पिछले 24 घंटों में करीब 37 हजार कम संक्रमित मिले, मौत का आंकड़ा भी कम हुआ


दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों पर एक बार फिर संडे फेक्टर नजर आया। सामान्य दिनों की तुलना में रविवार को आंकड़ों की संख्या में एक बार फिर कमी देखी गई।

यदि हम पिछले 24 घंटे के मामलों पर नजर डाले तो 1 दिन पहले के मामलों की तुलना में यह संख्या करीब 37 हजार कम रही। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,66,161 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 4,03,738 था। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है।

लेकिन बड़ी बात यह रही कि एक दिन पहले जहां मौत का आंकड़ा 4092 था वहीं पिछले 24 घंटों में घटकर 3,754 रह गया। जो एक राहत की बात है। इन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।