जयपुर। राजस्थान में कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 18 अप्रैल को 10, 262 पॉजिटिव केस मिले और 42 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में सर्वाधिक 1963 केस सामने आए वहीं जोधपुर में 1695, कोटा में 1116, उदयपुर में 1001 नए संक्रमित मिले। अलवर में 546,अजमेर में 350,भीलवाड़ा में 550 केस सामने आए। बीकानेर में 330,बूंदी में 350 पॉज़िटिव रोगी मिले।
कोटा में सबसे अधिक 13 लोगों की जान गई है। जोधपुर में 7, जयपुर और उदयपुर में 4-4, बीकानेर में 3, अलवर और चूरू में 2-2, इसके अलावा भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, नागौर, राजसमंद और सीकर में 1-1 मौत हुई है।