण ...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पूरे राजस्थान में गुरुवार को 17 हजार 269 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 158 कोरोना रोगियों की मौत हुई है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में गुरुवार को सर्वाधिक 3602 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
जोधपुर में 2036, उदयपुर में 1105, कोटा में 701, डूंगरपुर में 201, चितौड़गढ़ में 402, अलवर में 1101, अजमेर में 523, भीलवाड़ा में 518, बीकानेर में 801, राजसमंद में 351, सवाईमाधोपुर में 39, सीकर में 849, नागौर में 179, सिरोही में 403, टोंक में 178, दौसा में 233, हनुमानगढ़ में 330, बाड़मेर में 237, बांसवाड़ा में 245, झालावाड़ में 367, बूंदी में 150 व बारां में 357, पाली में 702, धौलपुर में 201, प्रतापगढ़ 236 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।...
शिमला(मानसी रावत)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी बंदिशों को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में शिक्षण संस्थान 10 मई तक बंद रखने का फैसला हुआ। वहीं शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों की उपस्थिति ही रहेगी। इससे पहले 50 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई थी। इसके अलावा शादियों में धाम यानी सामूहिक भोज पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। प्रदेश में मृत्यु दर भी बढ़ी है। प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हो गए है। प्रदेश में बेड व ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मास्क सेनेटाइजर वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में है। मामले को देखते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल को भी सरकारी नियंत्रण में लेने का निर्णय लिया है। कां...
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,79,257 नए मामले सामने आए वहीं 3,645 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। 3645 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,04,832 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,84,814 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,00,20,648 हो गया है।...