भारत में पिछले 24 घंटे में COVID से रिकॉर्ड 1, 501 लोगों की मौत, 2,61,500 नए मामले सामने आए


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,61,500 नए मामले सामने आए वहीं 1, 501 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हो गई है। 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है।

इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हो गया है।