जयपुर। राजस्थान में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को राज्य में 9046 नए केस सामने आए। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में शनिवार को सर्वाधिक 1484 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, उदयपुर में 783, जोधपुर में 1265, कोटा में 1049, डूंगरपुर में 255, धोलपुर में 117, चितौड़गढ़ में 283, अलवर में 591, अजमेर में 301, भीलवाड़ा में 407, बीकानेर में 326, राजसमंद में 195, सवाईमाधोपुर में 209, सीकर में 182, नागौर में 82, सिरोही में 100, टोंक में 129, हनुमानगढ़ में 63, झालावाड़ में 88, बूंदी में 47 व बारां में 146, पाली में 62 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। राज्य में कोरोना से 37 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 3109 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 59 हजार 999 हो गई है।