नई दिल्ली। शीतकालीन संसद का सत्र आज से शुरू हो गया है. सरकार द्वारा 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक पहले ही दिन लोकसभा में पारित हो गया. पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास होने के बाद अब इस पर हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद तीनों कृषि कानून निरस्त हो जाएंगे.